ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट का सवाल- जब याचिका खारिज की है तो आरोपी को संरक्षण क्यों?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट का सवाल- जब याचिका खारिज की है तो आरोपी को संरक्षण क्यों?

By @dmin
Published: April 14, 2021
Share
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब उच्च न्यायालय याचिका खारिज या निस्तारित कर रहे हैं तो ऐसी अवस्था में आरोपी को संरक्षण देने का क्या मतलब है। अदालत ने निर्देश दिया है कि उच्च न्यायालय ऐसा न करें। जब याचिका ही बेकार पाई गई है तो उस पर गिरफ्तारी या जांच के दौरान या जांच पूरी होने तक दंडात्मक कार्रवाई से सरंक्षण या जांच पर रोक या फाइनल रिपोर्ट/चार्जशीट दायर होने तक संरक्षण नही दें।

शीर्ष अदालत का उच्च न्यायालयों को यह निर्देश देना महत्वूपर्ण है, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि उच्च न्यायालय से जांच पर स्टे लगवाने के बाद मामला बरसों के लिए लटक जाता है। कई बार फाइलें ही अदालत से गुम करवा दी जाती हैं। ऐसे ही एक मामले में उच्चतम न्यायालय ने सात वर्ष पूर्व इलाहाबाद उच्च न्यायालय से ऐसे मामलों की जानकारी मांगी थी जिसमें धारा 482 के तहत संज्ञेय अपराधों की जांच पर अंतरिम रोक लगाई गई थी और उसके बाद वे सुनवाई पर ही नहीं आए।
न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने यह आदेश बॉम्बे उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर एक अपील पर दिया। इस मामले में उच्च न्यायालय ने धोखाधड़ी के मामले में अभियुक्तों पर दंडात्मक कार्रवाई करने पर रोक लगा दी थी। पीठ ने कहा कि हम उच्च न्यायालयों को आगाह करते हैं कि अनुच्छेद- 226 तथा सीआरपीसी की धारा- 482 के तहत दायर याचिकाओं का निपटारा करते हुए आपराधिक मामलों में संरक्षण न दें।
पीठ ने आदेश में कहा, जब जांच प्रगति में होती है तो तथ्य काफी धुंधले होते हैं और पूरे तथ्य उच्च न्यायालय के सामने नहीं होते, ऐसे में उच्च न्यायालय को अंतरिम निषेधात्मक आदेश पारित करने से बचना चाहिए। ऐसा करके उच्च न्यायालय संज्ञेय अपराधों में जांच को बाधित कर देते हैं। अदालत ने कहा कि पुलिस का यह कानूनी कर्तव्य है कि वह संज्ञेय अपराधों में पूर्ण जांच करे। आपराधिक मामलों में जांच को शुरुआत में ही कुचल देना ठीक नहीं है। अदालत ने कहा कि पुलिस और न्यायपालिका के कार्य एक-दूसरे के पूरक हैं ये एक दूसरे के कामों में ओवरलैपिंग नहीं करते। बेहतर हो कि संरक्षण देने के बजाए आरोपी को धारा- 438 के तहत अग्रिम जमानत के लिए कहना चाहिए। पीठ ने इस मामले में विस्तृत दिशा-निर्देश पारित किए और उच्च न्यायालयों से कहा कि इनका पालन करें।

दिल्ली सरकार ने मांगे 50 हजार पीपीई किट, बताया सिर्फ 2-4 दिन का है स्टॉक!
भीषण सड़क हादसा: डंपर और कार की भिड़ंत में चार की मौत, पांच की हालत गंभीर
सरिया को मिला 100 बिस्तर सिविल अस्पताल का तोहफा, 18 करोड़ से होगा निर्माण
कोरोना के सक्रिय मामलों में करीब दो महीने बाद आई गिरावट, घटकर रह गए 65,683 केस
डाक विभाग के कंधों पर होगी कोरोना वैक्सीन को देश के हर हिस्से में पहुंचाने की जिम्मेदारी, नेटवर्क की मैपिंग शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अस्पताल का दौरा करते रहे मंत्री, मरीज ने बाहर तोड़ा दम, रोती बिलखती बेटी बोली- मैं चिल्लाती रही, नहीं आए डॉक्टर अस्पताल का दौरा करते रहे मंत्री, मरीज ने बाहर तोड़ा दम, रोती बिलखती बेटी बोली- मैं चिल्लाती रही, नहीं आए डॉक्टर
Next Article गलती से लांघी पाकिस्तान की सीमा, समुद्र में रास्ता भटक गया शख्स, पिता ने मांगी मदद गलती से लांघी पाकिस्तान की सीमा, समुद्र में रास्ता भटक गया शख्स, पिता ने मांगी मदद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?