ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए प्राइवेट हास्पिटल संचालकों की कलेक्टर ने ली बैठक, कहा- रेट लिस्ट चस्पा करें, प्रारंभिक उपचार के बगैर किसी मरीज को रिफर न करें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए प्राइवेट हास्पिटल संचालकों की कलेक्टर ने ली बैठक, कहा- रेट लिस्ट चस्पा करें, प्रारंभिक उपचार के बगैर किसी मरीज को रिफर न करें

By @dmin
Published: March 23, 2021
Share
In view of the condition of corona infection, the collector took a meeting
In view of the condition of corona infection, the collector took a meeting
SHARE

दुर्ग। अपने अस्पतालों में कोविड के इलाज को लेकर रेट लिस्ट चस्पा करें। मरीज के परिजनों से नियमित काउंसिलिंग करते रहें। यदि कोई ऐसा इलाज आरंभ कर रहे हैं जिसमें लागत अधिक आने की आशंका है तो इससे मरीज के परिजनों को अवगत कराएं। कोविड की स्थिति को देखते हुए अनिवार्य रूप से आइसोलेशन बेड रखें। कोविड के संदिग्ध मरीज को अपनी सेवाएं देने से इंकार न करें। यह निर्देश प्राइवेट हास्पिटल के संचालकों को कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिये। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह आवश्यक है कि कोरोना संक्रमण के विरुद्ध लड़ाई में प्राइवेट भी अपनी पूरी ऊर्जा लगाएं। इसके लिए अपने अस्पताल में सबसे बेहतर इलाज की सुविधा सुनिश्चित करें। इसके साथ ही निजी अस्पतालों को लेकर जो कोरोना गाइडलाइन है उसका पालन करें। हास्पिटल में इलाज के लिए रेट लिस्ट चस्पा कर दें ताकि मरीज के परिजनों को किसी तरह की दुविधा न हो।
कलेक्टर ने कहा कि सामान्य बीमारियों के मरीज भी अस्पतालों में आते रहते हैं यह सुनिश्चित करें कि उनका इलाज भी भलीभांती होता रहे और उनके इलाज में किसी तरह की बाधा न आये। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में जो भी आता है उसे बिना प्रारंभिक इलाज के रिफर नहीं करना है। प्रारंभिक इलाज के बाद स्टेबल होने के बाद ही उसे रिफर करना है। इसके लिए नोडल अधिकारी नियमित रूप से अस्पताल प्रशासन के संपर्क में रहेंगे। कलेक्टर ने निजी अस्पताल के प्रबंधकों से कहा कि मरीजों को सर्वोत्तम संभव इलाज देने की कोशिश करें। जितनी गहन मानिटरिंग हो सकेगी, डेथ रेट को कम करने में उतनी ही मदद मिलेगी। इस मौके पर कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आपकी जिम्मेदारी होगी कि इन निजी अस्पताल के प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर नागरिकों के लिए पारदर्शी सिस्टम और अच्छा इलाज सुलभ कराएं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीबी पंचभाई सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

डेड लाइन खत्म होने से पहले ही अमेरिका ने छोड़ा अफगानिस्तान… 2461 सैनिक खोने के बाद खत्म हुआ अभियान…. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कही यह बड़ी बात
भिलाई में शिव ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन : 2 से 5 जनवरी तक सुधांशु महाराज देंगे दिव्य प्रवचन
मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, ED की मांग पर पांच दिन और बढ़ी रिमांड, 22 मार्च को होगी पेशी
शुभ संकल्पों की होती है समाज और राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय
भिलाई में फिर से होगा हल्ला बोल, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद ने कहा- बीएसपी में स्थानीय युवाओं की मांग को लेकर दिल्ली तक होगा प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Ensure effective monitoring of Corona Guidelines by staying in the field फील्ड में रहकर कोरोना गाइडलाइन की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें निगम अधिकारी…. कलेक्टर ने दिये सख्त निर्देश… कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकना बेहद अहम जिम्मेदारी
Next Article इफको कंपनी में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से दो की मौत, कई जख्मी इफको कंपनी में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से दो की मौत, कई जख्मी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?