ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नाबालिग का अपहरण के बाद रेप, झारखंड के हजारीबाग से पकड़ाया बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

नाबालिग का अपहरण के बाद रेप, झारखंड के हजारीबाग से पकड़ाया बदमाश

By Mohan Rao
Published: April 26, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग का अपहरण के बाद रेप का मामला सामने आया है। बदमाश नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ हजारीबाग झारखंड ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। इधर इस मामले में नाबालिग की मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने बदमाश का पता लगाया और उसे हजारीबाग झारखंड से गिरफ्तार किया। नाबालिग को उसके परिजनों को सौंपा गया। आरोपी के खिलाफ  धारा 363, 366(क), 376 भा.द.सं. 4 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। यह पूरा मामला जिले के लोदाम थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना लोदाम क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला ने 23 अप्रैल को सूचना दी कि 15 अप्रैल 2024 की दोपहर से इसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी घर में बिना किसी को बताये कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा नाबालिग पुत्री का आसपास रिश्तेदारों में पता-तलाश किया गया। इस मामले में पुलिस ने पहले अपहरण का मामला दर्ज किया। मामले में पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर अपहृता की पतासाजी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी जल्द करने के निर्देश दिये।

प्रकरण की विवेचना दौरान सायबर सेल एवं मुखबीर सूचना से अपहृता का लोकेशन ग्राम चुड़को जिला हजारीबाग (झारखंड) मिलने पर तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। टीम द्वारा ग्राम चुड़को जाकर दबिश देकर धर्मेन्द्र मुर्मु के कब्जे से नाबालिग बालिका को छुड़ाया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर जशपुर लाया गया। महिला पुलिस अधिकारी ने जब नाबालिग से पूछताछ की तो उसने बताया कि धर्मेन्द्र मुर्मु उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और अलग अलग स्थानों पर उससे दुष्कर्म किया। नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी राकेश यादव, एएसआई कमल राठिया, आरक्षक हरिहर यादव, आरक्षक हरिश एवं सायबर सेल के एएसआई हरिशंकर राम, आरक्षक अनिल सिंह, सोनसाय भगत की भूमिका अव्वल रही है।

सूने मकान से लाखों की चोरी, सोना व चांदी के जेवर ले भागे चोर… जांच में जुटी पुलिस
कोरोना की मार से परेशान हैं सभी क्षेत्र, जानिए बजट 2021 से क्या हैं उम्मीदें
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जशपुर जिला प्रशासन एवं विज्ञान भारती के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित
जीवरानी देवी वेलफेयर सोसायटी की नेक पहल, 100 रुपए में एंबुलेंस की सुविधा
चीन की अकड़ ढीली नहीं पड़ी तो दक्षिण चीन सागर में उतरेगा भारत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजा गिल हुए भाजपा में शामिल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन व जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने दिलाई सदस्यता
Next Article लोकसभा चुनाव 2024 : छत्तीसगढ़ में वोटिंग खत्म, शाम 6 बजे तक छत्तीसगढ़ में 71 फीसदी से ज्यादा मतदान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?