ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Election News :  बुजुर्ग व निशक्तों को मिलेगी चुनाव में विशेष सुविधा, डाक मतपत्र से घर बैठे कर सकेंगे मतदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Election News :  बुजुर्ग व निशक्तों को मिलेगी चुनाव में विशेष सुविधा, डाक मतपत्र से घर बैठे कर सकेंगे मतदान

By Mohan Rao
Published: October 26, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

रायपुर। विधानसभा चुनाव में इस बार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बुजुर्ग व निशक्त जनों के साथ कोविड संदिग्ध व्यक्तियों के लिए मतदान की विशेष सुविधा मुहैय्या कराया जा रहा है। इसके तहत 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन, 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों एवं कोविड 19 संक्रमित संदिग्ध मतदाताओं को मतदान के लिए डाक मतपत्र की वैकल्पिक सुविधा प्रदान की गई है। ऐसे व्यक्ति जो मतदान दिवस को मतदान केंद्र में पहुंचकर वोट डालने में अपने को असमर्थ पाते हैं, वे फॉर्म 12 घ भरकर डाक मतपत्र के विकल्प का चयन कर घर बैठे वोट कर सकेंगे।  

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का यह प्रयास है कि समाज का कोई भी वर्ग मतदान में अपनी भागीदारी से ना छूटे।  विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत राज्य में  बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर सर्वे का कार्य किया जा रहा है तथा 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं, 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले निःशक्तजन और कोविड संक्रमित मतदाताओं के आवेदन फॉर्म 12 घ में प्राप्त किये जा रहे हैं। प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में इस वर्ग के कुल 1648 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने दुसरे चरण के विधानसभा क्षेत्रों ऐसे सभी पात्र एवं इच्छुक मतदाताओं से फॉर्म 12घ में आवेदन करने की अपील की है। फॉर्म 12घ का आवेदन सम्बंधित रिटर्निंग अधिकारी के पास निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के 5 दिवस के अन्दर प्राप्त हो जाना चाहिए। इस प्रकार छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन के दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में यह आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2023 हैं।

डाक मतपत्र के विकल्प का चयन करने पर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा सम्बंधित मतदाता को डाक मतपत्र जारी करते हुए इन श्रेणी के मतदाताओं के लिए विशेष मतदान दल का गठन भी किया जाता है। मतदान दल द्वारा ऐसे मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ डाक मतपत्र के माध्यम से उनका मतदान कराया जाता है। विशेष गठित मतदान दल के द्वारा मतदाता को  उनके घर में मतदान कराने की तिथि के बारे में पूर्व में ही सूचित किया जाएगा जिससे कि मतदाता मतदान हेतु घर में उपस्थित रहे। यदि किसी कारणवश मतदाता उस दिन अपने घर में नहीं मिलता है तो पुनः अपने अगले दौरे की तिथि एवं समय की सूचना देकर मतदान दल के द्वारा मतदाता का मत प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा।

मतदान दलों के ऐसे प्रत्येक दौरे की जानकारी सभी अभ्यर्थियों को प्रदान की जायेगी जिससे कि वे स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि/बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से पूरी प्रक्रिया का अवलोकन कर सकेंगे। घर-घर जाकर मतदान की यह प्रक्रिया निर्धारित मतदान तिथि 7 नवम्बर 2023 (प्रथम चरण) एवं 17 नवम्बर 2023 (द्वितीय चरण) के कम से कम 1 दिवस पूर्व पूर्ण कर ली जाएगी। आयोग के निर्देशानुसार पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जावेगी। डाक मतपत्र के विकल्प का चयन करने वाले मतदाता मतदान दिवस को मतदान केंद्र में अपना वोट नहीं डाल पाएंगे।

राहुल साहू की शिक्षा और स्पीच थिरैपी का खर्च वहन करेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
ब्रेकिंग न्यूज: रायगढ़ में एटीएम कैशवैन से लाखों की लूट करने वाले आए पुलिस गिरफ्त में, आज दोपहर को आईजी काबरा व एसपी संतोष सिंह करेंगे खुलासा
महासमुंद में 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, सीएम साय बोले- सुशासन और विकास की नीति पर बढ़ रहा विश्वास
पहले हमने कभी इतनी राशि नहीं देखी आज 12 से 15 लाख रुपये तक की कर रही खरीदी: सुमनी बघेल
सरकार की नई पहल: ‘डॉक्टर तुमचो दुआर’ का किया शुभारंभ, एक कॉल पर डॉक्टर पहुंचेंगे मरीजों के घर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पेपर लीक मामले में ईडी एक्शन में, पीसीसी चीफ के परिवार पर कार्रवाई पेपर लीक मामले में ईडी एक्शन में, पीसीसी चीफ के परिवार पर कार्रवाई
Next Article world cup-2023: नीदरलैंड पर रिकॉर्ड जीत से ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट में बंपर उछाल, पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा world cup-2023: नीदरलैंड पर रिकॉर्ड जीत से ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट में बंपर उछाल, पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?