ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रामनगर मुक्तिधाम में शुरू हुआ विद्युत शव दाह सिस्टम, सफलता पूर्वक की गई टेस्टिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रामनगर मुक्तिधाम में शुरू हुआ विद्युत शव दाह सिस्टम, सफलता पूर्वक की गई टेस्टिंग

By Mohan Rao
Published: January 5, 2023
Share
रामनगर में विद्युत शवदाह सिस्टम
SHARE

भिलाई। रामनगर मुक्तिधाम में विद्युत शव दाह सिस्टम (electric cremation system) शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को रामनगर मुक्तिधाम में विद्युत शवदाह सिस्टम का सफल प्रयोग किया गया। इस दौरान यहां पर एक शव का दाहसंस्कार सफलता पूर्वक किया गया। इसके साथ ही अब रामनगर मुक्तिधाम में विद्युत शव दाह सिस्टम (electric cremation system) के जरिए शवों का दाह संस्कार किया जाएगा। सफल टेस्टिंग के बाद अब इसका नियमित इस्तेमाल भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

जिले का पहला विद्युत शवदाह गृह भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम में बनकर तैयार हो चुका है और आज से इसे प्रारंभ कर दिया गया है। निगम से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए दो-तीन दिनों से टेस्टिंग की प्रक्रिया की जा रही थी, प्रयोग के लिए लकड़ी का उपयोग किया गया था। परंतु अब यह शव दाह के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने विद्युत शवदाह गृह को लेकर कुछ महीने पूर्व ही इसका निरीक्षण किया था और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। जिसके चलते अब विद्युत शवदाह गृह प्रारंभ हो गया है।

गौरतलब है कि विद्युत शवदाह गृह को प्रारंभ करने के पूर्व शेड सहित कमरा निर्माण, मशीन इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। विद्युत सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं। विद्युत शवदाह में शवदाह की प्रक्रिया की बात करें तो 2 घंटे में यह प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी और अस्थि भी इस दौरान प्राप्त किया जा सकेगा। पूरा प्रोसेस अगर देखे तो 1:30 से 2 घंटे में शवदाह एवं अस्थि संग्रहण की प्रक्रिया पुर्ण हो जायेगी। पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी यह विद्युत शवदाह गृह बहुत उपयोगी है, लकड़ी और कंडे के अभाव में भी इसकी प्रक्रिया जारी रहेगी तथा इसके प्रारंभ होने से लकड़ी और कंडे की बचत भी होगी।

1 दिन में यदि इसके शवदाह की प्रक्रिया को समझे तो 10 घंटे में 5 से 8 शवदाह हो पाएंगे। बारिश के दिनों में भी यह काफी कारगार साबित होगा, क्योंकि इन दिनों अधिकतर लकड़ी और कंडे के बारिश में भीगने की संभावना ज्यादा हो जाती है। विद्युत शवदाह गृह को चालू करने के लिए काफी दिनों से प्रक्रियाएं की जा रही थी और कुछ दिनों से इसकी टेस्टिंग प्रक्रिया भी की जा रही थी। आखिरकार टेस्टिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आज विद्युत शवदाह गृह को प्रारंभ कर दिया गया है।

सीनियर टेक्नीशियन धनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत शवदाह के लिए 550 से 600 डिग्री तापमान की आवश्यकता होती है। सर्वप्रथम डोर अप करके शव को इसमें रखा जाता है तथा तापमान को नियंत्रित कर प्रक्रिया प्रारंभ की जाती है। संपूर्ण प्रक्रिया होने के उपरांत अस्थि संग्रहण कर सकते हैं। अस्थि संग्रहण के लिए अलग से नीचे चेंबर तैयार किया गया है। बाहर तापमान का प्रभाव न पड़े इसके लिए ब्लास्ट फर्नेस ईट का भी उपयोग किया गया है।

रामनगर मुक्तिधाम में निगम के कार्यरत कर्मचारी कृष्णा देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बंगाली समाज के लोगो की मौजूदगी में मृतक स्वर्गीय राधा श्याम कर्माकर को विद्युत शव दाह के माध्यम से अंतिम संस्कार किया गया। विद्युत शवदाह गृह के निर्माण कार्य में लगभग 49 लाख रुपए खर्च हुए हैं, इसका संचालन एवं संधारण के लिए एजेंसी 2 साल तक काम करेगी तथा इसे मेंटेन रखेगी, इसके अलावा इससे संबंधित प्रशिक्षण भी कर्मचारियों को दिया जा चुका है।

एक तरह से यह आधुनिक विद्युत शवदाह गृह है जो कि भिलाई में अपने तरह का पहला शवदाह गृह होगा। विद्युत शवदाह गृह में लकड़ी और कंडे में होने वाले खर्च की अपेक्षा पैसे की बचत होने की संभावना अधिक जताई जा रही है। कोरोना काल में शव की अधिक संख्या मुक्तिधाम में आने को देखते हुए रामनगर के मुक्तिधाम में इसको स्थापित करने की मंशा से इस पर कार्य किया गया था और आज पूर्ण रूप से यह बनकर तैयार है।

जेके फाउंडेशन ने किया 100 महिलाओं को ‘वुमन एचीवर अवार्ड’ से सम्मानित, विधायक देवेन्द्र ने कहा-ये महिलाएं रहीं मेरे जीवन की प्रेरणा
जंगल सफारी की बाघिन बिजली को हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस से किया गया रवाना, वनतारा में होगा इलाज
नगर के फारेस्ट डिपो में 26 श्रमिक कर रहे थे काम, नयाब तहसीलदार ने रोका
भारत में कोरोना: 71 दिन बाद एक्टिव मामले सबसे कम…. बीते 24 घंटों में सामने आए 67 हजार 208 नए मामले
Loksabha Election: 11 निर्वाचन केंद्रों में आज फिर मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जा रही वोटिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोजी बेरीज को डाइट में करें शामिल मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ…
Next Article Big News : सम्मेद शिखर पर केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला, नहीं बनेगा पर्यटन स्थल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?