ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तेज की तैयारियां, 5 फरवरी से होगी EVM की जांच, अफसरों की हुई ऑनलाइन ट्रेनिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तेज की तैयारियां, 5 फरवरी से होगी EVM की जांच, अफसरों की हुई ऑनलाइन ट्रेनिंग

By Mohan Rao
Published: February 3, 2024
Share
SHARE

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन पूर्व सभी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तर की जांच (एफएलसी) 5 फरवरी से 14 फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जांच को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के सभी जिला एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा तकनीकी टीम का ऑनलाइन प्रशिक्षण संपादित कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि प्रत्येक जिला मुख्यालयों में बैलेट युनिट, कंट्रोल युनिट तथा वीवीपेट की प्रथम स्तर की जाँच (एफएलसी ) की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने का आग्रह जिला निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त दलों को भी इस संबंध में जानकारी भेजी गई है।

श्रीमती कंगाले ने बताया कि ऐसे विधानसभा क्षेत्रों के ईव्हीएम को जांच से पृथक रखा जाएगा जहां के निर्वाचन परिणामों को लेकर न्यायालयों में मामले लंबित हैं। शेष सभी क्षेत्रों के ईव्हीएम यूनिटों की 05 से 14 फरवरी तक जाँच पूरी कर ली जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के सचिव श्री बी एस पात्रा के पर्यवेक्षण में आयोजित ऑन लाइन प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम मशीनों की जाँच संबंधी सभी आवश्यक बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया । साथ ही लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के विभिन्न पहलुओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान झारखण्ड की नोडल अधिकारी एवं प्रशिक्षक गीता चौबे ने प्रशासनिक पहलुओं तथा इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन आफ  इंडिया के उप महाप्रबंधक पीसी मंडल ने ईव्हीएम जाँच संबंधी तकनीकी पक्षों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, तकनीकी टीम  के सदस्यों के साथ ही संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  पीएस ध्रुव, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यूएस अग्रवाल, अपूर्व प्रियेश टोप्पो, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रूपेश वर्मा एवं अरविंद शर्मा उपस्थित थे।

रानीदाह जलप्रपात : छत्तीसगढ़ के घने जंगलों में छिपा प्रकृति का चमत्कार, पर्यटकों को कर देती है मंत्रमुग्ध
पीएम मोदी सुरक्षा मामले में घिरी चन्नी सरकार, सीएम हिमंत-शिवराज ने लिया निशाने पर
लोकसभा में कांग्रेस के लीडर होंगे राहुल गांधी? आज सोनिया गांधी की अहम मीटिंग में हो सकता है फैसला
सरगुजा में पकड़ाए दुर्ग के बुकी, महादेव एप व आईपीएल सट्टा का चल रहा खेल… पांच सटोरिए गिरफ्तार
CG News : नगर सैनिक और अटेंडेंट पर हमला कर भागे अपचारी बालक, तलाश में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : राहुल भगत को मिली सीएम साय के सचिव की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री सचिवालय में हुए नियुक्त
Next Article नारायणपुर में सीएम साय की बड़ी घोषणा : रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में खुलेगा नवीन महाविद्यालय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?