ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुनिया में कदम रखते ही मिला संक्रमण, महज पांच दिन में मासूम ने दी महामारी को मात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दुनिया में कदम रखते ही मिला संक्रमण, महज पांच दिन में मासूम ने दी महामारी को मात

By @dmin
Published: May 12, 2021
Share
Relief from Korana also disaster: After 70 days in the country lowest 84,332 new cases
Relief from Korana also disaster: After 70 days in the country lowest 84,332 new cases
SHARE

पटना (एजेंसी)। जो लोग कोरोना संक्रमण को लेकर डरे, सहमे और मन में घबराहट पाले हुए हैं उन्हें एक नन्ही बच्ची से प्रेरणा लेनी चाहिए। दुनिया में आते ही नवजात कोरोना की चपेट में आ गई, लेकिन उसने पांच दिन के भीतर ही महामारी को मात देकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। पटना में एक कोरोना संक्रमित मां ने 8 महीने में बच्ची को जन्म दिया। वह नवजात भी कोरोना पॉजिटिव हो गई, लेकिन पांच दिन के भीतर ही बच्ची ने कोरोना को मात देकर खिलखिला उठी। नवजात की रिपोर्ट अब निगेटिव है, और वह नानी की गोद में खेल रही है। हालांकि, मां अब भी पॉजिटिव है, पटना के एम्स अस्पताल में उनका इलाज जारी है। 

दरअसल, मुगलसराय के आनंद शर्मा की पत्नी संगीता शर्मा गर्भवती थीं। उनका मायका पटना के बिहटा में है। मायके वालों ने संगीता को अपने यहां बुला लिया, लेकिन उसे सर्दी, जुकाम और बुखार आने लगा। डॉक्टरों की सलाह पर संगीता का इलाज घर पर शुरू हुआ। पर ठीक होने के बजाए उसकी तबीयत और बिगड़ती गई। तत्काल प्रभाव से उसे आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां भी उसकी स्थिति ठीक नहीं हुई। उसका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता जा रहा था। संगीता की जब जांच करवाई गई, तो पॉजिटिव निकली। डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखने की सलाह देते हुए उसे पटना रेफर कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे पटना एम्स में दाखिला करवाया गया। महिला की स्थिति बिगड़ते देख उसे 30 अप्रैल को समय से पहले ही प्रसव कराया गया, जिसमें बच्ची भी पॉजिटिव आ गई। 
बच्ची की रिपोर्ट देख डॉक्टर समेत पूरा परिवार हैरान हो गया। 1 मई को बच्ची को कोविड केयर सेंटर में रखा गया। बच्ची पांच दिन के अंदर ही कोरोना को हराकर निगेटिव आ गई। उसके बाद डॉक्टरों ने बच्ची के परिजनों को फोन कर बुलाया और उसे सौंप दिया।

कमजोर हो रहा कोरोना: देश में बीते दिन 10 हजार नए केस मिले, रिकवरी रेट 98.54 प्रतिशत हुआ
ट्रेन में रील्स बनाने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ने जारी किया ये आदेश
दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए डीआरडीओ ने बनाई कार्बाइन, एक मिनट में दागेगी 700 गोलियां
छत्तीसगढ़ में चुनावी शोरगुल : 2 जुलाई को केजरीवाल की रैली, पंजाब के सीएम भगवंत मान भी होंगे शामिल
कन्हैया के भरोसे पार होगी नैया? स्वागत में कांग्रेसियों ने लगाए पोस्टर, आज होनी है ज्वॉइनिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महंगाई का एक और बोझ: चार दिन बाद इलाज पर बढऩे वाला है खर्च, 800 जरूरी दवाओं की कीमत में होगा इजाफा मिसाल: कालाबाजारी के दौर में डॉक्टर जोड़े का अनूठा अभियान, ठीक हो चुके मरीजों से इकट्ठी कर रहे दवाइयां, ऐसे करेंगे इस्तेमाल
Next Article उद्योग चेम्बर भिलाई की मांग… उद्योगों के मालिकों व उनके कर्मचारियों के लिए लगाया जाए टीकाकरण शिविर… सीजीएम जिला उद्योग केंद्र को लिखा पत्र

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?