ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संभागायुक्त ने ली अफसरों की बैठक : एक नवंबर से होने वाले धान खरीदी की तैयारियों ने पर अफसरों को दिए टिप्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

संभागायुक्त ने ली अफसरों की बैठक : एक नवंबर से होने वाले धान खरीदी की तैयारियों ने पर अफसरों को दिए टिप्स

By Mohan Rao
Published: October 14, 2022
Share
संभायुक्त की बैठक
SHARE

दुर्ग। एक नवंबर से होने वाली धान खरीदी व अन्य मुद्दों को लेकर संभागायुक्त महादेव कावरे ने शुक्रवार को अपर कलेक्टर्स व  संभागीय स्तर के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार बारिश काफी अच्छी हुई है। संभाग में 112 प्रतिशत बारिश हुई है। अतएव बंपर फसल होगी। धान की खरीदी की बेहतरीन व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में किसी तरह की दिक्कत न आये, इसके लिए गिरदावरी कराई जाती है। यह देख लें कि गिरदावरी की डाटा एंट्री बेहतर तरीके से हो सके।

संभागायुक्त ने कहा कि शासन की मंशानुरूप दलहन और तिलहन के रकबे के तथा अन्य फसलों के विस्तार की दिशा में भी कार्य करें। इसके लिए बीज और खाद के भंडारण, उपलब्धता और वितरण की स्थिति बढ़िया होनी चाहिए। बीज कम नहीं होने चाहिए और सभी बीज उपचारित होने चाहिए। फसल बीमा आदि के भुगतान आदि के प्रकरण भी लंबित नहीं होने चाहिए। संभागायुक्त ने जातिप्रमाणपत्र निर्माण की प्रगति की जानकारी भी ली।

अधिकारियों ने बताया कि संभाग में पिछले डेढ़ सालों के दौरान दो लाख पांच हजार जाति प्रमाण पत्र बने हैं। संभागायुक्त ने कहा कि शेष आवेदनों के निपटारे के लिए शिविर लगाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि धरमजयगढ़ में गांवों में जाति प्रमाणपत्र के लिए अच्छा प्रयोग किया गया। यहां कुछ लोगों के मिसल रिकार्ड नहीं थे। ऐसे में पंचायतों में ग्रामसभा बुलवाई गईं और ग्रामसभा ने इन पर विचार कर प्रस्ताव किया। जिन मामलों में मिसल रिकार्ड नहीं मिल पा रहे, उनके प्रस्ताव पर ग्रामसभा विचार कर सकती है।

हिंदी मीडियम के सैजेस में भी किसी से फीस न ली जाए
संभागायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों की तरह ही हिंदी मीडियम से सैजेस स्कूलों में भी किसी तरह की फीस न ली जाए, इसका पूरी तरह से परिपालन करें। यहां भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर लें, लैब-लाइब्रेरी जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर शानदार होने चाहिए। शिक्षा विभाग के संभाग स्तरीय अधिकारियों ने बताया कि अभी संभाग में अंग्रेजी माध्यम से 56 सैजेस और हिंदी माध्यम से 5 सैजेस हैं।

पटवारी हल्कों की लगातार करें मानिटरिंग
संभागायुक्त ने कहा कि लंबित मामले शीघ्र निपटाएं। पटवारी हल्कों की लगातार मानिटरिंग करते रहें। अर्थदंड की वसूली जो शेष है उसे पूरा कर लें। भूस्वामी हक देने की सरकार की योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक करें। तहसीलों में कैश बुक अद्यतन रखने हैं। सर्कल नोट बुक अद्यतन रखें। दौरा दैनंदिनी का अप्रूवल कराते रहें। जो मामले समय सीमा से अधिक समय तक लंबित हैं उनमें विलंब का कारण स्पष्टतः लिखें।

निर्धारित दर पर ही दे राशन
संभागायुक्त ने कहा कि इस बात की निरंतर मानिटरिंग होती रहे कि उचित मूल्य दुकानों में शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही सामग्री बिके। पारदर्शिता के लिए सभी पीडीएस दुकानों में रेट लिस्ट टंगी हो। अधिकारी इसकी निरंतर मानिटरिंग करते रहें। निगरानी समिति अलर्ट रहे। कहीं कहीं यह देखा जाता है कि निगरानी समिति की बैठक नियमित रूप से नहीं होती, यह नहीं होना चाहिए।

संभागायुक्त ने सभी जिलों में स्वावलंबी गौठानों की जानकारी ली और यहां पर हो रही आजीविकामूलक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप गौठानों में स्थानीय जरूरतों के मुताबिक वस्तुओं का उत्पादन कर समूह की महिलाएं अच्छी आर्थिक आय अर्जित कर सकती हैं।

Amrit Bharat Train : अंदर की तस्वीरें आई सामने, रियायती दरों पर होगा सफर, कई लग्जरी सुविधाओं से है लैस…. देखें Video
बडगाम मुठभेड़ में जैश कमांडर समेत दो आतंकी ढेर, इलाका सील
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूहों के लिए बनी प्रेरणा
लॉकडाउन में भोजन उपलब्ध कराने अग्रवाल समाज सेक्टर 6 का बड़ा योगदान: कोई न रहे भूखा इस उद्देश्य भिलाई निगम के साथ समन्वय बनाकर कर रहे कार्य
स्वास्थ्य सुविधों में विस्तार के लिये एंबुलेंस की सुविधा…. महापौर एवं भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव ने हरी झंडी देकर किया रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking : नेहरू नगर चौक पर हादसा : डंपर की चपेट में आया बुजुर्ग… अस्पताल में भर्ती
Next Article भाजयुमों ने पेट्रोल डालकर फूंका सरकार का पुतला, पुलिस मारती रही मिनरल वाटर के छींटे… भिलाई में हुआ गजब का ड्रामा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?