ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिव्यांगों के लिए निगम ने लगाया विशेष टीकाकरण शिविर, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे टीका लगवाने… दीगर जिलों से भी पहुंचे दिव्यांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

दिव्यांगों के लिए निगम ने लगाया विशेष टीकाकरण शिविर, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे टीका लगवाने… दीगर जिलों से भी पहुंचे दिव्यांग

By @dmin
Published: May 24, 2021
Share
दिव्यांगों के लिए निगम ने लगाया विशेष टीकाकरण शिविर, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे टीका लगवाने… दीगर जिलों से भी पहुंचे दिव्यांग
दिव्यांगों के लिए निगम ने लगाया विशेष टीकाकरण शिविर, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे टीका लगवाने… दीगर जिलों से भी पहुंचे दिव्यांग
SHARE

भिलाई। दिव्यांग जनों के टीकाकरण के लिए रविवार को विशेष शिविर आयोजित किया गय। जिसमें सभी वर्ग के दिव्यांगजन उपस्थित होकर टीकाकरण में भाग लिए और अपना टीकाकरण कराया। जिला कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर टीकाकरण शिविर समाज कल्याण विभाग, नगर निगम भिलाई एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर टीकाकरण केंद्र में दिव्यांग जनों की सुविधाओं को देखते हुए व्यापक व्यवस्था की गई थी। बड़े उत्साह के साथ दिव्यांग साथी टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर टीका लगवा रहे थे। टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करने अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई भी पहुंचे, उन्होंने टीकाकरण के पश्चात दिव्यांग जन को पुष्पगुच्छ देकर उनका हौसला अफजाई किया, वही कई दिव्यांगों को वाहन से उतारकर व्हीलचेयर के माध्यम से स्वयं टीकाकरण केंद्र के भीतर लेकर पहुंचे।
टीकाकरण को लेकर दिव्यांग जनों में भारी उत्साह था। यही नहीं टीकाकरण केंद्र में व्यवस्था भी बेहतर की गई थी। ऑब्जरवेशन के लिए पर्याप्त मात्रा में कुर्सियां, बिस्तर की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, गर्मी को देखते हुए कूलर की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था, चलित शौचालय की व्यवस्था, टीकाकरण केंद्र के भीतर ले जाने 10 व्हीलचेयर की व्यवस्था, टीकाकरण के पश्चात दवाई की व्यवस्था, व्हीलचेयर को आसानी से ले जाने के लिए अस्थाई रैंप की व्यवस्था की गई थी। ज्यादा से ज्यादा ऐसे लोगों को टीकाकरण हो सके इसके लिए दो एएनएम प्रतिभा शर्मा एवं संगीता कौशिक ने सभी को टीका लगाया। 18 से 44 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक दोनों ही प्रकार के दिव्यांग जनों के लिए टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी। दिव्यांग जनों का सभी का टीकाकरण हो सके इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एनजीओ, दिव्यांग ग्रुप, इनके स्कूल एवं संस्था तथा अन्य माध्यमों से इन्हें संपर्क कर टीकाकरण केंद्र तक लाने की व्यवस्था की गई थी। दोपहर तक बहुत से दिव्यांगों का टीकाकरण हो चुका था! दिव्यांगों को उनके घरों से टीकाकरण केंद्र तक लाने वाहन की व्यवस्था की गई थी, इसमें से कुछ बड़े वाहन तथा ऐसे वाहन जो गली, मोहल्लों में जाकर टीकाकरण केंद्र तक ऐसे ही लोगों को ला सके इसके लिए छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई थी। इस पूरे आयोजन में उप संचालक समाज कल्याण डीपी ठाकुर, प्रोबेशन अधिकारी कमलेश पटेल, सीपीएम तुषार वर्मा, भिलाई निगम से अजय शुक्ला ने टीकाकरण केंद्र में व्यवस्था बनाने और अधिक से अधिक दिव्यांग जनों का टीकाकरण हो इसलिए मौके पर पूर्ण समय तक मौजूद रहे।
टीकाकरण कराने अन्य जिलों से भी पहुंचे भिलाई
टीकाकरण के लिए दिव्यांग मयंक सिंह बिलासपुर जिले से भिलाई के केंद्र तक पहुंच कर उन्होंने टीका लगवाया, टीकाकरण के वक्त उनकी माताजी श्रीमती कृष्णी सिंह साथ में मौजूद रही। जब मयंक सिंह को टीका लगा तब पूरे परिसर में उत्साह का माहौल सा बन गया। सभी की निगाहें मयंक सिंह की ओर टिक गई, सभी ने उन्हें प्रथम टीकाकरण की बधाई दी। श्रीमती कृष्णी सिंह ने बताया कि संभवत: पूरे छत्तीसगढ़ में इस प्रकार की पहली व्यवस्था होगी जिसमें दिव्यांग जनों के लिए विशेष टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने इसके लिए बारंबार शासन एवं प्रशासन को धन्यवाद दिया।
दोनों हाथ नहीं,फिर भी टीका लगवाने पहुंचे गौकरण
भिलाई के नेहरू भवन प्रेस क्लब के भूतल पर स्थित टीकाकरण केंद्र में दिव्यांग जनों के टीकाकरण केंद्र में एक ऐसा मामला देखने को मिला जो अन्य को टीकाकरण के लिए प्रेरित करता है। गौकरण पाटिल ऐसे शख्सियत है जिनके दोनों हाथ नहीं है ऊपर से मुक बधिर की समस्या भी इन्हें है, न बोल सकते है और ना ही सुन सकते हैं। इनके भाई नरेंद्र कुमार पाटिल ने बताया कि दोनों हाथ नहीं होने के कारण सारे कार्य इनके द्वारा पैर के माध्यम से किए जाते हैं। यहां तक की भोजन भी इसी के माध्यम से होता है, मुक बधिर होने के कारण पैर के सहारे इशारे के माध्यम से दूसरों से संपर्क करते हैं, पैर से चित्रकारी करने के लिए शहर में मशहूर भी है। जब यह टीकाकरण केंद्र पहुंचे तो दोनों हाथ नहीं होने के कारण इनके पैर में टीका लगाया गया। कोविड संक्रमण से अपने आप को एवं परिवार को सुरक्षित रखने इन्होंने टीकाकरण कराने का फैसला लिया था। जब इन्हें शिविर के बारे में पता चला तो फौरन बिना देरी किए केंद्र में पहुंचकर इन्होंने टीका लगवाया। आज हमें ऐसे ही लोगों से सीखने की आवश्यकता है। साथ ही गौकरण पाटिल ने भी सभी से टीकाकरण कराने की अपील की।

साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, दोपहर बाद लगेगा ग्रहण, भारत के कई हिस्सों में दिखेगा
पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला मेरी पत्नी ने कर ली है आत्महत्या… जांच के बाद खुला राज
छत्तीसगढ़ में फर्जी डॉक्टर को मिली 4 साल की सजा, लोगों का इलाज करने के साथ बिना लाइसेंस बेचता था दवा
बिहार में फिर से एनडीए की सरकार, रुझानों में जदयू सबसे बड़ी पार्टी, एनडीए को 162 सीटों पर बढ़त
दुर्ग पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त गांजा, हेरोइन व ब्राउन शुगर सहित अन्य नशीली सामग्री की नष्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिव्यांगों के लिए निगम ने लगाया विशेष टीकाकरण शिविर, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे टीका लगवाने… दीगर जिलों से भी पहुंचे दिव्यांग दिव्यांगों के लिए निगम ने लगाया विशेष टीकाकरण शिविर, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे टीका लगवाने… दीगर जिलों से भी पहुंचे दिव्यांग
Next Article लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश यूपी सरकार का फैसला: हर जिले में 12 साल तक के बच्चों के पैरंट्स को प्राथमिकता… टीकाकरण के लिए बनेंगे स्पेशल बूथ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?