ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी सुरक्षा मामले में घिरी चन्नी सरकार, सीएम हिमंत-शिवराज ने लिया निशाने पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पीएम मोदी सुरक्षा मामले में घिरी चन्नी सरकार, सीएम हिमंत-शिवराज ने लिया निशाने पर

By @dmin
Published: January 5, 2022
Share
पीएम मोदी सुरक्षा मामले में घिरी चन्नी सरकार, सीएम हिमंत-शिवराज ने लिया निशाने पर
पीएम मोदी सुरक्षा मामले में घिरी चन्नी सरकार, सीएम हिमंत-शिवराज ने लिया निशाने पर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले की सुरक्षा में चूक को लेकर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार घिरती नजर आ रही है। भाजपा शासित राज्यों के सीएम से लेकर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा तक ने इस घटना को लेकर कांग्रेस पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। सबसे तीखा हमला असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा की तरफ से आया, जिन्होंने कहा कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उधर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मामले पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

घटना को लेकर क्या बोले नेता?
मीनाक्षी लेखी का आरोप- किसान नहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोका पीएम का काफिला

नड्डा जी ने पंजाब सीएम को फोन किया, उन्होंने जवाब नहीं दिया। इनके लिए तो बहुत आसान था कि पीएम को पहुंचने देते। प्रधानमंत्री की गाडिय़ां रोकी गईं। ये रैली को विफल करने की कोशिश है। ये किसान नहीं कांग्रेस कार्यकर्ता हैं जिन्होंने ये काम किया।

असम सीएम बोले- चन्नी ने मामले पर ध्यान नहीं दिया, यह ज्यादा चिंताजनक
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने इस घटना को लेकर कहा, यह शर्मनाक है कि पंजाब के विकास के लिए योजनाओं का उद्घाटन करने जा रहे प्रधानमंत्री मोदी के काफिले को प्रदर्शनकारियों द्वारा रोका गया। यह एक गंभीर सुरक्षा चूक है और पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा इस मुद्दे पर गौर न करना पूरी घटना को और गंभीर बनाता है। उन्होंने आगे कहा, आज की घटना बताती है कि कांग्रेस विकास में कम रुचि रखती है और सिर्फ राजनीति करना चाहती है। एक सीमाई राज्य में इस तरह की घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

मध्य प्रदेश के सीएम ने गांधी परिवार पर बोला हमला
उधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो संदेश जारी कर पंजाब सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ की है। देश की जनता इसके लिए उसे कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जवाबदारी राज्य सरकार की थी। देश की करोड़ों जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है। भगवान को धन्यवाद कि उनका जीवन सुरक्षित है। वरना, कांग्रेस की सरकार और गांधी परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उनकी सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ किया गया, वह इस देश में पहले कभी नहीं हुआ।

सिरसा बोले- आईएसआई-पाकिस्तानी आतंकियों का रास्ता क्यों अपना रही पंजाब कांग्रेस
उधर भाजपा के एक और नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस आखिर क्यों आईएसआई और पाकिस्तानी आतंकियों का रास्ता अपना रही है? उन्होंने कहा, पीएम मोदी के काफिले में सुरक्षा चूक गंभीर चिंता का मामला है। यह पंजाब कांग्रेस की तरफ से पहले ही सुनियोजित था, ताकि सिखों की छवि खराब की जा सके और राज्य में अशांति पैदा हो। पंजाब के भविष्य के लिए काफी चिंतित हूं।

स्कूल नेशनल रोड व ट्रैक साइकिलिंग में भाग लेंगे बीएसपी साइकलिंग क्लब के 27 खिलाड़ी, टीम रांची रवाना
CM Baghel in Dongargarh: बम्लेश्वरी माता की नगरी में सीएम बघेल ने दी करोड़ों रूपए के विकास कार्य की सौगात
CG News : दुष्कर्म का आरोपी मेडिकल कॉलेज से हथकड़ी निकालकर भागा, देखते रह गए संतरी… होना था बवासीर का ऑपरेशन
Breaking news : दुर्ग जिले में बदली स्कूलों की टाइमिंग, कड़ाके की ठंड के कारण शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Congratulations: जानेश्वरी सिन्हा को मिली पी.एच.डी की उपाधि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूपेश केबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले : वैट में 1 व 2 प्रतिशत की कमी, वहीं शिक्षाकर्मियों को भी राहत जमीन की गुणवत्ता के अनुसार अधिक लाभ देने वाली फसलों को करे प्रोत्साहित-भूपेश बघेल
Next Article फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में बढ़ गए 40 प्रतिशत मरीज; सामने आए 5000 से ज्यादा मामले बड़ी खबर: बिलासपुर में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मरीज की पुष्टि

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?