ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एनसीसी ने 71वां स्थापना दिवस मनाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एनसीसी ने 71वां स्थापना दिवस मनाया

By @dmin
Published: November 24, 2019
Share
SHARE

नईदिल्ली। विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) रविवार को अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है। यह समारोह शनिवार को रक्षा सचिव डा. अजय कुमार और एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा द्वारा नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर राष्ट्र की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुआ। उन्होंने पूरी एनसीसी बिरादरी की ओर से शहीदों को पुष्प अर्पित किए। एनसीसी का स्थापना दिवस देश भर में मनाया जा रहा है। कैडेट मार्च, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक विकास कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।
इस साल एनसीसी के कैडेटों ने महाराष्ट्र, बिहार और केरल की बाढ़ के दौरान चलाए गए राहत अभियानों में अपना बड़ा योगदान दिया। कैडेटों ने खुले दिल से स्वच्छता अभियान, स्वच्छता साइकिल रैली, मेगा प्रदूषण पखवाड़े में हिस्सा लिया और डिजिटल साक्षरता, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, रक्तदान शिविर, पौधरोपण और टीकाकरण आदि सरकार की विभिन्न पहलों को लेकर जागरुकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई। एनसीसी की लड़कियों ने सिक्किम में माउंट टेनचेनखांग (6,010 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की वहीं लड़कों ने हिमाचल प्रदेश के माउंट हनुमार टिब्बा (5,982 मीटर) पर चढऩे में सफलता पाई।
एनसीसी की बहुमुखी गतिविधियां और विविध पाठ्यक्रम युवाओं को उनके विकास के लिए अद्वितीय अवसर प्रदान करते हैं। कई कैडेटों ने खेल और रोमांच के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों से राष्ट्र और संगठन को गौरवान्वित किया है। एनसीसी युवाओं को देश के जिम्मेदार नागरिकों में ढालने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।
००

रायपुर शहर के लोगों को मिले दो अंडरब्रिज, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया तेलघानी व गोगांव आरयूबी का लोकार्पण
Asia Cup 2023 : रोमांचक मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराया, 17 को भारत से होगा फाइनल
प्रवासी विधायक कविता देवी ने किया जीत का दावा, महंगाई पर हो गई मौन
मां की ममता पर भारी कर्तव्यपरायणता… सेवा की खातिर दुधमुंहे बच्चे को रखा अपने से दूर… अंबेडकर अस्पताल की कोरोना योद्धा अंजनी पाटले की कहानी
बगैर शिक्षा के समृद्ध नहीं हो सकता कोई भी समाज: सीएम योगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कैलाश जोशी का निधन
Next Article संविधान दिवस पर संसद में होगा विशेष आयोजन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?