ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धमतरी विकासखंड में प्रथम पशु औषधि विक्रय केंद्र (PAVK) के लिए दस्तावेजों का सत्यापन पूर्ण
Share
Notification Show More
Latest News
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
September 21, 2026
बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
September 21, 2026
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeatured

धमतरी विकासखंड में प्रथम पशु औषधि विक्रय केंद्र (PAVK) के लिए दस्तावेजों का सत्यापन पूर्ण

By Poonam Patel Published August 7, 2026
Share
पशुपालकों को सस्ती दर पर मिलेंगी जेनेरिक पशु औषधियां
पशुपालकों को सस्ती दर पर मिलेंगी जेनेरिक पशु औषधियां
SHARE

धमतरी। पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित Livestock Health and Disease Control Programme (LHDCP) के अंतर्गत पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सस्ती पशु औषधियां उपलब्ध कराने की दिशा में जिले में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में पशु औषधि विक्रय केंद्र (P.A.V.K.- Pashu Aushadhi Vikray Kendra) की स्थापना के लिए प्राप्त आवेदन के दस्तावेजों का सत्यापन पूर्ण कर लिया गया है।

संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं, छत्तीसगढ़, रायपुर से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में विकासखंड धमतरी से प्राप्त PAVK आवेदन पोर्टल पर स्वीकृत (Accepted) होने के पश्चात आवेदन की अर्हता पूर्ण करने के लिए प्रस्तुत आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन 6 अगस्त 2026 को उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला धमतरी द्वारा किया गया। इस दौरान PAVK आवेदक देवेश कुमार सिन्हा, सिन्हा कृषि केंद्र (पीएम किसान समृद्धि केंद्र), ग्राम कोलियरी, विकासखंड धमतरी तथा फार्मासिस्ट प्रतीक वाटवानी, धमतरी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक पोर्टल पर स्वीकृत आवेदनों में दस्तावेज सत्यापन के चरण तक पहुंचने वाला यह एकमात्र आवेदन है, जिससे जिले को इस पहल में अग्रणी अवसर मिला है।

PAVK का संचालन प्रारंभ होने के बाद विकासखंड धमतरी क्षेत्र के पशुपालकों को जेनेरिक पशु औषधियां सस्ती एवं उचित दरों पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे पशुओं के उपचार में होने वाले खर्च को कम करने, समय पर दवाइयां उपलब्ध कराने तथा पशुधन के स्वास्थ्य संरक्षण में मदद मिलेगी। साथ ही पशुपालकों को आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाओं और औषधियों के लिए दूरस्थ क्षेत्रों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी |

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में पशुपालकों को बेहतर एवं सुलभ पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। पशु औषधि विक्रय केंद्र प्रारंभ होने से पशुपालकों को आवश्यक जेनेरिक पशु औषधियां उचित एवं सस्ती दरों पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इससे समय पर उपचार की सुविधा मिलने के साथ पशुपालकों के उपचार संबंधी खर्च में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आय का महत्वपूर्ण आधार है। पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दवाइयों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना पशुपालकों की आय और आजीविका को मजबूत करने की दिशा में उपयोगी कदम है। उन्होंने संबंधित विभाग को केंद्र के संचालन की प्रक्रिया निर्धारित मापदंडों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक पशुपालकों को मिल सके।

यह पहल जिले में पशुधन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे पशुपालकों में पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पशुधन आधारित आजीविका को और मजबूत करने में भी सहायता मिलेगी।

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Poonam Patel August 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान और श्वोकल फॉर लोकलश् अभियान को मजबूत बनाने की अपील पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश
Next Article राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम, 18 से 21 अगस्त तक जुटेंगे प्रदेशभर के खिलाड़ी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?