ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तुर्की-सीरिया में भूकंप : दोनों देशों में भारी तबाही, अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

तुर्की-सीरिया में भूकंप : दोनों देशों में भारी तबाही, अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत

By Mohan Rao
Published: February 6, 2023
Share
तुर्की-सीरिया में भूकंप
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। तुर्की में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 थी। भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक, सुबह 04:17 बजे आया। इसकी गहराई जमीन से 17.9 किलोमीटर अंदर थी। भूकंप के झटके तुर्की के गाजियांटेप के पास महसूस किए गए। दोनों देशों में अब तक भूकंप से अब तक 100 लोगों की मौत हो गई। तुर्की और सीरिया दोनों देशों में कई जगहों पर इमारतें गिर गई। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

भूकंप का केंद्र तुर्की गाजियांटेप में था। यह सीरिया बॉर्डर से 90 किमी दूर स्थित है, ऐसे में सीरिया के कई शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस किए। बताया जा रहा है कि बॉर्डर के दोनों ओर भारी तबाही हुई है। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान ने ट्वीट कर बताया कि भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी है। भूकंप के दौरान कम से कम 6 बार झटके लगे। इरदुगान ने लोगों से अपील की कि वे क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश न करें। 

बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके लेबनान, सीरिया में भी महसूस किए गए. सीरिया में अलेप्पो और हमा शहर से नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। सिविल डिफेंस के मुताबिक सीरिया में तुर्की से लगे इलाकों में कई इमारतें गिर गईं। दमिश्क में भी भूकंप के झटकों के बाद लोग सड़कों पर आ गए। लेबनान में करीब 40 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। तुर्की की भौगोलिक स्थिति के चलते यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। यहां 1999 से अब तक भूकंप से 18000 लोगों की मौत हो चुकी है।

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 56 रनों से हराया… ग्रुप में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया
गृह मंत्रालय आज जारी कर सकता है Unlock 5.0 की Guidelines, सिनेमा हॉल और पर्यटक स्थलों को छूट मिलने की संभावना
राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मु ने जनजातीय कला को सराहा
कान की बीमारी टिनिटस क्या है? जानिए इसकी वजह, लक्षण और इलाज
स्वास्थ्य विभाग की महापौर ने ली बैठक, कहा- शहर में सफाई के साथ ही सफाई कर्मियों की सुरक्षा का भी रखें ध्यान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निकलर एप से पढ़ाई ने छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग को दिलाया उत्कृष्टता पुरस्कार, 25 मार्च को दिल्ली में मिलेगा अवार्ड
Next Article Exclusive : शास्त्री हॉस्पिटल में खिड़की से देखकर डॉक्टर ने कराया पोस्टमार्टम, परिचितों का हंगामा… देखें Video

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?