ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूपी सरकार का फैसला: हर जिले में 12 साल तक के बच्चों के पैरंट्स को प्राथमिकता… टीकाकरण के लिए बनेंगे स्पेशल बूथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

यूपी सरकार का फैसला: हर जिले में 12 साल तक के बच्चों के पैरंट्स को प्राथमिकता… टीकाकरण के लिए बनेंगे स्पेशल बूथ

By @dmin
Published: May 24, 2021
Share
लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। कोरोना की दूसरी लहर के बीच योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में 12 साल तक के बच्चे के पैरंट्स को कोरोना वैक्सीन लगाने में प्राथमिकता देने का फैसला किया है। यूपी सरकार इसके लिए हर वैक्सीनेशन सेंटर पर अभिभावक बूथ बनाएगी। इसका मकसद है कि बच्चों में होने वाले संभावित कोरोना संक्रमण को रोकना है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिन अभिभावकों के बच्चे 12 साल से कम उम्र के हैं, उनको वैक्सिनेशन में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर जिले में इसके लिए कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने कहा कि हर जिले में अभिभावक स्पेशल बूथ बनाएं और अभिभावकों को संपर्क कर उन्हें वैक्सिनेशन के लिए बुलाएं। इससे अभिभावक और बच्चे दोनों सुरक्षित रहेंगे।
सीएम ने अभिभावक बूथ योजना को अभियान के रूप में संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि वैज्ञानिक परीक्षण से यह सिद्ध हो चुका है कि कोविड की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। सीएम ने निर्देश दिए हैं कि जनप्रतिनिधि व प्रशासन इस बारे में लोगों को जागरूक करें। जनप्रतिनिधियों को भी वैक्सिनेशन सेंटर पर बुलाया जाए। वैक्सिनेशन कार्यक्रम तय करते समय मांग-आपूर्ति का ध्यान रखें और गांवों में भी बूथ बनाएं। सीएम ने कहा कि सभी जिलों में सीएचसी-पीएचसी को मजबूत बनाया जाए। मैनपॉवर की उपलब्धता तय कर लें। इसमें सांसद, विधायक, महापौर, पार्षदों की मदद लें। बेसिक शिक्षा विभाग के ऑपरेशन कायाकल्प की तर्ज पर स्वास्थ्य विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग भी अभियान चला कर सुविधाओं को बेहतर करें। जनप्रतिनिधि एक-एक सीएचसी-पीएचसी गोद लेकर उसकी सभी सुविधाएं बेहतर कराने में योगदान दें।
93 फीसदी हुआ रिकवरी रेट
उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर अब कमजोर पडऩे लगी है। पॉजिटिविटी रेट में लगातार आ रही कमी के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। मौजूदा समय में प्रदेश में रिकवरी रेट 93 फीसदी से अधिक हो गया है। 30 अप्रैल को 3 लाख 10 हजार 783 कोरोना मरीज थे, जबकि रिकवरी रेट 74.10 फीसदी था। कोरोना काल के इस पीक से अगर ताजा स्थिति की तुलना करें तो महज 22 दिनों में ऐक्टिव केस में 2.26 लाख की गिरावट हुई जबकि रिकवरी रेट 19.1 फीसदी की बेहतरी के साथ अब 93 फीसदी से अधिक हो गया है। 22 मई को प्रदेश में 3.17 लाख से ज्यादा टेस्टिंग की गई, उसमें मात्र 4,844 कोरोना मरीजों की ही पुष्टि हुई।

नवा रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेट टूर्नामेंट 5 मार्च से… सीएम बघेल करेंगे शुभारंभ…. परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने की तैयारियों की समीक्षा
विदेश दौरे से सीधे बेंगलुरू पहुंचे पीएम मोदी, चंद्रयान की सफलता पर वैज्ञानिकों को किया सैल्यूट.. जानिए पीएम ने वैज्ञानिकों से क्या कहा?
महिला की रेप के बाद हत्या!… खेत मिली अर्धनग्न लाश, जांच में जुटी पुलिस
उपलब्धि: राजनाथ और हर्षवर्धन ने लॉन्च की कोरोना की देसी दवा 2-डीजी, पानी में घोलकर मरीजों की दी जाएगी
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: गृहमंत्री साहू ने कहा-देश की चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने का हो रहा प्रयास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिव्यांगों के लिए निगम ने लगाया विशेष टीकाकरण शिविर, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे टीका लगवाने… दीगर जिलों से भी पहुंचे दिव्यांग दिव्यांगों के लिए निगम ने लगाया विशेष टीकाकरण शिविर, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे टीका लगवाने… दीगर जिलों से भी पहुंचे दिव्यांग
Next Article कौन होगा अगला सीबीआई प्रमुख? पीएम मोदी के नेतृत्व में समिति आज लेगी फैसला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?