ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुठभेड़: छत्तीसगढ़ नक्सली हमले का कौन है मास्टरमाइंड? एक नजर में पढि़ए उसकी पूरी कुंडली..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

मुठभेड़: छत्तीसगढ़ नक्सली हमले का कौन है मास्टरमाइंड? एक नजर में पढि़ए उसकी पूरी कुंडली..

By @dmin
Published: April 4, 2021
Share
मुठभेड़: छत्तीसगढ़ नक्सली हमले का कौन है मास्टरमाइंड? एक नजर में पढि़ए उसकी पूरी कुंडली..
मुठभेड़: छत्तीसगढ़ नक्सली हमले का कौन है मास्टरमाइंड? एक नजर में पढि़ए उसकी पूरी कुंडली..
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए जबर्दस्त नक्सली हमले में 22 जवानों की शहादत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया हैं। नक्सलियों का यह तांडव जारी है। रविवार शाम तक 15 नक्सली ढेर हो चुके हैं। आखिर इतनी बड़ी मुठभेड़ के पीछे किसकी साजिश है? और कौन है इसका मास्टरमाइंड? इस पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन पहले मुठभेड़ के बारे में थोड़ा जानिए। पिछले 24 घंटे से जारी मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली हताहत हुए हैं। इसके साथ ही 30 से ज्यादा जवान भी घायल हुए है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

25 मई 2013 को भी सुकमा के झीरम घाटी में हुआ था नक्सली हमला
बीते एक दशक में यह सबसा बड़ा नक्सली हमला है। 25 मई 2013 को सुकमा के झीरम घाटी  में नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला किया था। इस हमले में कांग्रेस के तात्कालिक प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, विद्या चरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा समेत सुरक्षा में तैनात 29 लोगों की मौत हुई थी। 3 अप्रैल को घटी इस घटना ने एक बार फिर उस हमले की याद ताजा कर दी। 

25 लाख का इनामी है नक्सली
इस हमले की स्क्रिप्ट तैयार करने वाले इस मास्टरमाइंड का नाम माड़वी हिडमा है ! पुलिस ने इस पर 25 लाख का इनाम घोषित किया है। नक्सल कमांडर माड़वी हिडमा को संतोष उर्फ इंदमुल उर्फ पोडियाम भीमा जैसे कई नामों से भी जाना जाता है। यह छत्तीसगढ़ पुलिस समेत कई नक्सल प्रभावित राज्यों के पुलिस के लिए मोस्टवांटेड नक्सली है।

सुकमा का रहने वाला है नक्सली हिडमा
बताया जा रहा है कि  शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की घटना हिडमा के गांव में ही घटी है। छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला हिडमा का गढ़ है, जहां पर होने वाली सभी नक्सली गतिविधियों को हिडमा संचालित करता है। कद काठी में दुबले पतले हिडमा का नक्सली संगठनों में कद काफी बड़ा है। हिडमा नक्सली गतिविधी और संगठन पर अच्छी पकड़ के कारण ही सबसे कम उम्र में माओवादियों की टॉप सेंट्रल कमेटी का सदस्य बन गया है।  

हिडमा के गांव में बनती है नक्सल गतिविधियों की नीति और रणनीति
छत्तीसगढ़, झारखंड, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों में नक्सली हमलों को अंजाम देने वाले खूंखार नक्सली हिडमा का जन्म सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में हुआ था। इस गांव में पहुंचने के लिए आज भी ना तो सड़कें हैं और ना ही कोई अन्य सुविधा। आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि राज्य गठन के दो दशक बाद भी इस गांव में स्कूल तक नहीं है। यह गांव दुर्गम पहाडिय़ों और घने जंगलों से घिर हुआ है।  यहां आज भी नक्सलियों की जनताना सरकार की तूती बोलती है। बताया जाता है कि नक्सल गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सभी नीति और रणनीति यह पर तैयार होती है और फिर उस घटना को अंजाम दिया जाता है। 

Bhilai Breaking : औद्योगिक क्षेत्र की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पानी व फोम से पाया काबू
बड़ी खबर: संजय राउत की संपत्ति कुर्क, 1034 करोड़ रुपये के पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में ईडी ने की कार्रवाई
बहू ने दिया तलाक तो बेटे ने किया सुसाइड, सदमे में पिता ने भी दम तोड़ा
दुर्ग विवि के ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यपाल उइके, कहा- कोविड-19 की संक्रमण की घड़ी में मास्क पहनना, सेनेटाइजर का प्रयोग तथा सोशल डिस्टेसिंग ही हमारे बचाव के प्रमुख उपाय
अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई : NIA व ईडी ने 11 राज्यों में PFI के ठिकानों पर की रेड… 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टीकाकरण के लिए गजब का जुनून…. 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने लगवाया कोविड का टीका, लोगों को प्रेरित करने सेल्फी जोन में खिंचवाई फोटो
Next Article Penalty on those who sell high-end foods and expired food items अधिक दाम पर तथा एक्सपायरी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर जुर्माना…. खाद्य विभाग व निगम भिलाई की टीम ने किया संयुक्त कार्रवाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?