ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फील्ड में रहकर कोरोना गाइडलाइन की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें निगम अधिकारी…. कलेक्टर ने दिये सख्त निर्देश… कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकना बेहद अहम जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

फील्ड में रहकर कोरोना गाइडलाइन की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें निगम अधिकारी…. कलेक्टर ने दिये सख्त निर्देश… कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकना बेहद अहम जिम्मेदारी

By @dmin
Published: March 23, 2021
Share
Ensure effective monitoring of Corona Guidelines by staying in the field
Ensure effective monitoring of Corona Guidelines by staying in the field
SHARE

दुर्ग। कोरोना संक्रमण को थामने के लिए किये जा रहे उपायों और रणनीति को लेकर आज एक बेहद अहम बैठक कलेक्ट्रेट में हुई। बैठक में कोरोना संक्रमण को थामने के लिए रणनीति पर गहन चर्चा हुई। बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि निगम आयुक्त फील्ड में रहकर कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की प्रभावी मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें और यहाँ कोरोना प्रोटोकाल के पालन की मानिटरिंग पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि चौक-चौराहों में मास्क को लेकर हो रही जाँच में स्वयं भी हिस्सेदारी करें। स्ट्रीट वेंडर की टेस्टिंग के लिए जा रही मोबाइल टीम पर नजर रखें। बाजार में एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों में निरीक्षण करें और सख्ती से प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को थामना सबसे अहम जिम्मेदारी है इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कोरोना नियंत्रण के लिए सभी स्ट्रीट वेंडर के टेस्ट कराने के निर्देश दिये गए हैं। साथ ही हाटस्पाट एरिया में दुकानदारों की भी टेस्टिंग कराने के निर्देश दिये गए हैं। इसके लिए अतिरिक्त मोबाइल टीमें भी लगाई जाएंगी। कलेक्टर ने निगम आयुक्तों को इसके लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। यहाँ से पाजिटिव का चिन्हांकन होने पर संक्रमण के रोकथाम में काफी मदद मिलेगी क्योंकि इससे संक्रमण के फैलने की ज्यादा आशंका होती है। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से कोरोना के लक्षणों वाले लोगों को चिन्हांकित किया जाए। साथ ही वैक्सीनेशन के लिए भी तैयार किया जाए।
बढ़ाई जाएगी कांटैक्ट ट्रेसिंग टीम
सैंपलिंग के पश्चात कांटैक्ट ट्रेसिंग टीम की भूमिका अहम होती है। कलेक्टर ने कहा कि यह काम बेहद शीघ्रता से हो, इसके लिए अतिरिक्त टीमों की आवश्यकता होगी। इसके आज ही गठन के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि कांटैक्ट टीम के आने-जाने और ट्रैसिंग को सहज बनाने के लिए लाजिस्टिक का प्रबंध भी करें। काल सेंटर के माध्यम से इन सभी गतिविधियों की मानिटरिंग होगी।
वैक्सीनेशन की समीक्षा, हर केंद्र की होगी मानिटरिंग
कलेक्टर ने बैठक में वैक्सीनेशन की स्थिति की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के मुताबिक वैक्सीनेशन केंद्रों का विस्तार करें। साथ ही हर केंद्र में वैक्सीनेशन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम आयुक्त जनप्रतिनिधियों के साथ लोगों को वैक्सीनेशन के संबंध में तैयार करें। कोविड की वैक्सीन पूरी तरह सेफ है जितनी जल्दी वैक्सीन लगवाएंगे, कोविड के संक्रमण को रोकने में उतनी ही मदद मिलेगी।
मास्क नहीं लगाया तो होगी सख्त कार्रवाई
कलेक्टर ने कहा कि सार्वजनिक जगहों में मास्क लगाना बेहद अहम है। इसकी मानिटरिंग के लिए दलों की संख्या बढ़ाई जाए। प्रमुख चौक-चौराहों के साथ अंदरूनी सड़कों पर भी टीम इस बात की जाँच करें कि लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन कर रहे हैं अथवा नहीं। ऐसी जाँचों में निगम आयुक्त भी भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि बाजारों में दुकानों पर भी नजर रखें। वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तथा मास्क स्वयं लगाना एवं ग्राहक को भी मास्क लगवाना सुनिश्चित करें, ऐसा नहीं किये जाने पर कोविड प्रोटोकाल के मुताबिक दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करें।
शंकराचार्य कोविड हास्पिटल एवं जिला अस्पताल में भी बढ़ाए जाएंगे बेड
शंकराचार्य कोविड हास्पिटल एवं जिला अस्पताल में भी बेड बढ़ाए जाएंगे। कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर को कहा कि इन अस्पतालों में किसी भी तरह की जरूरत हो तो इसे तुरंत उपलब्ध कराएं। लोगों को सबसे अच्छा ट्रीटमेंट देना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। जरूरी दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ की उपलब्धता, खाने-पीने एवं साफसफाई की बेहतरीन व्यवस्था होनी चाहिए।

महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में आया बदलाव, आर्थिक संबल के साथ महिलाएं गढ़ रहीं बेहतर कल
राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ की साइकिलिंग टीम तैयार, चैन्नई में खेलेंगे चैंपियनशिप
फ्रांस जनवरी में करेगा 36वें राफेल की डिलीवरी, भारत ने इसे बनवाया है सबसे अधिक घातक
अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, खालीस्तानी आतंकी ने वीडियो जारी कर कहा- नींव हिला देंगे, सुरक्षा बड़ी
चिंगरापगार वाटरफॉल नहीं देख सकेंगे सैलानी, एंट्री पर प्रशासन ने लगाई रोक… जानिए क्या है वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को 1 अप्रैल से लगेगा कोरोना का टीका, कैबिनेट की मंजूरी 45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को 1 अप्रैल से लगेगा कोरोना का टीका, कैबिनेट की मंजूरी
Next Article In view of the condition of corona infection, the collector took a meeting कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए प्राइवेट हास्पिटल संचालकों की कलेक्टर ने ली बैठक, कहा- रेट लिस्ट चस्पा करें, प्रारंभिक उपचार के बगैर किसी मरीज को रिफर न करें

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?