ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : दुर्ग पुलिस ने चांदी के तस्करों को पकड़ा, 125 किलो चांदी के जेवर जब्त… बंगाल से हो रही थी सप्लाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Big news : दुर्ग पुलिस ने चांदी के तस्करों को पकड़ा, 125 किलो चांदी के जेवर जब्त… बंगाल से हो रही थी सप्लाई

By Mohan Rao
Published: September 16, 2023
Share
चांदी तस्कर पकड़ाए
SHARE

दुर्ग। त्योहारी सीजन के साथ ही दुर्ग जिले में चांदी की तस्करी शुरू हो गई है। दुर्ग पुलिस ने शुक्रवार को आपापुरा के एक मकान से चांदी की तस्करी का भांडाफोड़ किया है। यहां से चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 125 किलो चांदी के जेवर बरामद किए हैं। जेवर अलग अलग किस्म के हैं। बरामद ज्वेलरी की कीमत 92 लाख रुपए बताई जा रही है। चांदी के संबंध में तस्कर किसी भी तरह का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रकाश सिंह नाम का व्यक्ति आपापुरा में किराए के मकान में रहता है और आभूषणों की तस्करी करता है। सूचना के बाद एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर एक टीम बनाई गई और शुक्रवार को उक्त मकान में दबिश दी गई। पुलिस जब उस मकान में पहुंची तो यहां पर चांदी के ढेर सारे आभूषण देख उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। मौके पर पुलिस ने 125 किलो चांदी के आभूषण कीमती 90 लाख रुपए बरामद किए। पुलिस ने प्रकाश सिंह व उसके साथियों को गिरफ्तार किया है।

पश्चिम बंगाल से आ रहे थे चांदी के आभूषण
पूछताछ में पुलिस को प्रकार सिंह ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल से चांदी के आभूषण लाता है और यहां लोकल मार्केट में ज्वेलर्स को सप्लाई करता है। पश्चिम बंगाल में रहने वाले सुब्बू सिंह उसे चांदी के आभूषण भेजता था। बंगाल से आए आभूषणों को वह किराए के मकान में रखता और यहां के ज्वेलर्स को सप्लाई करता था। बरामद चांदी के संदर्भ में प्रकाश सिंह के पास किसी भी प्रकार के जीएसटी दस्तावेज नहीं थे।

प्रकास सिंह ने पुलिस को बताया कि वह नगदी में व्यापार करता है और इससे संबंधित कोई बिलिंग भी नहीं करता। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि भारी मात्रा में जीएसटी व इनकम टैक्स की चोरी भी की गई है। पुलिस ने फिलहाल पूरे चांदी के जेवर जब्त कर लिए हैं और जीएसटी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी गई है। बताया जा रहा है कि दुर्ग भिलाई व आसपास जिनको इन लोगों ने चांदी के जेवर बेचे हैं वे भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे।

जंगली जावनर शिकार करने को बिछाया था करंट, खेत से आ रहा ग्रामीण आया चपेट में, हालात गंभीर
दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर, नकली पुलिस बनकर की थी चोरी, चश्मा बेचने के बहाने करते थे रेकी
कलेक्टर–डीएफओ कॉन्फ्रेंस : लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह — मुख्यमंत्री साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप
हादसा: होली पर घर जाने निकला युवक ट्रेन से कटा, 190 किमी दूर मिला उसका सिर
यूपी में कांग्रेस का एक और महिला कार्ड, प्रियंका का सरकार बनने पर स्कूटी और स्मार्टफोन देने का ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में सम्भाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आगाज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में सम्भाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आगाज
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: एक जुमला मात्र रह गया है सनातन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?