ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आदिपुरूष विवाद: पूर्व सीएम बोले, जन-जन के मन में बसे श्रीराम, गलत का समर्थन नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

आदिपुरूष विवाद: पूर्व सीएम बोले, जन-जन के मन में बसे श्रीराम, गलत का समर्थन नहीं

By Om Prakash Verma
Published: June 18, 2023
Share
आदिपुरूष विवाद: पूर्व सीएम बोले, जन-जन के मन में बसे श्रीराम, गलत का समर्थन नहीं
आदिपुरूष विवाद: पूर्व सीएम बोले, जन-जन के मन में बसे श्रीराम, गलत का समर्थन नहीं
SHARE

रायपुर। निर्देशक ओम राउत और निर्माता कृष्ण कुमार की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के किरदारों और डायलॉग को लेकर देश सेमत छत्तीसगढ़ में भारी विरोध हो रहा है। कई थिएटर्स से इस फिल्म के पोस्टर हटा दिए गए हैं, तो कई जगहों पर प्रदर्शन चल रहा है। राज्य के सीएम भूपेश बघेल के बाद अब बीजपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी आपत्ति जताई है।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आज रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि श्रीरामचन्द्र भारत के रोम-रोम में बसे हुए हैं। युग-युगांतर से उनकी छवि पूरे देश में मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में हमारे मन में बसी हुई है। आज जब एक फिल्म में श्रीराम और रामायण के चरित्र को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। पूरा देश इस नकारात्मकता के विरुद्ध खड़ा है।

सीएम भूपेश बघेल के बयान कि बीजेपी के नेता मौन क्यों हैं। तथाकथित राजनीतिक दल के धर्म के ठेकेदार विरोध क्यों नहीं कर रहे हैं के बयान पर कहा कि विरोध और समर्थन की बात नहीं है। यदि रामायण में श्रीराम के चरित्र और हनुमानजी के चरित्र में जिस प्रकार की बातें आ रही हैं। जिस प्रकार के डायलॉग उनसे बुलवाए गए हैं। मुझे लगता है कि आज तक हिंदुस्तान की संस्कृति में इस प्रकार के शब्दों का उपयोग नहीं हुआ है। भगवान श्रीराम जन-जन में बसे हैं। भगवान राम के प्रति आदर और सम्मान से सब कुछ होना चाहिए। इसके विपरीत कुछ है, तो कोई इसका समर्थन नहीं करेगा।

आदिपुरुष को बैन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने फिल्म देखा नहीं है। यदि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देख लिया है और ऐसा लगता है कुछ ठीक नहीं है, तो निर्णय लेना चाहिए। विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के केंद्रीय नेताओं के छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा कि सारे वरिष्ठ केंद्रीय नेता प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का भी कार्यक्रम आया है। महासंपर्क अभियान में संपर्क का अंतिम चरण चल रहा है। बूथ स्तर पर हो चुका है। अब यह संभागीय स्तर पर सम्मेलन है। मानसून से पूर्व तैयारी न होने के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार इस प्रकार का निर्णय तब करेगी, जब मानसून आ जाएगा, तब इनके दिशा निर्देश जारी होंगे।

बता दें कि प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुषÓ के डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। इस फिल्म के डायलॉग पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बहुत सारे दर्शक डायलॉग की जमकर आलोचना कर रहे हैं। फिल्म आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत, निर्माता कृष्ण कुमार के खिलाफ हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मुंबई के अंधेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता एनजीओ संघर्ष के अध्यक्ष पृथ्वीराज मस्के ने शिकायत दी है।

शिकायत के अनुसार, फिल्म में सीता को सफेद साड़ी पहने दिखाया गया है, जब उन्होंने महल छोड़ा, उस समय भगवा साड़ी पहने हुई थीं। भगवान राम को फिल्म में योद्धा के रूप में दिखाया गया है, हालांकि वह मर्यादा पुरुषोत्तम थे। रावण की लंका पत्थरों से निर्मित दिखाई गई है, वास्तव में यह सोने से बनी थी। सीता का जन्म नेपाल में हुआ था, फिल्म में भारत को उनके जन्मस्थान के रूप में दर्शाया गया है।

खेल के साथ टूरिज्म का आनंद, खिलाड़ियों ने देखी सिरपुर की सुंदरता… बारनवापारा का भी किया भ्रमण
CG Breaking : जेवर चमकाने के नाम पर ठगी, महिलाओं को बनाया निशाना… पुलिस की गिरफ्त में बिहार का गैंग
रात में घरों से चोरी किए गहने सुबह दुकान के शो केस में सजा देता था, कारोबारी गिरफ्तार
आईपीएस अफसरों की प्रमोशन लिस्ट जारी, जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव सहित तीन आईपीएस बने आईजी… देखें पूरी लिस्ट
15 साल का इंतजार खत्म: नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी भाई-बहन गिरफ्तार, 2006 का है मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 35 स्कूल बसें फिटनेस टेस्ट में फेल, 23 को फिर से होगा टेस्ट, चालको और हेल्परों का भी हुआ स्वास्थ्य परीक्षण 35 स्कूल बसें फिटनेस टेस्ट में फेल, 23 को फिर से होगा टेस्ट, चालको और हेल्परों का भी हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Next Article युवा संगम कार्यक्रम: नागालैंड के विद्यार्थी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर से हो रहे रूबरू, सिरपुर में प्राचीन मंदिरों के किए दर्शन युवा संगम कार्यक्रम: नागालैंड के विद्यार्थी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर से हो रहे रूबरू, सिरपुर में प्राचीन मंदिरों के किए दर्शन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?