ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेशनल पोकर सीरीज इंडिया का रिकॉर्ड भागीदारी के साथ समापन, उभरकर आए तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

नेशनल पोकर सीरीज इंडिया का रिकॉर्ड भागीदारी के साथ समापन, उभरकर आए तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी

By Om Prakash Verma
Published: April 25, 2023
Share
नेशनल पोकर सीरीज इंडिया का रिकॉर्ड भागीदारी के साथ समापन, उभरकर आए तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी
नेशनल पोकर सीरीज इंडिया का रिकॉर्ड भागीदारी के साथ समापन, उभरकर आए तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी
SHARE

– मेट्रो और टियर 2 शहरों के खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया
– बिहार के दरभंगा में रहने वाले विक्रम मिश्रा एनपीएस पोडियम में शीर्ष स्थान पर रहे
– 2023 में इस प्रतियोगिता के लिए आई कुल एंट्रीज में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, पिछले साल 96,000 लोगों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और 2023 में यह संख्या 1.25 लाख से ज्यादा हो गई
– टूर्नामेंट में महिला खिलाडिय़ों की संख्या में 33 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई
– सबसे ज्यादा पदक लेने वाले राज्यों के खिलाडिय़ों में दिल्ली पहले नंबर पर रहा, इसके बाद महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के हिस्से में सबसे ज्यादा पदक आए

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। पोकरबाजी पर आयोजित भारत की प्रतिष्ठित पोकर सीरीज, नेशनल पोकर सीराज इंडिया (एनपीएस) 2023 के तीसरे संस्करण का काफी उत्साहवर्धक और जोशीले अंदाज में समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में देशभर के पोकर के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरकर सामने आए। उन्होंने 18 दिन की कड़़ी मेहनत के बाद यह प्रतिष्ठित मुकाम हासिल किया। ये तीनों भारतीय खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर लासवेगास में होने वाली पोकरबाजी की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस कड़ी प्रतियोगिता में, बिहार के दरभंगा में रहने वाले विक्रम मिश्रा विजेता बनकर उभरे। उन्होंने तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर मेडल लीडरबोर्ड पर 40 पॉइंट दर्ज किए। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए हरियाणा के अनिर्बन दास और उत्तरप्रदेश के अब्दुल अजीज अंसारी में कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें अनिर्बन ने अंसारी को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। दोनों खिलाडिय़ों ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया था। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी का फैसला खेल में शामिल खिलाडिय़ों की संख्या के आधार पर हुआ।

2023 में हुई प्रतियोगिता में कुल 107 टूर्नामेंट हुए जिसमें खिलाडिय़ों की भागीदारी के मामले में पिछले सभी रेकॉर्ड टूट गए। 2022 में इस टूर्नामेंट में 96 हजार खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था, जबकि 2023 में इस प्रतियोगिता में 1.25 लाख से अधिक खिलाडिय़ों ने भागीदारी की। देश भर के खिलाडिय़ों की इस प्रतियोगिता में भागीदारी के बीच दिल्ली के खिलाडिय़ों ने 55 मेडल जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र ने 51 मेडल के साथ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश ने 45 मेडल जीते, जबकि हरियाणा ने 32 मेडल जीतकर क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर कब्जा किया। यह पोकर के कई और क्षेत्रों में लोकप्रिय होने प्रतीक है। इसके अतिरिक्त यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि नेशनल पोकर सीरीज इंडिया 2023 में महिलाओं ने अपनी 33 फीसदी से ज्यादा भागीदारी दर्ज की।

नेशनल पोकर सीरीज इंडिया के लीडरबोर्ड पर गुडग़ांव के अवनीश मुंजाल को 18516 पॉइंट्स के साथ पहला स्थान मिला। गोवा के चिराग सोढा प्रतियोगिता में 18187 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर आए। उन्होंने पिछले टूर्नामेंट से शुरू किया अपना जीत का सफर इस टूर्नामेंट में भी जारी रखा। इस टूर्नामेंट में छोटे शहरों के लोगों, जिसमें कोल्हापुर, नौतनवा, जबलपुर, छत्तीसगढ़, रांची, दरभंगा, कटिहार और चंबा, समेत दूसरे शहरों के खिलाडिय़ों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। इन खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में रोजाना होने वाले टूर्नामेंट में मेडल्?स पर अपना कब्जा जमाकर खेल पर अपनी छाप छोड़ी।

नेशनल पोकर सीरीज 2023 में, 107 टूर्नामेंट्स और टूर्नामेंट के पोडियम से 324 मेडल वितरित किए गए। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की सफलता और इसमें हासिल की गई खिलाडिय़ों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए नेशनल पोकर सीरीज अवाडर्स नाइट का आयोजन दिल्ली में 6 मई को किया जाएगा। इस समारोह के विजेता खिलाडिय़ों को देश का गौरव और बॉक्सिंग क्?वीन मैरिकॉम द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

नेशनल पोकर सीरीज इंडिया के विषय में
नेशनल पोकर सीरीज इंडिया देश के सबसे प्रतिष्ठित पोकर टूर्नामेंट्स में से एक है। 2021 में अपनी शुरूआत के बाद से ही नेशनल पोकर सीरीज भारत के पोकर नायकों और दिमाग के खेल पोकर से जुड़ी शोहरत को बढ़ावा देने की अवधारणा मजबूत कर रही है। नेशनल पोकर सीरीज ने एक खेल के रूप में पोकर को देश के कोने-कोने में लोकप्रिय बनाने में भी बड़ा योगदान दिया है।

मिलने लगे शुभ संकेत? 24 घंटे में कोरोना के नए केस से ज्यादा तो मरीज ठीक हो गए, रिकवरी रेट सुकून देने वाला
Weather Update: छत्तीसगढ़ सहित 19 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी
राजिम माघी पुन्नी मेला में 113 गरीब बेटियों के हाथ हुए पीले….
कृषि कानूनों पर बनेगी बात? सरकार ने बातचीत करने को किसानों को 30 दिसंबर को होगी बैठक
Breaking News : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की लिस्ट जारी, दुर्ग से राजेन्द्र साहू, राजनांदगांव से भूपेश और महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को टिकट… देखें लिस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : देश को मिली पहली वाटर मेट्रो, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, केरल को पहली वंदेभारत की भी सौगात
Next Article 11 करोड़ से जल्द होगा जल संवर्धन के लिए तालाबों का कायाकल्प, मलेरिया व डेंगू के प्रक्रोप से बचाव आवश्यक: वोरा 11 करोड़ से जल्द होगा जल संवर्धन के लिए तालाबों का कायाकल्प, मलेरिया व डेंगू के प्रक्रोप से बचाव आवश्यक: वोरा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?