ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Loksabha Election: 11 निर्वाचन केंद्रों में आज फिर मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जा रही वोटिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Loksabha Election: 11 निर्वाचन केंद्रों में आज फिर मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जा रही वोटिंग

By Om Prakash Verma
Published: April 22, 2024
Share
Loksabha Election: 11 निर्वाचन केंद्रों में आज फिर मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जा रही वोटिंग
Loksabha Election: 11 निर्वाचन केंद्रों में आज फिर मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जा रही वोटिंग
SHARE

इंफाल (एजेंसी)। मणिपुर में जारी हिंसा के बीच भी लोकसभा चुनाव कराए जा रहे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के दौरान धांधली के आरोपों के कारण 11 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराने का फैसला लिया गया। इनर मणिपुर के 11 निर्वाचन केंद्रों में आज फिर से मतदान हो रहा है। सोशल मीडिया पर दोबारा मतदान को लेकर एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें पूर्वी इंफाल में मोइरंगकम्पु साजेब के एक मतदान केंद्र का नजारा दिखाया गया है। यहां लोग दोबारा मतदान करने के लिए एकत्रित हुए हैं।

#WATCH | Manipur: Re-polling in 11 polling stations of I-Inner Manipur Parliamentary constituency being held today.

Visuals from a polling station in Moirangkampu Sajeb of Imphal East as people form queues to cast their vote. #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/jqAu0isiPt

— ANI (@ANI) April 22, 2024

पूर्वी इंफाल के खुरई क्षेत्र में भी दोबारा मतदान कराया जा रहा है। इस दौरान मतदान केंद्र के बाहर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। यहां भी मतदान के लिए लोग एक बार फिर से एकत्रित हुए हैं।

दो लोकसभा सीटों के लिए हुआ था मतदान
बता दें कि कांग्रेस ने मणिपुर की दो लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान चुनाव में धांधली और बूथ पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए 47 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की थी। हालांकि, आपत्तियों पर विचार के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने केवल 11 केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने की घोषणा की।

#WATCH | Manipur: Security heightened as people get in queues in Khurai Assembly Constituency of Imphal East region ahead of re-polling today.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/tJ68BTjhuS

— ANI (@ANI) April 22, 2024

निर्वाचन आयोग के अधिकारी के मुताबिक जिन मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा, उनमें खुरई निर्वाचन क्षेत्र के मोइरंगकम्पु साजेब और थोंगम लीकाई, क्षेत्रीगाओ के चार और इंफाल पूर्वी जिले के थोंगजू में एक तथा उरीपोक में तीन एवं इंफाल पश्चिम जिले के कोंथौजम में एक मतदान केंद्र शामिल है।

मतदान के दौरान धांधली के लगे आरोप
जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर से गोलीबारी, धमकी देने, कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तोड़-फोड़ करने और मतदान केंद्र पर कब्जा करने के आरोप सामने आए थे। मणिपुर की दो लोकसभा सीट आंतरिक मणिपुर और बाहरी मणिपुर के लिए शुक्रवार को पहले चरण में मतदान हुआ और 72 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

धांधली के आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी के मणिपुर इकाई के अध्यक्ष के. मेघचंद्र ने कहा कि पार्टी ने मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई। ‘इनर मणिपुर’ निर्वाचन क्षेत्र के 36 तथा ‘आउटर मणिपुर’ निर्वाचन क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की थी।

कोरोना के खिलाफ पीएम मोदी शुरू करेंगे जन आंदोलन….. कहा- जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं
पेट्रोल की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर, बोलें नितिन गडकरी- एथेनॉल के इस्तेमाल पर बना रहे नीति
गुस्ताखी माफ़: “यातायात सुरक्षा!” यह किस चिड़िया का नाम है
विधायक देवेंद्र की पहल पर बापू नगर में बन रहा सामूदायिक भवन, जनता की मांग पर हो रहा निर्माण
राज्योत्सव व प्रधानमंत्री के नवा रायपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक रिकेश ने दी गार्डन में दबिश : प्रेमी ने कहा- विधायकजी आपने तो OYO भी बंद करवा दिया… जाएं तो कहां जाएं
Next Article मेंटेनेंस के लिए आज शाम से बंद रहेगा सुपेला का फ्लाईओवर, एक सप्ताह तक लोगों को हो सकती है परेशानी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?