ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंजीनियरों को नगरीय विकास के क्षेत्र में काम करने का मिलेगा मौका, स्वच्छ ट्यूलिप इन्टर्नशिप के लिए आवेदन 15 जून तक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

इंजीनियरों को नगरीय विकास के क्षेत्र में काम करने का मिलेगा मौका, स्वच्छ ट्यूलिप इन्टर्नशिप के लिए आवेदन 15 जून तक

By Mohan Rao
Published: June 2, 2023
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग डिग्री धारी युवाओं को अब स्वच्छ ट्यूलिप इन्टर्नशिप के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सैनिटेशन, यूज्ड वॉटर, आई.ई.सी. जैसे क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के समस्त निकायों में लगभग 416 युवाओं को मौका दिया जा रहा है। इस इन्टर्नशिप के लिए बीई, बीटेक या सामान्य योग्यताधारी युवा 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने राज्य के युवाओं को इस पहल से जुड़ने की अपील की है।

नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस इन्टर्नशिप के माध्यम से युवाओं को स्वच्छता मॉडल में काम करने का अवसर मिलेगा और ए.आई.सी.टी.ई. पोर्टल से प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा। इन्टर्नशिप सफलता पूर्वक पूर्ण करने वाले युवाओं को पूरी अवधि हेतु 4 हजार रूपये तक का स्टायफण्ड नगरीय निकायों द्वारा दिए जाने का प्रावधान है। युवाओं को इन्टर्नशिप के अंतर्गत 10 सप्ताह तक नगरीय विकास से संबंधित कार्यक्रमों में काम करना होगा।

 इन्टर्नशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए वेबसाईट http://www.internship.aicte-india.org में आवेदन करना होगा। इस संबंध में इच्छुक युवा निकायवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्ति उपरांत निकाय द्वारा आवश्यकतानुसार साक्षात्कार या सिनॉप्सीस या दोनों के परीक्षण उपरांत आवेदकों को सूचीबद्ध किया जायेगा। 28 जून 2023 तक चयनित आवेदकों को ऑनलाईन ऑफर लेटर की स्वीकृति प्रदान करनी होगी।

गौरतलब है कि नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE) और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में राज्य के समस्त नगरीय निकायों में इंजीनियरिंग या समकक्ष डिग्रीधारी युवाओं के लिए ‘‘स्वच्छ ट्यूलिप इन्टर्नशिप प्रारंभ किया गया है।

नक्सलियों के बंद के आह्वान को जनमानस ने नकारा, साप्ताहिक बाजार में दिखी रौनक
राशन कार्डों का 85 प्रतिशत ई-केवायसी पूर्ण, मेरा ई-केवायसी एप से घर बैठे कर सकते हैं केवायसी
लॉक डाउन नियमों का उल्लंघन 24 घंटे में 11 अपराध दर्ज
जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक पारित, आठ मार्च तक स्थगित हुई लोकसभा
औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए मिलेगी हर संभव मदद: भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : दुष्कर्म का आरोपी मेडिकल कॉलेज से हथकड़ी निकालकर भागा, देखते रह गए संतरी… होना था बवासीर का ऑपरेशन
Next Article युवक की प्रताड़ता से तंग आकर की थी बी. कॉम की छात्रा ने खुदकुशी, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार… भेजा जेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?