ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुकानों में भीड़ न लगे निगम की मोबाइल टीम लगातार कर रही मॉनिटरिंग…. नियमों की अवहेलना करने वाले 33 लोगों पर लगा 13300 रुपए का जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

दुकानों में भीड़ न लगे निगम की मोबाइल टीम लगातार कर रही मॉनिटरिंग…. नियमों की अवहेलना करने वाले 33 लोगों पर लगा 13300 रुपए का जुर्माना

By @dmin
Published: May 13, 2021
Share
दुकानों में भीड़ न लगे निगम की मोबाइल टीम लगातार कर रही मॉनिटरिंग…. नियमों की अवहेलना करने वाले 33 लोगों पर लगा 13300 रुपए का जुर्माना
दुकानों में भीड़ न लगे निगम की मोबाइल टीम लगातार कर रही मॉनिटरिंग…. नियमों की अवहेलना करने वाले 33 लोगों पर लगा 13300 रुपए का जुर्माना
SHARE

भिलाई। लॉकडाउन में आम नागरिकों के जरूरतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने कुछ व्यवसायों पर आंशिक छूट दिया है! नियमों का उल्लंघन न हो इसकी लगातार मॉनिटरिंग निगम की मोबाइल टीम द्वारा किया जा रहा है। दुकानों पर भीड़ न लगे और सोशल डिस्टेंस का पालन हो इसके लिए व्यवसासियों को समझाइश भी दिया जा रहा है। लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करने के लिए निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर मोबाइल टीम का गठन किया गया है। जहां कहीं भी नियमों की अवहेलना की शिकायत मिल रही है निगम की टीम मौके पर पहुंचकर कार्यवाही कर रहे है। मुख्य बाजार एवं दुकानों के अतिरिक्त गली, मोहल्लों में घूम-घूम कर फल, सब्जी बेचने वालों पर भी नजर रखते हुए निर्धारित समय तक ही सामान का विक्रय हो इसके लिए नियमों का पालन कराया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी है सभी लॉकडाउन का सख्ती से पालन करे, इसके लिए निगम प्रशासन हर संभव प्रयासरत है और दो पालियों में निगम क्षेत्र का सघन निरीक्षण करते हुए लॉकडाउन के नियमों का पालन करा रही है। कोरोना वायरस की चेन को तोडऩे जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए लॉकडाउन की अवहेलना करने वालों पर भिलाई निगम नजर रखे हुए है। मोबाइल टीम नियमों की अवहेलना करने वालों से अर्थदण्ड वसूल रही है। आज टीम सुबह आकाशगंगा सब्जीमंडी, पॉवर हाउस फल एवं सब्जी मंडी, मछली मार्केट, मटन मार्केट, जवाहर मार्केट, सर्कुलर मार्केट, लिंक रोड, गोल मार्केट, ओम शांति ओम चौक एवं अन्य स्थलों का निरीक्षण किए और नियमों की अवहेलना करने वाले 33 लोगों से 13300 रूपये अर्थदण्ड वसूलने की कार्यवाही किए।
पॉवर हाउस मार्केट का सघन निरीक्षण करते हुए बाजार में अनावश्यक घूमने वालों को वापस लौटाया गया ताकि भीड़ न लगे। मोबाइल टीम को देखकर कई दुकानदार भाग खड़े हुए तो कई दुकानदार शटर को अंदर से बंद कर दुबके रहे। लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन के लिए निकली मोबाइल टीम ने पिछले दो दिनों में विभिन्न स्थानों पर लोगों से जुर्माना वसूला इसमें राजेश लाल से 200 रूपए, जगमग होटल से 1000 रूपए, केपिटल केजी से 1000 रूपए, कृष्णा आर से 2000 रूपए, होटल संचालक से 1000 रूपए जोशी से 200 रूपए, छत्तीसगढ़ स्टोर्स से 1000 रूपए, राहूल से 200 रूपए, छोटू से 150 रूपए, दिलीप कुमार से 200 रूपए, भूवनेश्वर से 100 रूपए, राजेश से 200 रूपए, सुनील से 200 रूपए, रामकुमार सोनकर से 200 रूपए, सोनू चौहान से 200 रूपए, सोनू गुप्ता से 200 रूपए, भूषण से 200 रूपए, बाबू नन्द से 300 रूपए, रामप्रकाश से 500 रूपए, सूरज से 300 रूपए, संजय साव से 200 रूपए सहित 33 लोगों से 13300 रूपए अर्थदंड वसूलने की कार्यवाही की गई।

कई हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति, एनडीआरएफ तैनात
पत्थर के नीचे आतंकी साजिश: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, चार आईईडी बरामद
सरकार ने रविवार को बुलाई कैबिनेट की आपात बैठक
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान, बोले- जनता के फैसले के बाद बैठूंगा कुर्सी पर
shreekanchanpath 271 # 14 july 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टीकाकरण के लिए 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के व्यक्ति जिनके पास मोबाइल और इंटरनेट की नहीं है सुविधा… निगम के नजदीकी जोन कार्यालय में करा सकते हैं अपना पंजीयन टीकाकरण के लिए 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के व्यक्ति जिनके पास मोबाइल और इंटरनेट की नहीं है सुविधा… निगम के नजदीकी जोन कार्यालय में करा सकते हैं अपना पंजीयन
Next Article कोरोना संकट में शासकीय कर्मियों के लिए खुशखबरी: न रुकेगी भर्ती प्रक्रिया, न एरियर्श और वेतनवृद्ध्रि…. राज्य सरकार के वित्त विभाग ने सभी विभागों को जारी किया आदेश कोरोना संकट में शासकीय कर्मियों के लिए खुशखबरी: न रुकेगी भर्ती प्रक्रिया, न एरियर्श और वेतनवृद्ध्रि…. राज्य सरकार के वित्त विभाग ने सभी विभागों को जारी किया आदेश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?