ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चुनाव आयोग ने 3 राज्यों में विधान परिषद के उपचुनावों की तारीखों का किया ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

चुनाव आयोग ने 3 राज्यों में विधान परिषद के उपचुनावों की तारीखों का किया ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

By @dmin
Published: January 6, 2021
Share
Chhattisgarh: record 427 new cases reported in last 24 hours
Chhattisgarh: record 427 new cases reported in last 24 hours
SHARE

नई दिल्ली (एजेंंसी)। चुनाव आयोग ने बुधवार को आंध्र प्रदेश और बिहार में विधान परिषदों की तीन सीटों के लिए होने वाले उप-चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों के लिए चुनाव का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया। चुनाव आयोग के अनुसार, ये चुनाव 28 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच होंगे और मतों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे होगी। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी है।

बिहार विधान परिषद के लिए उप-चुनाव विनोद नारायण झा और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा खाली किए गए पदों पर हो रहे हैं। झा को नवंबर में बिहार विधानसभा के लिए चुना गया था और मोदी ने पिछले साल राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
वहीं, आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) की बागी पोथुला सुनीता द्वारा खाली की गई सीट के लिए चुनाव होगा। सुनीता ने पिछले साल विधायक पद से अपना इस्तीफा दे दिया और युवाजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) को समर्थन देते हुए दावा किया कि टीडीपी सरकार राज्य में पिछड़े वर्गों के विकास में बाधा डाल रही है।
उत्तर प्रदेश में परिषद की 12 सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल आगामी 30 जनवरी को पूरा हो रहा है। इनमें प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, विधान परिषद के सभापति रमेश यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल हैं। आयोग ने अपनी अधिसूचना में यह भी घोषणा की कि कोविड-19 के कारण सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य एहतियाती उपायों को मानते हुए चुनाव कराए जाएंगे। आयोग ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े लोगों से चुनाव के दौरान मास्क का उपयोग करने को कहा है। अधिकारियों से कहा है कि चुनावी प्रक्रिया में शामिल लोगों की थर्मल स्कैनिंग की जाए और सभी जगहों पर हैंड सैनिटाइटर उपलब्ध कराए जाएं।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस बीच चुनाव आयोग ने कई चुनाव करवाए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव, ग्रेटर हैदराबाद नगरपालिका चुनाव, कर्नाटक ग्राम पंचायत चुनाव, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में कई उप-चुनाव महामारी के बावजूद सफलतापूर्वक संपन्न करवाए जा चुके हैं।

यहां तीन महीने से बस्ती में चहलकदमी कर रहा है तेंदुआ
वैशाली नगर विधानसभा का कैंप-1 शासकीय स्कूल बनेगा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल… सीएम बघेल की घोषणा
पीएम मोदी ने देश को समर्पित की सौर परियोजना, कहा- रीवा ने रचा इतिहास
भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी, अब शिकोहाबाद से विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने दिया इस्तीफा
जिंदल समूह ने रायगढ़ में औद्योगीकरण के साथ चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में किया सराहनीय कार्य: भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने नवगठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को दी 13.30 करोड़ रुपए की सौगात…. किया 39 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास मुख्यमंत्री ने नवगठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को दी 13.30 करोड़ रुपए की सौगात…. किया 39 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
Next Article पक्षियों से मानवों तक भी आ सकता है बर्ड फ्लू, भारत में फिलहाल ऐसा मामला नहीं: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पक्षियों से मानवों तक भी आ सकता है बर्ड फ्लू, भारत में फिलहाल ऐसा मामला नहीं: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?