ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कर्ज में फंसी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए आठ कंपनियां दौड़ में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कर्ज में फंसी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए आठ कंपनियां दौड़ में

By @dmin
Published: December 3, 2020
Share
कर्ज में फंसी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए आठ कंपनियां दौड़ में
कर्ज में फंसी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए आठ कंपनियां दौड़ में
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उद्योगपति अनिल अंबानी प्रवर्तित रिलायंस समूह की इकाई रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए अमेरिका की ओकट्री और जेसी फ्लावर समेत आठ कंपनियां प्रतिस्पर्धा की दौड़ में शामिल हैं। रिलायंस कैपिटल लिमिटेड की इकाइयों में पूरी या कुछ हिस्सेदारी लेने को लेकर रुचि पत्र आमंत्रित किए गए हैं। 

ये हैं रिलायंस कैपिटल की अनुषंगी इकाइयां
रिलायंस कैपिटल की अनुषंगी इकाइयां रिलायंस जनरल इंश्योरेंस, रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, रिलायंस सिक्योरिटीज, रिलायंस फाइनेंशियल लिमिटेड और रिलायंस ऐसेट रिकंस्ट्रक्शन लिमिटेड हैं। सूत्रों के अनुसार कंपनी की इकाइयों में हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया कमेटी ऑफ डिबेंचर्स होल्डर्स और डिबेंचर ट्रस्टी विस्तरा आईटीसीएल इंडिया लिमिटेड के तत्वाधान में चल रही है। ये रिलायंस कैपिटल के ऊपर 20,000 करोड़ रुपये के बकाया कर्ज का 93 फीसदी का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

60 अलग-अलग बोलियां प्राप्त हुई
हिस्सेदारी बिक्री को लेकर रुचि पत्र जमा करने की अंतिम तिथि एक दिसंबर थी। कर्जदाताओं के सलाहकार एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और जे एम फाइनेंशियल सर्विसेज को अंतिम तिथि तक कुल 60 अलग-अलग बोलियां प्राप्त हुई हैं। सूत्रों के अनुसार रिलायंस जनरल इंश्योरेंस में 100 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 18 बोलियां मिली हैं। जिन प्रमुख निवेशकों ने इसमें रुचि दिखाई है, उनमें क्राइस्पैक, जेसी फ्लावर, ब्लैकस्टोन, सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स, केकेआर और बेन कैपिटल शामिल हैं। 
कंपनी ने पूर्ण अनुषंगी रिलायंस जनरल इंश्यारेंस से पूरी तरह से बाहर होने का प्रस्ताव किया है। इसकी चुकता शेयर पूंजी 30 सितंबर 2020 की स्थिति के अनुसार 252 करोड़ थी। इसके अलावा रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 51 फीसदी हिस्सेदरी बेचने का प्रस्ताव किया गया है। रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस संयुक्त उद्यम कंपनी है जिसमें जापान की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी निप्पॉन लाइफ की 49 फीसदी हिस्सेदारी है। 30 सितंबर 2020 की स्थिति के अनुसार इसकी चुकता शेयर पूंजी 1,196 करोड़ रुपये थी। 
सूत्रों के अनुसार डाबर इंवेस्टमेंट्स, बंधन बैंक, बेन कैपिटल, एनआईआईएफ, एर्पवूड पार्टनर्स और कुछ घरेलू म्यूचुअल फंड कंपनियों ने रिलायंस निप्पॉन में रिलायंस कैपिटल की 51 फीसदी हिस्सेदारी लेने में रुचि दिखाई है। इसके अलावा कंपनी की ब्रोकिंग इकाई रिलायंस सिक्योरिटीज और आरबीआई पंजीकृत एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) रिलायंस फाइनेंशियल में 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना है।

इंतजार खत्म: सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 15 जुलाई तक घोषित करेगा
लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से मिले विधायक वोरा, कहा- प्रस्तावित डीपीआर के अनुरूप हो मुख्य मार्ग सौंदर्यीकरण
विधायक रिकेश बने  डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन दुर्ग के अध्यक्ष, कहा – खेल के प्रति रूझान बढ़ाने होंगे ठोस प्रयास
केले से तैयार ये 5 हेयर मास्क बन सकते हैं बालों की कई समस्याओं का इलाज…
गूगल की बड़ी कार्रवाई; 90 लाख डिवाइसेज को खतरे से बचाया, बंद किया दुनिया का सबसे बड़ा SPY नेटवर्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंटरपोल का अलर्ट: कोरोना वैक्सीन के लिए अपराधी कर सकते हैं हमला इंटरपोल का अलर्ट: कोरोना वैक्सीन के लिए अपराधी कर सकते हैं हमला
Next Article बंगाल फतह करने के लिए एक करोड़ घरों तक पहुंचेगी बीजेपी, लोगों से बोलेगी- 'आर नोय अन्याय' बंगाल फतह करने के लिए एक करोड़ घरों तक पहुंचेगी बीजेपी, लोगों से बोलेगी- ‘आर नोय अन्याय’

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?