ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दोगुना होगा रेमडेसिविर का उत्पादन, मई से हर महीने बनेंगी 74 लाख यूनिट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

दोगुना होगा रेमडेसिविर का उत्पादन, मई से हर महीने बनेंगी 74 लाख यूनिट

By @dmin
Published: April 24, 2021
Share
Fake Remeddivir was being made in Uttarakhand… Delhi Police arrested five, including gangster raiding factory
Fake Remeddivir was being made in Uttarakhand… Delhi Police arrested five, including gangster raiding factory
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार बेहद तेज है। देश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढऩे के चलते कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत हो गई है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन के उत्पादन को बढ़ाने का प्रयास किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि कोविड बीमारी में काम आने वाली प्रमुख दवाई रेमडेसिविर का उत्पादन और आपूर्ति को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं तथा अगले महीने की शुरुआत तक इसकी आपूर्ति 38.80 लाख यूनिट प्रति माह से बढ़कर 74 लाख यूनिट हो जाएगी। इसके साथ ही मंत्रालय ने राज्यों से इसकी अबाधित आपूर्ति और परिवहन सुनिश्चित करने को कहा। देश में अभी इस दवाई की कमी महसूस की जा रही है।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को जीवन रक्षक दवाई का अंतरिम आवंटन और आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने पत्र में लिखा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन और आयातित दवा टोक्लिजुमैब की मांग में भारी बढ़ोतरी होने के कारण इसकी आपूर्ति पर दबाव है। देश में मई, 2021 की शुरुआत तक रेमडेसिविर इंजेक्शन के सात लाइसेंस प्राप्त निर्माताओं की उत्पादन क्षमता 38.80 लाख यूनिट प्रति माह से बढ़ाकर 74 लाख यूनिट प्रति माह करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। गृह सचिव ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और फार्मास्युटिकल विभाग ने राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अंतरिम आवंटन के बारे में सूचित किया है। यह लाइसेंसप्राप्त सभी घरेलू निर्माताओं द्वारा रेमडिसिविर की आपूर्ति के लिए है।

निगरानी तंत्र बनाया जाएगा
भल्ला ने कहा कि कोविड दवाओं की आपूर्ति की दैनिक आधार पर निगरानी और समन्वय के लिए राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण और भारतीय औषधि महानियंत्रक के माध्यम से फार्मास्यूटिकल्स विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत एक निगरानी तंत्र स्थापित किया गया है।

तीन लाख शीशी का होगा प्रतिदिन उत्पादन
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को कहा कि सरकार एंटीवायरल दवा रेमडेसिविर का उत्पादन बढ़ाकर जल्दी ही तीन लाख शीशी प्रतिदिन करने के लिए काम किया जा रहा है ताकि देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इस दवा की आपूर्ति बढ़ाई जा सके। देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले बड़े पैमाने पर बढऩे के साथ ही रेमडेसिविर की मांग भी कई गुना बढ़ गई है। मंडाविया ने ट्वीट किया कि 12 अप्रैल के बाद से रेमडेसिविर के उत्पादन के लिए 25 नए विनिर्माण स्थलों को मंजूरी दी गई है। उत्पादन क्षमता अब प्रति माह 90 लाख शीशियों तक पहुंचने वाली है, जो पहले 40 लाख शीशी प्रति माह थी। उन्होंने कहा कि सरकार दैनिक आधार पर स्थिति की निगरानी कर रही है और देश में दवा की आपूर्ति बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री साय ने दक्षिण कोरिया में ModernTech Corp. और UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस: विधायक, महापौर एवं आयुक्त ने स्वच्छता दीदीयों के साथ बैठकर बोरे बासी का लिया आनंद
रिसाली में आयुक्त का एक्शन : कब्जा करने वालों को 72 घंटे का समय, नहीं तो खर्च भी वूसलेगा निगम
चीन की चाल: एलएसी पर तैनात किए 20 हजार सैनिक, भारत ने भी संभाला मोर्चा
जादू-टोना के शक में ग्रामीण की हत्या, खेत में गाड़ दिया शव, एक सप्ताह बाद खुला राज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लखनऊ पहुंचा 60 हजार लीटर ऑक्सीजन, बोकारो से आई दूसरी स्पेशल ट्रेन लखनऊ पहुंचा 60 हजार लीटर ऑक्सीजन, बोकारो से आई दूसरी स्पेशल ट्रेन
Next Article NV Ramanna becomes Chief Justice of Supreme Court…. President Kovind administered the oath सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बने एनवी रमन्ना…. राष्ट्रपति कोविंद ने दिलाई शपथ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?