ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बारिश से बुरा हाल, लोगों का जीना मुहाल, इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बारिश से बुरा हाल, लोगों का जीना मुहाल, इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल

By @dmin
Published: November 10, 2021
Share
बारिश से बुरा हाल, लोगों का जीना मुहाल, इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल
बारिश से बुरा हाल, लोगों का जीना मुहाल, इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल
SHARE

चेन्नई (एजेंसी)। तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। राज्य में आज भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और करईकल में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश और यानम और रायलसीमा और केरल और माहे में भी भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि नौ नवंबर को सुबह से शुरू होकर रात 9.30 बजे तक कराईक्कल में लगभग 20 सेंटीमीटर और नागपट्टिनम में लगभग 15 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई और ऐसे क्षेत्रों में बारिश जारी रह सकती है।Ó

इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल
विभाग के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम और रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और करईकल, केरल और माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ बिजली के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत और उससे सटे मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं आएगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

राज्य में दो दिन का अवकाश घोषित 
तमिलनाडु सरकार ने मौसम के पूर्वानुमान के मद्देनजर नौ जिलों- चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, तंजावुर, तिरुवरूर और मयिलादुथुराई में 10 और 11 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। राज्य में भारी बारिश को देखते हुए राज्यपाल आर एन रवि ने तमिलनाडु के लोगों से अगले कुछ दिनों में भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर सतर्क रहने और एहतियाती उपाय करने का आग्रह किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में और पड़ोसी दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व और आसपास के हिस्से में अगले 12 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है। इसके फिर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की तरफ बढऩे और दबाव में बदलने और 11 नवंबर को सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु तट के समीप पहुंचने की संभावना है, जिसकी वजह से राज्य के कई इलाकों में बारिश होगी।

दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ शहीद जवान के परिजनों के साथ है- मुख्यमंत्री साय
अशोक गहलोत की कैबिनेट पर प्रियंका गांधी की छाप, पहली बार तीन महिलाओं को मिली एंट्री
छत्तीसगढ़ का पर्यटन गढ़ है धमतरी, गंगरेल से लेकर मुरूमसिल्ली व नरहरा वाटर फॉल तक बिखरी इसकी सुंदरता
Raipur : बिल्डिंग के चौथे माले से कूदा शख्स, सिर फटने से मौत… सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ लाइव फुटेज
फिर चाल पकड़ रहा कोरोना, 24 घंटे में 7240 नए मामले; लगातार दूसरे दिन 40 फीसदी मरीज बढ़े
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चाइना की दोहरी चाल...बाहर शांति का सुर और सीमा पर सीनाजोरी इशारों-इशारों में चीन पर वार, भारत की सहायता किसी को कर्जदार नहीं बनाती
Next Article मिशन मून: आर्टेमिस-3 के निर्माण में हो रही देरी, अब 2025 तक चांद की सतह पर इंसानों को भेजेगा नासा मिशन मून: आर्टेमिस-3 के निर्माण में हो रही देरी, अब 2025 तक चांद की सतह पर इंसानों को भेजेगा नासा

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?