ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Raipur : बिल्डिंग के चौथे माले से कूदा शख्स, सिर फटने से मौत… सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ लाइव फुटेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

Raipur : बिल्डिंग के चौथे माले से कूदा शख्स, सिर फटने से मौत… सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ लाइव फुटेज

By Mohan Rao
Published: July 5, 2024
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी के नवा रायपुर क्षेत्र में अपने ऑफिस से निकलकर शख्स ने छलांग लगा दी। जहां से शख्स से छलांग लगाई वह बिल्डिंग का चौथा माला है। इतनी ऊंचाई से कूदने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान युवक की पहचान 35 साल के नरेश साहू के तौर पर हई है। वह नवा रायपुर के पर्यावास भवन में वरिष्ठ सहायक लेखा के पद पर काम करता था। घटना शुक्रवार की सुबह 10:40 बजे के आसपास की है। शख्स के कूदने का दृश्य चौथे माले पर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुपेला भिलाई निवासी नरेश साहू नवा रायपुर में सीनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने बताया कि वह पचपेड़ी नाका में अपने परिवार के साथ रहता था। कुछ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसकी एक बच्ची भी है। शुक्रवार की सुबह वह रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचा। लगभग 10 बजकर 40 मिनट पर बाहर निकला। इसके बाद इमारत की चौथी मंजिल के रेलिंग के पास पहुंचकर छलांग लगा दी। चौथे माले पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर साफ दिख रहा है कि नरेश चल कर रेलिंग के पास पहुंचता है और उसे पार करता है। इसके बाद वह छलांग लगा देता है। ठोस सतह होने के कारण नीचे गिरते ही उसका सिर फट गया और उसकी मौत हो गई। जमीन पर गिरने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवक ने खुदकुशी क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम साय, बोले- शिक्षा ही है विकास का मूलमंत्र
Breaking News : देश का 56वां टाइगर रिजर्व बना छत्तीसगढ़ का ‘गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व
शहीद एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरी, यात्रियों में मचा हड़कंप
युक्तियुक्तकरण के बाद नई पदस्थापना में ज्वाइनिंग नही करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण की बैठक, वेटलैण्ड क्षेत्रों के संरक्षण, संवर्धन और विकास पर विस्तार से चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लगातार कस रहा है नक्सलियों पर शिकंजा, साय सरकार की रणनीति से खात्मे की ओर नक्सली, आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति भी कारगर लगातार कस रहा है नक्सलियों पर शिकंजा, साय सरकार की रणनीति से खात्मे की ओर नक्सली, आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति भी कारगर
Next Article ग्लोब चौक गोलीकांड के फरार आरोपी अमित जोश के दो साथी डागी व मुकुल सोना गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?