ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : पुलिस कंट्रोल रूम में घुसा हाथी, डेढ़ घंटे दहशत में रहे पुलिस कर्मी… कुछ ने बाहर निकलकर बचाई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Breaking : पुलिस कंट्रोल रूम में घुसा हाथी, डेढ़ घंटे दहशत में रहे पुलिस कर्मी… कुछ ने बाहर निकलकर बचाई जान

By Mohan Rao
Published: July 4, 2023
Share
बालोद कंट्रोल रूम में घुसा हाथी
SHARE

बालोद। छत्तीसगढ़ में हाथियों के उत्पात का यह आलम है कि अब पुलिस वालों को भी निशाना बनाने लगे हैं। बालोद में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसमें पुलिस वालों की जान आफत में आ गई। सोमवार की रात को बालोद के पुलिस कंट्रोल रूम में हाथी घुस गया। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस की जान आफत में रही हैं। यहां तक की पुलिस कर्मियों को अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागना पड़ा। वहीं अंदर रहने वाले पुलिस कर्मी जहां के वहीं जमे रहे। करीब दो घंटे बाद हाथी खुद ही चला गया तब जाकर पुलिस कर्मियों की जान में जान आई।

मिली जानकारी के अनुसार बालोद शहर में तंदुला जलाशय से होता हुआ एक हाथी पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच गया। दंतैल हाथी को सामने देख पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए मेज-कुर्सी के नीचे छिप गए। सोमवार क रात करीब 9 बजे से 10.30 बजे तक हाथी वहीं इधर-उधर घूमता रहा। वहां से निकलने के बाद मुख्य मार्ग होते हुए हाथी जुर्री पारा की ओर बढ़ गया। इसके चलते शहर में भी डर फैल गया। इस दौरान पुलिस कर्मी काफी दहशत में दिखे।

जब पुलिस कंट्रोल में हाथी घुसा तो सबसे पहले साइबर सेल के सहायक उप निरीक्षक धरम भुआर्य ने हाथी को देखा। इसके बाद अन्य लोगों जानकारी दी। समय रहते आधे कर्मचारी कार्यालय को छोड़कर निकलने में सफल हो गए, वहीं 15 से 20 कर्मचारी अंदर ही फंसे रहे। इसके बाद दोनों तरफ के चैनल गेट को बंद करके एक कमरे में छिपकर किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने समय काटा। पुलिस कंट्रोल रूम में के पास ही कलेक्टर का बंगला भी है। इसके चलते उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। हालांकि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और वहां से निकल गया।

अग्रवाल समाज द्वारा 500 राशन किट का निर्माण
सदन में विधेयक पर चर्चा के दौरान सीएम बघेल ने कहा- छत्तीसगढ़ का नया बजट ग्लोबल-मानवता और लोकल-जरूरतों के बीच संतुलन स्थापित करने वाला
सभी गौठानों में चारागाह विकास एवं पशुधन के स्वास्थ्य पर निगरानी रखें
बारिश से बुरा हाल, लोगों का जीना मुहाल, इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल
दुर्ग पुलिस का विजय दशमी उत्सव, जिले के सभी थानों में हुई शस्त्रों की पूजा, एसपी गर्ग भी हुए शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिवनाथ नदी में बाइक के साथ बह गया युवक, 24 घंटे से जारी है तलाश… पत्नी के लिए इलाज के लिए आया था अस्पताल
Next Article CG Politics: इस बार किसका भाग्य खोलेगी सत्ता की 'मास्टर की' CG Politics: इस बार किसका भाग्य खोलेगी सत्ता की ‘मास्टर की’

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?