ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वेटलिफ्टिंग करने से पहले जरूर करें ये 4 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

वेटलिफ्टिंग करने से पहले जरूर करें ये 4 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज…

By Sonu Sahu
Published: January 5, 2023
Share
SHARE

कई लोगों को वेट ट्रेनिंग से पहले स्ट्रेचिंग करना गैर-जरूरी लगता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। भारी वजन उठाने की वजह से कई बार चोट लग जाती है और दर्द और तनाव जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए मांसपेशियों को गरम करना बहुत जरूरी होता है। आइए आज आपको कुछ ऐसी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज बताते हैं, जो शरीर को जल्दी गरम करने में कारगर हैं और जिन्हें वेटलिफ्टिंग से पहले जरूर करना चाहिए।

Contents
  • बॉडीवेट स्क्वैट्स एक्सरसाइज
  • आर्म सर्कल एक्सरसाइज
  • हैमस्ट्रिंग स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
  • रियर आर्म लॉक एक्सरसाइज

बॉडीवेट स्क्वैट्स एक्सरसाइज

सबसे पहले दोनों पैरों को फैला लें। अब घुटनों को मोड़ते हुए कूल्हों को नीचे करते हुए चेस्ट को ऊपर और सीधा रखें। इस स्थिति में होते वक्त यह सुनिश्चित करें कि आपका वजन एडिय़ों पर ही हो। कूल्हों को तब तक नीचे ही रखें जब तक कि जांघें जमीन के बराबर फ्लैट न हो जाएं। अब वापस से सीधे खड़े होने के लिए एड़ी के जरिए खुद को पुश करें। ऐसे ही तीन सेट 10 बार करें।

आर्म सर्कल एक्सरसाइज

सबसे पहले पैरों को एक साथ रखें और हाथों को बगल में सीधा रखकर खड़े हो जाएं। अब हाथों को आगे और ऊपर की ओर उठाएं और फिर कंधों के पीछे से लाते हुए वापस से पहले वाली स्थिति में आ जाएं। आपको हाथों को मोडे बिना उनसे 360 डिग्री का गोल चक्कर लगाना है। इसके लिए दोनों हाथों को एक साथ घुमाएं। कुछ देर बाद इसी तरह से उल्टी दिशा में हाथों को घुमाने की कोशिश करें।

हैमस्ट्रिंग स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले एक स्टूल लें और उसके आगे एकदम सीधे खड़े हो जाएं, फिर बाएं पैर की एड़ी को स्टूल के ऊपर रख लें। अब बाएं हाथ को अपने बाएं पैर की उंगलियों तक पहुंचाएं। ऐसा करते वक्त पीठ को सीधा रखने की कोशिश करें और कूल्हों के पीछे हल्का स्ट्रेच महसूस करें। कुछ देर के लिए इसी अवस्था में रहें और फिर सामान्य हो जाएं। दोनों पैरों से 20-30 सेकंड तक इस प्रक्रिया को दोहराएं।

रियर आर्म लॉक एक्सरसाइज

सबसे पहले दोनों पैरों को अलग करके खड़े हों। अब हाथों को पीछे करके अपनी उंगलियों को इंटरलॉक करें और कमर के बल आगे की ओर झुकें। इस स्थिति में करीब 10 से 15 सेकंड तक के लिए रुकें। इससे आपको कंधों पर स्ट्रेच महसूस होगा। अगर खिंचाव के दौरान उंगलियों को एक साथ रखने में परेशानी होती है तो बिना आगे की तरफ झुके इसे करने की कोशिश करें।

कोरोना संक्रमण: टॉप प्रभावित देशों में लगातार आगे बढ़ रहा भारत, 6 हजार से अधिक है औसतन मरीजों की संख्या
आदिपुरूष विवाद: पूर्व सीएम बोले, जन-जन के मन में बसे श्रीराम, गलत का समर्थन नहीं
राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से हमारे अन्नदाता खुशहाल है : भूपेश बघेल
शर्मसार कर देने वाली घटना: पैदा होते ही दो बच्चियों को अस्पताल की पार्किंग में फेंका, एक को कुत्तों ने नोच डाला
स्वतंत्रता दिवस पर हर रेलकर्मी के घर फहरेगा तिरंगा, रेलवे बोर्ड ने दिया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तीन दिवसीय भव्य रामकथा का कल से नेहरू नगर में, दीदी मां मंदाकिनी श्रीरामकिंकरजी बताएंगी भगवान की लीलाएं
Next Article गोजी बेरीज को डाइट में करें शामिल मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ…

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?