ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg Big News: अगर आप हेलमेट नहीं पहनते हो तो जाओ सावधान, 1 तारीख से हेलमेट होगा अनिवार्य
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Durg Big News: अगर आप हेलमेट नहीं पहनते हो तो जाओ सावधान, 1 तारीख से हेलमेट होगा अनिवार्य

By Om Prakash Verma Published January 30, 2024
Share
Durg Big News: अगर आप हेलमेट नहीं पहनते हो तो जाओ सावधान, 1 तारीख से हेलमेट होगा अनिवार्य
Durg Big News: अगर आप हेलमेट नहीं पहनते हो तो जाओ सावधान, 1 तारीख से हेलमेट होगा अनिवार्य
SHARE

सेंट्रल एवेन्यु रोड व राष्ट्रीय राजमार्ग दुर्ग-रायपुर में 1 तारीख से दोपहिया वाहनों के लिए हेलमेट पहनना होगा अनिवार्य
हेलमेट न पहनने पर होगी कड़ी कार्रवाई

दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग भी सम्मिलित हुए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य सड़कों पर हुई दुर्घटनाओं की रोड, थाना तथा सड़कवार रिर्पोट्स की गहन समीक्षा की तथा चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट्स पर सुधारात्मक कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले की सड़कों में यातायात सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए विभिन्न सुझावों पर विमर्श कर कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। इसमें विशेष रूप से सड़कों से अवैध कब्जे हटाना, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक, रोड मार्किंग व गति नियंत्रक बोर्ड लगाना आदि शामिल है। कलेक्टर ने जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में यातायात जागरूकता बढ़ाने तथा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही ध्वनि प्रदुषण पर नियंत्रण हेतु प्रेशर हॉर्न व मोडिफाई साइलेंसर्स पर प्रवर्तन कार्यवाही करने तथा इसकी ब्रिकी पर नियंत्रण हेतु मैकेनिक्स एवं ऑटोपाटर््स विक्रेताओं पर भी सक्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार सेंट्रल एवेन्यु रोड व राष्ट्रीय राजमार्ग दुर्ग-रायपुर में 1 तारीख से दोपहिया वाहनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा।

कलेक्टर सुश्री चौधरी ने सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा 2024 हेतु चिंहाकित ब्लैक स्पॉट्स की जानकारी ली। जिस पर डी.एस.पी. ट्रैफिक सतीश ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2021, 22 एवं 23 में घटित मृत्युजन्य/संघातिक सड़क दुर्घटनाओं के आधार पर सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा ब्लैक स्पॉट के लिए परिभाषित मानक अनुसार सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्युदर में कमी लाये जाने हेतु 8 दुर्घटनाजन्य सड़क खण्डों को वर्ष 2024 हेतु ब्लैक स्पॉट्स चिन्हांकित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उपरोक्त सभी सड़कों पर सुधारात्मक कार्य हेतु सड़कों का भौतिक सत्यापन एवं दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा की गई है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में चिन्हांकित जिले की 6 ब्लैक स्पॉट्स वाली सड़कों पर सुधारात्मक कार्य किए जाने के उपरांत मृत्युजन्य/संघातिक सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने से सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा ब्लैक स्पॉट्स के लिए परिभाषित मानक अनुसार वर्ष 2024 हेतु ब्लैक स्पॉट्स की श्रेणी में नहीं आने के कारण सूची से हटाया गया है।

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के संभावित दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हांकित कर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्गों को सहायक सड़कों से जोडऩे वाले पॉइंट पर गति अवरोधक रम्बल्ड स्ट्रिप बनाने को कहा। इस हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चिन्हांकित स्थानों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने दुर्घटनाजन्य वाले स्थानों पर गति नियंत्रण के लिए जिगजैग, आवश्यक स्थानों पर साईन बोर्ड लगाने, रात्रि में अंधेरे की वजह से हो रही दुर्घटनाओं वाले स्थानों में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग ने लोक निर्माण विभाग सेतू संभाग अंतर्गत नेहरू नगर, शिवनाथ नदी, नेवई ओवर ब्रिज में डिवाईडर का निर्माण कराए जाने, समुचित प्रकाश व्यवस्था, जेल तिराहा से पुलगांव चौक तक रोड चौड़ीकरण एवं डिवाईडर का निर्माण कराये जाने, राजेन्द्र पार्क चौक एवं पटेल चौक पर फ्री लेफ्ट निर्माण करने, धमधा रोड चौड़ीकरण एवं चिखली से धमधा तक पडऩे वाले तीन पुलिया सक्रिय होने का बोर्ड, रिफ्लेक्टर एवं सड़क किनारे पडऩे वाले पेड़ों की छटाई करने का सुझाव दिया। बैठक में ए.डी.एम. अरविन्द एक्का, आयुक्त नगर निगम भिलाई देवेश ध्रुव, एसड़ीएम पाटन दीपक निकुंज, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, डीएसपी यातायात सतीश ठाकुर, आरटीओ शैलाभ साहू सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

Om Prakash Verma January 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अम्बिकापुर को मेडिकल हब के रूप में किया जाएगा विकसित : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल अम्बिकापुर को मेडिकल हब के रूप में किया जाएगा विकसित : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
Next Article Big News : लोकसभा चुनाव से पहले दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेक्टर-1 में कार की डिक्की से भारी मात्रा में नगदी बरामद

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?