सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटकों अफरा तफरी मच गई। सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आज सुबह करीब 10:30 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटकों से लोगों में दहशत आ गई वे घरों से बाहर निकल गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है लेकिन लोगों में दहशत बरकरार है।





