ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के भालुमुड़ा से ओड़िशा के सारडेगा तक बिछेगी दोहरी रेल लाइन, केन्द्र सरकार ने दी स्वीकृति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के भालुमुड़ा से ओड़िशा के सारडेगा तक बिछेगी दोहरी रेल लाइन, केन्द्र सरकार ने दी स्वीकृति

By Mohan Rao
Published: August 29, 2024
Share
सांकेतिक तस्वीर : रेल लाइन
SHARE

1360 करोड़ रुपए की लागत से होगा कार्य, सीएम साय ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित भालुमुड़ा से ओड़िसा के सारडेगा तक 37 किलोमीटर नई दोहरी रेल लाइन को केन्द्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। केन्द्रीय केबिनेट ने इसके लिए 1360 करोड़ रुपए की स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में 1360 करोड़ रुपए लागत की भालुमुड़ा-सारडेगा रेल परियोजना की मंजूरी मिलने पर छत्तीसगढ़वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मौजूदा रेल नेटवर्क का विस्तार होने के साथ ही बड़ी संख्या में प्रदेशवासियों की देश के अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र का विकास होगा। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के भालुमुड़ा से ओडिसा के सारडेगा तक 37 किलोमीटर नई दोहरी रेल लाइन परियोजना से 25 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजन होगा और 84 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी जो 3.4 करोड़ वृक्षों के रोपण के तुल्य है।  मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह मार्ग कृषि उत्पादों, उर्वरक, कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट, चूना पत्थर आदि जैसी वस्तुओं के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। उन्होंने कहा कि नई रेल लाइन की स्वीकृति से छत्तीसगढ की देश के अन्य राज्यों से सीधी कनेक्टिविटी बनेगी, आवागमन में सुधार होगा तथा भारतीय रेलवे की दक्षता और सेवा संबंधी विश्वसनीयता भी बढ़ेगी।

कुल तीन परियोजनाओं को मिली है मंजूरी
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने बुधवार को रेल मंत्रालय की लगभग 6,456 करोड़ रुपए की कुल अनुमानित लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ जैसे 4 राज्यों के 7 जिलों में लागू की जाने वाली तीन परियोजनाएं भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क को लगभग 300 किलोमीटर तक बढ़ा देंगी। इन परियोजनाओं से दूर-दराज़ के इलाकों को आपस में जोड़कर लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार लाने, मौजूदा लाइन क्षमता बढ़ाने और परिवहन नेटवर्क का विस्तार करने के साथ-साथ आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित किया जा सकेगा जिससे तेजी से आर्थिक विकास होगा। मल्टी-ट्रैकिंग प्रस्ताव परिचालन को आसान बनाएगा और भीड़भाड़ को कम करेगा, जिससे भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त खंडों पर बेहद जरूरी बुनियादी ढांचे का विकास होगा।

पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का परिणाम
ये परियोजनाएं मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का परिणाम हैं, जो एकीकृत योजना तैयार किए जाने से संभव हुआ है और यह लोगों, वस्तुओं एवं सेवाओं की आवाजाही के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ जैसे 4 राज्यों के 7 जिलों में लागू की जाने वाली तीन परियोजनाएं भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क को लगभग 300 किलोमीटर तक बढ़ा देंगी। इन परियोजनाओं के साथ 14 नए स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिससे दो आकांक्षी जिलों (नुआपाड़ा और पूर्वी सिंहभूम) को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी । नई लाइन परियोजनाओं से लगभग 1,300 गांवों और लगभग 11 लाख लोगों को कनेक्टिविटी मिलेगी । मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना से लगभग 1,300 गांवों और लगभग 19 लाख लोगों को कनेक्टिविटी मिलेगी ।

सरदेगा-भालुमुड़ा नई डबल लाइन परियोजना का लाभ
इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आदिवासी आबादी है । इन सीमावर्ती जिलों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध में अत्यंत प्रगाढ़ता हैं। इस रेल लाइन के निर्माण से आस-पास के गांवों के निवासियों को फायदा होगा । वर्तमान में सरदेगा से भालुमुड़ा के बीच कोई बस सेवा नहीं है, और यहाँ के निवासी 2 पहिया और 4 पहिया वाहनों पर निर्भर हैं। छत्तीसगढ़ में मौजूदा भालुमुड़ा के साथ ही दो नए स्टेशन थांगरघाट और धौरभांठा बनेंगे। यात्री ट्रेनों के लिए अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा निर्धारित होगी। इस रूट पर 6 प्रमुख पुल और 4 छोटे पुल सहित 20 रेल फ्लाईओवर और अंडरब्रिज होंगे। इस रूट पर बसुंधर, बरहाझारला और केलो नदी को पार किया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में 125.89 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित होगी।

छत्तीसगढ़ की ऑर्केस्ट्रा डांसर का शव झारखंड में फंदे पर लटकता मिला, संचालक व अन्य नर्तकियां फरार
राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार: 10 अगस्त तक प्रविष्टियां आमंत्रित…. चार श्रेणियों में मिलेंगे पुरस्कार
Gustakhi Maaf: तो गुलामी का दौर खत्म नहीं हुआ है अभी
दक्ष वैद्य ने किए जनसेवा के कार्य, लिया बुजुर्गों से आशीष, युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वृद्धाश्रम में बड़े बुजुर्गों के साथ मनाया अपना जन्मदिन
सफलता की कहानी: पार्वती बाई को नहीं जाना पड़ा अस्पताल, एमएमयू से घर के पास हो गया मुफ्त इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसएसबी जवान ने ड्यूटी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, स्पर्श हास्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत एसएसबी जवान ने ड्यूटी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, स्पर्श हास्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत
Next Article स्टील सिटी चेम्बर ने किया जीएम उत्पल दत्ता का अभिनंदन, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?