ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुनिया में पार हुआ 88,000 मौतों का आंकड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
World

दुनिया में पार हुआ 88,000 मौतों का आंकड़ा

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

लंदन। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बुधवार को 88,000 का आंकड़ा पार कर गई है। जबकि अमेरिका में मृतक संख्या पिछले 24 घंटे में 2,000 के करीब पहुंच गई है। इटली, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी में भी मृतक संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में फ्रांस में रिकॉर्ड 1,417 लोग मारे गए हैं जबकि स्पेन में मृतकों का घटा आंकड़ा फिर बढऩे लगा है।

अमेरिका में कुल 24 घंटे के भीतर हुई 1,939 मौतों के साथ अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 14,695 पर पहुंच गया है। जबकि न्यूयॉर्क में अब तक 4,009 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के कोरोना रिसोर्स सेंटर द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर संक्रमण के कुल 1,511,104 मामले सामने आ चुके हैं और मृतक संख्या 88,338 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक इटली, स्पेन, ब्रिटेन और फ्रांस में सबसे ज्यादा संख्या में मौतों का सिलसिला जारी है। इटली में कुल 17,669 मौतें हो चुकी हैं जबकि स्पेन में 14,792 और फ्रांस में 10,887 लोग मारे जा चुके हैं। इनके अलावा स्पेन और इटली में क्रमश: 1,40,000 और 1,35,586 कुल संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। न्यूयॉर्क राज्य महामारी का केंद्र बन चुका है जहां घरों में बंद लोग भी बुखार में हैं और अस्पतालों में जगह नहीं है।

जर्मनी: संक्रमितों की संख्या एक लाख पार

जर्मनी में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 113,296 हो गई है, जबकि यहां 2,349 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 4,003 लोगों में संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। देश में 22 मार्च से लगा लॉकडाउन 19 अप्रैल को खत्म होने वाला है। इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

मौतों का आंकड़ा अनुमान से कम: ट्रंप

अमेरिका में कोरोनोवायरस की वजह से होने वाली मौतों की संख्या बुधवार को 14,695 हो गई जबकि एक ही दिन में रिकॉर्ड 1,939 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अब तक कोरोना वायरस से हुई मौतों का आंकड़ा अमेरिका में अनुमान से काफी कम है। ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि हम उस दिशा में बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी।

पाकिस्तान: 4,194 हुए संक्रमण के मामले, 60 मरे

पाकिस्तान में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ते हुए बुधवार को कुल संक्रमितों की संख्या 4,194 हो गई जबकि अब तक देश में कुल 60 लोग मारे जा चुके हैं। पाक में अब तक कुल 42,159 लोगों की ही जांच हुई है, इसलिए संक्रमितों की संख्या का अंदाजा ठीक से नहीं लग पा रहा है। जांच का दायरा बढऩे पर यह संख्या काफी अधिक हो सकती है।

यूक्रेन पर परमाणु हमले का खतरा बढ़ा, पुतिन ने परिवार को साइबेरिया भेजा, वॉर ड्रिल के दिए आदेश
जैसे को तैसा: चीन को उसी की भाषा में भारत का जवाब, गलवान घाटी की इस तस्वीर ने सबकुछ कर दिया साफ
विदेशी कोरोना वैक्सीन का भारत आने का रास्ता हुआ आसान, अब लोकल ट्रायल से मिली छूट
इसरो के सूर्य मिशन ‘आदित्य एल 1’ की लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू, जल्द सुलझेंगी सूरज की अनसुलझी गुत्थियां!
काबुल के बाद अब भारत पर आतंकियों की नजर, दिल्ली समेत उत्तर भारत में हमले की फिराक में यह तिकड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमेजन जंगल तक पहुंचा कोरोना, आदिवासियों के अस्तित्‍व के लिए संकट
Next Article कोरोना के खिलाफ राजधानी पुलिस ने तैयार किया अनूठा ड्रोन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?