भिलाई। कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों ने एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। भारत में कोरोना से फिलहाल राहत है लेकिन चीन, जापान, अर्जेंटीना, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों में केस बढ़ने शुरू हो गए हैं। खासकर चीन में कारोना के नए वेरिएंट से हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय व WHO ने कोरोना के नए वेरिएंट के लक्षण बताए हैं। आपकों जानकार हैरानी होगी कि डायरिया भी नए वेरिएंट का एक लक्षण है और भिलाई में डायरिया का प्रकोप है।
बता दें भिलाई निगम की लापरवाही के कारण कैंप व खुर्सीपार क्षेत्र में लगातार डायरिया के मरीज मिल रहे हैं। सर्दी खांसी से के दस्त व तेज बुखार यह सभी नए वेरिएंट के लक्षण हैं। खासकर नए वेरिएंट के लक्षणों में डायरिया को भी चिह्नांकित किया गया है। ऐसे में भिलाई निगम क्षेत्र में कोरोना के नए वेरिएंट के फैलने का डर है। यदि भिलाई शहर में कोरोना के नए वेरिएंट के मरीज मिलते हैं तो इसका पूरा दारोमदार निगम की लचर व्यवस्था है। हालांकि छत्तीसगढ़ में अब तक नए वेरिएंट के मामले सामने नहीं आए हैं लेकिन जिस प्रकार भिलाई में डायरिया का प्रकोप है वह चिंता का विषय है।
कोरोनावायरस लगातार म्यूटेट हो रहा है और म्यूटेशन के कारण इसके लक्षण भी बदल रहे हैं। वैक्सीनेशन करा चुके लोग भी कोविड पॉजिटिव हो रहे हैं। कई ऐसे लक्षण हैं जिन्हें कोई भी इंसान सामान्य मानकर अनदेखा कर देता है लेकिन वे लक्षण कोरोना के भी हो सकते हैं। इसमें गले में खराश, छींक, बहती नाक, बंद नाक, बिना कफ वाली खांसी, सिरदर्द, कफ के साथ खांसी, बोलने में परेशानी, मांसपेशियों में दर्द, गंध ना आना, अधिक बुखार, कंपकंपी के साथ बुखार, लगातार खांसी, सांसों लेने में समस्या, थकान महसूस होना, भूख में कमी व डायरिया शामिल हैं।
बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम बैठक
मरीजों के बढ़ते हुए आंकड़ों को देखते हुए भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मीटिंग बुलाई जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। चीन में कोविड-19 मामलों में उछाल के लिए जिम्मेदार ओमिक्रॉन के बीएफ.7 वैरिएंट (BF.7 variant of Omicron) के चार मामले भारत में भी पाए गए हैं। जिनमें तीन गुजरात से और एक ओडिशा से थे। इसके बाद देश में सब-वैरिएंट का कोई और मामला रिपोर्ट नहीं किया गया था।
डायरिया फिलहाल कंट्रोल में है : रोहित व्यास
नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास का कहना है कि भिलाई में डायरिया कंट्रोल में है। डायरिया भी कोरोना का लक्षण है इसकी हेल्ड एडवायजरी हमारे पास नहीं है। इसके बाद भी कोरोना से एहतियात जरूरी है। भीड़भरे इलाकों में मास्क पहने, सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना है। आगे हेल्थ डिपार्टमेंट से जैसा भी निर्देश मिलेगा उसके अनुसार आगे डिसीजन लिया जाएगा।




