ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: होली के उत्साह में कहीं बढ़ न जाए डायबिटीज ? इन तरीकों से रखें सेहत का ख्याल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

होली के उत्साह में कहीं बढ़ न जाए डायबिटीज ? इन तरीकों से रखें सेहत का ख्याल

By @dmin
Published: March 27, 2021
Share
SHARE

होली के त्योहार का मतलब खूब सारी मौज-मस्ती, ढेर सारी मिठाइयों और गुझिया का आनंद। लेकिन कहीं ज्यादा मीठा खाना आपकी होली के रंग को फीका न कर दे। यदि आप मधुमेह रोगी हैं तो त्योहारों में आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इस दौरान खान-पान में की गई ढिलाई आपके डायबिटीज के लेवल को बढ़ा सकती है।
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत है वह होली का ठीक से आनंद नहीं ले सकते है? ऐसा नहीं है आपको बस कुछ बातों को ध्यान में रखना है, जिससे आप त्योहार का पूरा मजा भी ले सकें और आपकी सेहत को भी कोई नुकसान न होने पाए। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानते हैं।

Contents
  • खान-पान पर ध्यान रखें
  • मीठा खाने की इच्छा हो तो क्या करें?
  • शरीर को रखें हाइड्रेटेड
  • व्यायाम और दिनचर्या का ख्याल रखें

खान-पान पर ध्यान रखें

होली के उत्साह में अक्सर हम थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ही बहुत ज्यादा खा लेते है। यदि आपको मधुमेह की शिकायत है तो इस बारे में आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तले-भुने खाने को नियंत्रित मात्रा में ही खाएं, ये आपके मधुमेह के स्तर को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा मिठाइयों और गुझिया का सेवन करने से बचें। वही चीजें खाएं जो शुगर लेवल को बढ़ाती न हों।

मीठा खाने की इच्छा हो तो क्या करें?

आसपास सबको मिठाइयां और गुझिया खाते देख आपको भी इनकी क्रेविंग हो सकती है, लेकिन यह हमेशा ध्यान रखें आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण आपका सेहत ही है। मीठा खाने की तीव्र इच्छा हो रही हो तो प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे दाल, पनीर, दही, छाछ आदि का सेवन करें। ये मीठा खाने की क्रेविंग को कम करने में आपकी मदद करती हैं।

शरीर को रखें हाइड्रेटेड

होली के आनंद के बीच शरीर को हाइड्रेटेड रखना भी बेहद जरूरी होता है। इसके लिए दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं। इसके अलावा अल्कोहल और ठंडाई जैसे पेय पदार्थों के सेवन से बचें। ये आपके शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा देते हैं।

व्यायाम और दिनचर्या का ख्याल रखें

होली के उत्साह में अपनी दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें। समय पर व्यायाम करें इससे न सिर्फ शरीर फिट रहता है साथ ही यह शुगर के लेवल को कम करने में भी आपके लिए सहायक हो सकती हैं। शरीर को पूरे दिन एक्टिव रखें जिससे अगर आपने कुछ ज्यादा कैलोरी का सेवन कर लिया हो तो शरीर को उसका नुकसान न हो।

हादसा: कोविड-19 अस्पताल में लगी आग, 14 मरीजों और दो नर्सों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
नया साल यहां 7.5 तीव्रता का भूकंप का तबाही लेकर आया, सुनामी का अलर्ट जारी
दिवाली पर बड़ी साजिश नाकाम: टिफिन बम मिलने से हड़कंप, जलालाबाद धमाके से जुड़े तार
जवानों की शहादत पर सड़क पर लिख दी भ्रष्टाचार की लकीर, बारिश में दो टुकड़ों में बंट गई डेढ़ किलोमीटर सड़क
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल राजधानी रायपुर में टेनिस स्पोर्ट अकादमी निर्माण का करेंगे भूमिपूजन…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत दर्दनाक हादसा: कार-ट्रक में टक्कर, होली पर घर लौट रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
Next Article Durg police took out flag march…. People appealed दुर्ग पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च…. शहर भ्रमण कर लोगों से की शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?