ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक्यू खान से अब बाद तक जारी है पाक की परमाणु चोरी का सिलसिला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एक्यू खान से अब बाद तक जारी है पाक की परमाणु चोरी का सिलसिला

By @dmin
Published: January 18, 2020
Share
SHARE

वॉशिंगटन । एक कहावत है ‘चोर चोरी से जाए पर हेराफारी से न जाए’ जी हां यह बात पाकिस्तान पर सटीक बैठती है। पाकिस्तान की ताजा हरकत सामने आई है। पाक अपने चोर वैज्ञानिक ए क्यू खान की बदौलत धोखे से परमाणु हथियार हासिल करने की पाकिस्तान की करतूत से पूरी दुनिया वाकिफ है। खान ने कनाडा से परमाणु तकनीक चुराकर न केवल पाकिस्तान में न्यूक्लियर प्रोग्राम संचालित किया बल्कि इसे ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया जैसे देशों को बेच भी दिया। तब से पाकिस्तान ने न्यूक्लियर स्मगलिंग और मिसाइल टेक्नॉलजी के अवैध अधिग्रहण से तौबा नहीं किया है। इसके पास विज्ञान और तकनीक का शायद ही कोई केंद्र है, फिर भी इसने चोरी और धोखे से परमाणु हथियार और बलिस्टिक मिसाइल हासिल कर लिया। अब उसे अमेरिकी तकनीक की चोरी करते हुए पकड़ा गया है। दरअसल, रावलपिंडी स्थित कंपनी ‘बिजनेस वर्ल्ड’ से जुड़े पांच पाकिस्तानियों पर अमेरिका में आरोप लगा है कि उन्होंने पाकिस्तान के न्यूक्लियर और मिसाइल प्रोग्राम के लिए अमेरिकी तकनीक की स्मगलिंग की है। अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, ये पांच पाकिस्तानी कनाडा, हॉगकॉग और यूके में रहते हैं। डिपार्टमेंट का कहना है, ‘ये बिजनेस वर्ल्ड के लिए दुनियाभर से खरीद करने का नेटवर्क चलाते थे। बिजनेस वर्ल्ड अडवांस्ड इंजिनियरिंग रीसर्च ऑर्गनाइजेशन (एईआरओ) और पाकिस्तान ऐटमिक एनर्जी कमिशन (पीएईसी) के लिए अमेरिका में बने उत्पाद खरीदती है। यह कंपनी अमेरिका से सामानों का निर्यात बिना एक्सपोर्ट लाइसेंस के ही करवाती है जो अमेरिकी कानून का खुला उल्लंघन है।’
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अमेरिकी असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल जॉन सी डेमर्स ने कहा, ‘प्रतिवादियों (पाकिस्तानियों) ने अमेरिका में निर्मित उत्पाद उन संस्थानों को निर्यात किए जिन्हें अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में चिह्नित किया गया है क्योंकि इन संस्थानों के संबंध पाकिस्तान के हथियार कार्यक्रमों से है।’ उन्होंने कहा, ‘यह एक ऐसा मुद्दा है जो अमेरिका के लिए एक उदाहरण बन सकता है कि उसे निर्यात के नियमों को लागू करने में कड़ाई बरते।’ इन आरोपियों में मुहम्मद कामरान वली (41) पाकिस्तान में, मुहम्मद अहसान वली (48) और हाजी वली मुहम्मद शेख (82) कनाडा में, अशरफ खान मुहम्मद हॉगकॉग में जबकि अहमद वहीद (52) यूके में रहता है। इनसब पर इंटरनेशनल एनर्जी इकनॉमिक पावर्स ऐक्ट और एक्सपोर्ट कंट्रोल रिफॉर्म ऐक्ट के उल्लंघन की साजिश रचने का आरोप लगा है। बड़ी बात यह है कि अमेरिका के बयान में इस ओर इशारा किया गया है कि पाकिस्तान के इस स्मगलिंग नेटवर्क के खुलासा भारत की सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। होमलैंड सिक्यॉरिटी इन्वेस्टिगेशंस के ऐक्टिंग स्पेशल एजेंट इन चार्ज जैसन मोलिना ने कहा, ‘इन पांच लोगों का कथित व्यवहार अमेरिकी निर्यात कानूनों के उल्लंघन से कहीं ज्यादा बड़ा मसला है। इसने अमेरिकी सुरक्षा हितों के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न देशों के बीच नाजुक शक्ति संतुलन के लिए भी खतरा पैदा कर दिया है।’
जस्टिस डिपार्टमेंट की प्रेस रिलीज के मुताबिक, एईआरओ और पीएईसी, दोनों अमेरिकी कॉमर्स डिपार्टमेंट की एंटिटि लिस्ट शामिल हैं। कॉमर्स डिपार्मटमेंट ही उन संस्थानों के लिए एक्सपोर्ट लाइसेंस अनिवार्य करता है जिनकी गतिविधियां अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा या विदेश नीति के हितों के विरुद्ध पाई जाती हैं। पीएईसी को यूएस कॉमर्स डिपार्टमेंट की एंटिटि लिस्ट में 1998 में जबकि एईआरओ को 2014 में शामिल किया गया था।

CG Breaking : एक चप्पल ने पहुंचाया हत्यारे तक, दो दिन पहले मिली थी महिला की लाश… चौंकाने वाली है हत्या की वजह
घरेलू उड़ानों पर पाबंदी हटी: 18 अक्तूबर से पूरी क्षमता से चलाने की इजाजत… नागरिक विमानन मंत्रालय ने दी छूट
BSNL के बाद रेलवे का चीन को झटका, 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द
आईसीसी ने जारी किया टी-20 विश्व कप का शेड्यूल… 24 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत पाक…. जानें कब-कहां और किन टीमों में होंगे मुकाबले
डिलीवरी में देरी से परेशान ग्राहकों के लिए नई सुविधा…. ऑनलाइन बुकिंग के बाद अब दुकान जाकर ले सकेंगे बोतल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घाटी के गांवों में विकास का संदेश फैलाएं मंत्रीः मोदी
Next Article इंटरनेट फ्रीडम के मामले में पाकिस्तान सबसे बुरे देशों में शामिल, 10 में से मिले 7 नंबर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?