ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सफाई कामगार व रिक्शा पर मिट्टी तेल उड़ेल कर जलाने का प्रयास….आग से रिक्शा क्षतिग्रस्त…. निगम की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सफाई कामगार व रिक्शा पर मिट्टी तेल उड़ेल कर जलाने का प्रयास….आग से रिक्शा क्षतिग्रस्त…. निगम की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

By @dmin
Published: September 22, 2020
Share
Efforts to burn kerosene on cleaning workers and rickshaws…. Rickshaw damaged by fire
Efforts to burn kerosene on cleaning workers and rickshaws…. Rickshaw damaged by fire
SHARE

भिलाई। कोविड-19 के संक्रमण के दौर में नगर पालिक निगम और सफाई कामगार बिना थके व रूके सड़क, नाली की सफाई से लेकर घरों से कचरा एकत्र कर शहर को स्वच्छ शहर बनाने में जुटे हुए हैं। ऐसे कर्मचारियों का कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाने के बजाय मारपीट पर ही उतारू हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला वार्ड-15 वैशाली नगर में आया है। जहां वैशाली नगर निवासी एक व्यक्ति ने सफाई कामगार पर मिट्टी तेल उड़ेल दिया, बल्कि सफाई कार्य में संलग्न रिक्शा को आग के हवाले कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटनाक्रम की सफाई कामगार हीरा लाल और निगम के कर्मचारियों ने वैशाली नगर चौकी में शिकायत की है। वार्ड-15 वैशाली नगर ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी संजय गोविंद के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

सफाई कामगार हीरा लाल वर्मा ने पुलिस से लिखित में शिकायत की है। सबूत के तौर पर जलते हुए रिक्शा का वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। कामगार ने शिकायत में बताया है कि वह सफाई एजेंसी के अधीन सफाई कामगार के रूप में काम करता है। हर दिन की तरह मंगलवार की सुबह घरों से कचरा एकत्र किया। तकरीबन 11 बजे वैशाली नगर ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के आवासों से एकत्र की गई कचरे को प्राथमिक कचरा डंपिंग साइट पर खाली कर रहा था। इसी बीच संजय गोविंद दानी आया और खुली जगह पर कचरा डालने की बात को लेकर गाली गलौच करने लगा। विरोध किए जाने पर उन्होंने रिक्शा मेंं आग लगा दिया। जब आग को बुझाने का प्रयास किया तो उन्होंने मुझ पर भी मिट्टी का तेल उड़ेल दिया। इससे वह डर गया। रिक्शा को छोड़कर वहां से चला गया। मौके से सुपरवाइजर को घटना की जानकारी दी। बाद में जब वहां जाकर देखा तो रिक्शा जलकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निगम प्रशासन डोर टू डोर कचरा एकत्र करने और कचरे का परिवहन, सड़क, नाली की सफाई का ठेका दिया है। ठेका शर्तों के अनुसार ही ठेकेदार के कर्मचारी घरों से रिक्शा में कचरा एकत्र करते हैं। कचरे से रिक्शा भर जाने पर उसे चिन्हित स्थान पर खाली किया जाता है। कोरोना काल में भी सफाई कर्मचारी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं, इनका मनोबल बढ़ाने के बजाय इस प्रकार का कृत्य करना हताशा उत्पन्न करने जैसा है। थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के दौरान जोन 2 के स्वास्थ्य प्रभारी अनिल मिश्रा एवं अंजनी सिंह मौजूद थे।

बहू को टिकट नहीं देने पर गृहमंत्री की साफगोई – जीत तय थी, महापौर बनना भी, फिर भी किया कार्यकर्ताओं के लिए त्याग
दर्दनाक हादसा: बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत, पति घायल
21 बकायादारों को अबकी बार अंतिम नोटिस, जमा करो टैक्स नहीं तो होगी कुर्की की कार्यवाही
आदिवासी कला-संस्कृति के प्रदर्शन के साथ ट्रांसजेंन्डर्स का रैम्प वॉक… समाज कल्याण विभाग का अनूठा आयोजन
गृहमंत्री के निर्देश पर बना कंट्रोल रूम…. कार्यालय आने की जरूरत नही, फोन से शिकायतों का करेंगे निराकरण…. आयुक्त ने फोन कर की शुरूआत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं, लोन ईएमआई पर राहत के लिए ग्राहकों को करना होगा इंतजार अब RBI की निगरानी में आएंगे सहकारी बैंक, विधेयक को मिली संसद की मंजूरी
Next Article Strict action is being taken on the drivers who violate the lockdown लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही है सख्त कार्रवाई…. 355 वाहन चालकों का काटा चालान

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?