ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने बताया जेपी यादव और संतोष सिंह जालंधर भाजपा में नहीं, एसपी से की शिकायत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने बताया जेपी यादव और संतोष सिंह जालंधर भाजपा में नहीं, एसपी से की शिकायत

By Mohan Rao
Published: March 24, 2025
Share
जिला भाजपा की प्रेसवार्ता
SHARE

भिलाई। भिलाई भाजपा के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने भिलाई के जय प्रकाश यादव और नगर पालिक निगम में जोन अध्यक्ष और पार्षद संतोष सिंह उर्फ जेडी जालंधर के भाजपा में न होने की पुष्टि की है। इतना ही नहीं उन्होंने आज पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला को शिकायती पत्र सौंप कर खुद को भाजपा नेता प्रचारित कर जनता को गुमराह करने और पार्टी के Logo का लेटरहेड सहित सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दुरूपयोग करने वाले ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

भिलाई भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने स्पष्ट किया कि जय प्रकाश यादव निवासी कोसा नगर भिलाई जिला दुर्ग के विधानसभा चुनाव के समय भाजपा प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़़ने व भाजपा के विरूद्ध काम करने के कारण 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया था। इस स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के पद व लोगो का प्रयोग करना अवैधानिक है। जय प्रकाश यादव अपने आपको भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बता कर आम लोगों को भ्रमित कर अवैध वसूली करता है, बिना पद पर रहते हुए इस प्रकार का प्रचार-प्रसार करना अपराध की श्रेणी में आता है। अतः जय प्रकाश यादव के द्वारा उपयोग किये गये पद की जांच कर गलत पाये जाने पर उचित कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज करने उन्होंने एसपी दुर्ग को पत्र सौंपा है।

जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने कहा कि इसी तरह नगर पालिक निगम भिलाई के जोन अध्यक्ष व‌ पार्षद संतोष सिंह उर्फ जालंधर भी भाजपा में नहीं हैं। हाल ही में संतोष सिंह के खिलाफ शासकीय जमीन की हेराफेरी कर फर्जी दस्तावेज से बेचने पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज है। संतोष सिंह ने निर्दलीय पार्षद चुनाव जीत कर कांग्रेस प्रवेश किया था। वो भी भारतीय जनता पार्टी में नहीं रहा है। विगत कुछ सार्वजनिक कार्यक्रम में उपस्थिति पर उसे सोशल मीडिया व पत्र पत्रिकाओं में भाजपा नेता लिखा जा रहा है, जो कि गलत है।  

जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने कहा कि हाल ही में भाजपा भिलाई में आनलाईन और आफ लाईन के माध्यम से डेढ़ लाख सदस्य बने हैं। प्रदेश संगठन ने जिन सदस्यों को एप्रुवल देते हुए जिन लोगों को प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता दी है उनमें न तो जय प्रकाश यादव है और न ही संतोष सिंह उर्फ जालंधर। उन्होंने कहा कि यादव को वर्ष 2023 में 6 वर्ष के लिए भाजपा से निष्कासित किया जा चुका है। ऐसी स्थिति में अगर वह खुद को राष्ट्रीय प्रवक्ता या भाजपाई सोशल मीडिया पर प्रचारित प्रसारित कर रहा है तो यह अपराध है। एसपी से की गई शिकायत की प्रति जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन महामंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, जिला प्रभारी संदीप शर्मा को भी दी गई है। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष के साथ महामंत्री बिजेंद्र सिंह और योगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

राजनीतिक छवि धुमिल करने की कोशिश : जेपी यादव
इधर इस मामले में पूर्व पार्षद जेपी यादव का कहना है कि उनकी राजनीतिक छवि को धुमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए भिलाई के जिला अध्यक्ष ने उनेक खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनका सोशल मीडिया प्रोफाइल हैक हो चुका है और इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक को पूर्व में की जा चुकी है। सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लिखे नाम पर इन्होंने आपत्ति की है उससे उनका कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्षद रहने के अलावा संगठन के विभिन्न पदों पर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन्होंने भी उन पर आरोप लगाए हैं वे सिद्ध करें नहीं तो वे मानहानी का दावा करेंगे।

कोरोना की नई लहर हुई विकराल, 24 घंटे में 72,330 नए केस, 459 लोगों की मौत
आधुनिक घोटुल नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ेगा: मुख्यमंत्री साय
जिले के ढाई सौ युवाओं को मिला दीपावली के पहले गिफ्ट, केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ भारती पवार ने सौंपे नियक्ति पत्र
भीषण हादसा : कार और बोलेरो की भिड़ंत में मां-बेटी समेत चार की मौत
Bhilai Breaking : आदतन बदमाश की लोगों ने की पीट-पीटकर हत्या, लाठी-डंडे व कुल्हाडी से मारा… जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह, सीएम साय बोले- लोकतांत्रिक परंपराओं की मिसाल है छत्तीसगढ़ विधानसभा
Next Article सांसदों की सैलरी बढ़ी, पूर्व सांसदों का पेंशन में भी बढ़ोत्तरी, केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?