ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ई-चार्जिंग प्वाइंट, परिवहन विभाग ने कपंनियों को दिया निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ई-चार्जिंग प्वाइंट, परिवहन विभाग ने कपंनियों को दिया निर्देश

By Mohan Rao
Published: August 7, 2025
Share
परिवहन विभाग की बैठक
SHARE

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई परिवहन विभाग की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या को देखते हुए चार्जिंग स्टेशन में बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। वर्तमान में मुख्य शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में चार्जिंग प्वाइंट कम है इसे देखते हुए राज्य के विभिन्न स्थानों पर ई-वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट की स्थापना के लिए वाहन निर्माता कंपनियों की सहभागिता सुनिश्चित करने बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ में कार्यरत विभिन्न इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने एवं चार्जिंग प्वाइंट की स्थापना से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में करीब 290 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित हैं तथा राज्य में 1 लाख 49 हजार इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने के लिए पेट्रोल पंपों और इलेक्ट्रिक वाहन विक्रेताओं से चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने में सहयोग देने का आग्रह किया गया है। यह भी बताया गया कि राज्य के मुख्यतः रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जिलों में लगभग 50 प्रतिशत चार्जिंग स्टेशन मौजूद हैं, जबकि शेष 50 प्रतिशत चार्जिंग स्टेशन अन्य जिलों में हैं। जिन जिलों में चार्जिंग स्टेशन की संख्या कम है, वहां प्राथमिकता के आधार पर चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की जा रही है। राज्य शासन द्वारा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष उपाय किए गए हैं, जिनमें चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने वाले हितग्राहियों को सब्सिडी प्रदान करने का प्रावधान शामिल है।

राज्य में लगभग 600 इलेक्ट्रिक वाहन डीलर्स
बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि राज्य में लगभग 600 इलेक्ट्रिक वाहन डीलर्स पंजीकृत हैं। उन्होंने अपने सभी शोरूम या विक्रय स्थलों पर अनिवार्य रूप से चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करने के निर्देश दिए। समीक्षा में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न कंपनियों द्वारा 12,617 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की गई है, जो राज्य की ई-वाहन नीति में निर्धारित लक्ष्य से अधिक है। यह रुझान बताता है कि ई-वाहनों की बिक्री में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन मुख्य चुनौती पर्याप्त और सुलभ ई-चार्जिंग प्वाइंट की उपलब्धता बनी हुई है।

ई-चार्जिंग प्वाइंट बढ़ाने दिए आवश्यक सुझाव
बैठक में उपस्थित प्रमुख ई-वाहन निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे अपनी ई-कार बिक्री के साथ-साथ मोबाइल ऐप के माध्यम से ग्राहकों को चार्जिंग प्वाइंट का लोकेशन भी उपलब्ध कराते हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने चार्जिंग प्वाइंट की संख्या में वृद्धि से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। इस बैठक में परिवहन विभाग के अपर आयुक्त डी रविशंकर प्रसाद, संयुक्त परिवहन आयुक्त यूबी एस चौहान, उप परिवहन आयुक्त श्री मनोज ध्रुव, अन्य विभागीय अधिकारीगण एवं विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक वाहन निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधि एवं विक्रेता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने दी जशपुर को बड़ी सौगात, 30.59 करोड़ की 9 सड़कों को मिली मंजूरी 
नेशनल पोकर सीरीज इंडिया का रिकॉर्ड भागीदारी के साथ समापन, उभरकर आए तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी
फिर घटे एलपीजी के दाम, तेल कंपनियों ने दी राहत, प्रति सिलेण्डर इतने रुपए हुए कम
मंदिर में ली थी शरण, भगवान भी नहीं बचा पाए जान, तीन लोगों की चंद मिनटों में हो गई मौत
Good News : राज्योत्सव पर मुख्यमंत्री का तोहफा, अब एक कॉल पर घर बैठे बनेगा 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रासायनिक उर्वरक के अवैध परिवहन पर कृषि विभाग की कार्यवाही, मोहला-मानपुर के आमाटोला में 28 बैग उर्वरक जब्त
Next Article विधायक देवेन्द्र के साथ हजारों बहनों ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व : विधायक बोले – भिलाई मेरा परिवार, यही मेरा सबसे बड़ा धन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?