ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर के दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण को मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर के दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण को मंजूरी

By Bhupendra Sahu
Published: April 22, 2026
Share
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर के दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण को मंजूरी
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर के दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण को मंजूरी
SHARE

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में राज्य की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से सूरजपुर जिले के वनांचल क्षेत्रों में बिजली पहुंचाने की दिशा में बड़ी पहल साकार हुई है। भटगांव विधानसभा क्षेत्र के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के दर्जनों गांवों और आश्रित टोलों के विद्युतीकरण के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा तकनीकी स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्य आदेश जारी कर दिए गए हैं।

दर्जनों गांवों में पहुंचेगी बिजली, बदलेगा जीवन स्तर

मंत्री राजवाड़े की पहल पर कोल्हुआ, महुली, करोटी, चोंगा सहित कई ग्राम पंचायतों के विभिन्न टोलों में विद्युतीकरण कार्य स्वीकृत हुआ है। इसके अंतर्गत स्कूलपारा, हरिजनपारा, पांडोपारा, खासपारा, पहाड़पारा, मधवानीपारा, आमपारा और श्यामपारा जैसे क्षेत्रों में पहली बार नियमित विद्युत सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही कछवारी, खैरा, नवडीहा और कछिया जैसे अन्य क्षेत्रों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। जिससे व्यापक स्तर पर ग्रामीण आबादी लाभान्वित होगी।

CSPDCL द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी कार्यों को प्रारंभ होने के तीन माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सूरजपुर के कार्यपालन अभियंता को सौंपी गई है, ताकि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित हो सके।

वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों की यह लंबे समय से प्रमुख मांग रही है। मंत्री राजवाड़े ने इस विषय को प्राथमिकता में रखते हुए लगातार विभागीय स्तर पर समन्वय किया, जिसके परिणामस्वरूप करोड़ों रुपये की लागत से 28 से अधिक विद्युतीकरण कार्यों को मंजूरी मिली।

इस पहल से न केवल घरों में उजाला होगा, बल्कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और स्थानीय रोजगार एवं छोटे व्यवसायों को भी नई गति मिलेगी।

मंत्री राजवाड़े ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंच रही है।

इस्पात नगरी में छठ पर्व की धूम, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर लिया छठी मैय्या का आशीष
बुजुर्ग पिटाई मामला: ट्विटर इंडिया के एमडी को पुलिस का नोटिस, कहा- 7 दिन के अंदर थाने में हाजिर हों
रोको टोको अभियान की टीम के सदस्य पहुंचे वार्ड 21 व 22… यहां बच्चों को मास्क पहने देख की सराहना… बताया मास्क का महत्व
ब्रेकिंग न्यूज: लंबे समय बाद जिले में खुलेंगे जिम, सुबह व शाम के लिए जिला कलेक्टर ने यह दिया समय, शॉपिंग मॉल भी खुलेंगे
शिक्षक नए संकल्प के साथ शिक्षादान के कार्य में पूरे समर्पण के साथ जुट जाएं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
Next Article गौरेला और पेण्ड्रा शहर में ट्रैफिक एवं यातायात व्यवस्था सुदृण करने कें संबंध में संयुक्त बैठक आयोजित गौरेला और पेण्ड्रा शहर में ट्रैफिक एवं यातायात व्यवस्था सुदृण करने कें संबंध में संयुक्त बैठक आयोजित

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?