ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुंबई की तर्ज पर रायपुर में भी सक्रियड्रग्स माफिया: जीआरपी के कांस्टेबल सहित 7 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

मुंबई की तर्ज पर रायपुर में भी सक्रियड्रग्स माफिया: जीआरपी के कांस्टेबल सहित 7 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

By @dmin
Published: October 9, 2020
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी में पुलिस ने बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ड्रग्स की सप्लाई रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के क्लबों व पार्टियों में करते थे। पकड़े गए आरोपियों से 15 लाख रुपए की कोकीन बरामद हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी रायपुर, बिलासपुर और प्रयागराज से की गई है। यह लोग विशेष नामों ड्रग्स का कारोबार करते थे। इसके लिए तिफरा (बिलासपुर) निवासी अभिषेक शुक्ला को डेविड और राज किशोर नगर (बिलासपुर) निवासी मोहम्मद मिन्हाज ने हनी नाम अपना रखा था। मिन्हाज ने ही ड्रग्स का कारोबार शुरू किया और फिर इसमें अभिषेक को भी शामिल किया।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी अजय यादव ने बताया कि मुंबई की तर्ज पर रायपुर में भी ड्रग्स माफिया सक्रिय हैं। यह सब डेढ़ साल से ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे। होटल, क्लब और प्राइवेट पार्टी में बड़े पैमाने पर सप्लाई किया जाता था। उन्होंने बताया कि फ्लाइट से पैडलर आते-जाते थे। जबकि, सड़क मार्ग से ड्रग्स की तस्करी होती थी। इनके पास से मोबाइल और कार भी बरामद की गई है। एसपी अजय यादव ने बताया कि पुलिस ने 30 सितंबर को पंचशील नगर निवासी श्रेयांस झाबक और कोटा निवासी विकास बंछोर को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 1.7 लाख रुपए कीमत की 17 ग्राम कोकीन बरामद हुई। दोनों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने 10 दिन में कडिय़ां जोड़ी और सभी आरोपियों को धर दबोचा। एसपी ने बताया कि अभिषेक अपने पैडलर जबड़ापारा निवासी रोहित आहूजा व सरकंडा निवासी राकेश अरोरा उर्फ सोनू के साथ गोवा से ड्रग्स लाकर बेचते थे। इस दौरान बिलासपुर जीआरपी का सिपाही सिरगिट्टी निवासी लक्ष्मण गाईन ने तस्करी के लिए पैसे फाइनेंस करना शुरू कर दिया था। मामले में जीआरपी के सिपाही को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि लक्ष्मण और अभिषेक 27 सितंबर को भी रायपुर में ड्रग्स की डिलीवरी करने आए थे, लेकिन भनक लगने पर भाग गए। साइबर सेल की मदद से दोनों को पकड़ा गया। निशानदेही पर पुलिस ने पुराना बस स्टैंड बिलासपुर निवासी अब्दुल अजीम को भी पकड़ा गया है।

तलाक के बाद पहली बार नागा चैतन्य ने की खुलकर बात, बताई सामंथा रुथ प्रभु से अलग होने की वजह…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले सुप्रसिद्ध अभिनेता नीतिश भारद्वाज
समुद्र में चीन ने बढ़ाई टेंशन, शार्क जैसा दिखने वाला रोबोटिक ड्रोन किया तैयार
सरकार से सवाल पूछने के अगले दिन सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने पीएम मोदी की प्रशंसा की, बोले- आपके नजरिए की करते हैं सराहना
विधायक वोरा की पहल पर दुर्ग शहर को मिली एक और बड़ी सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Impressed by the actions of the Congress government कांग्रेस सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस में प्रवेश
Next Article प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया तो दर्ज करें एफआईआर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अपील: रिकवरी बढ़ी लेकिन अभी सौ दिन बेहद नाजुक… सावधानी रखें तो पूरी तरह समाप्त कर सकते हैं संक्रमण

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?