ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश के इस जिले में शुरू हुआ आयुष काढ़ा चूर्ण का वितरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश के इस जिले में शुरू हुआ आयुष काढ़ा चूर्ण का वितरण

By @dmin
Published: July 30, 2020
Share
Distribution of Ayush decoction powder started in this district
Distribution of Ayush decoction powder started in this district
SHARE

वन मंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चूर्ण वितरण का किया शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य परंपरा संवर्धन अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया के मुख्य आतिथ्य और वन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत बोड़ला में आयुष काढ़ा चूर्ण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंडिय़ा बालोद से और वनमंत्री श्री अकबर राजधानी स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्रीमती भेंडिय़ा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान कोरोना संकट के दौर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को इस आयुष काढ़ा से काफी मदद मिलेगी। इससे हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी और कोरोना महामारी के संक्रमण से स्वयं को सुरक्षित भी रख पायेंगे। श्रीमती भेंडिय़ा ने अवगत कराया कि बीमारी के प्रकोप से सुरक्षा के लिए विधानसभा क्षेत्र कवर्धा में आयुष काढ़ा चूर्ण का वितरण वनमंत्री श्री अकबर की पहल पर किया जा रहा है। यह चूर्ण कोरोना संकट की विषम परिस्थिति से उबरने में काफी सहायक होगा। श्रीमती भेंडिय़ा ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए वनमंत्री तथा कवर्धा के विधायक मो. अकबर के प्रति आभार भी जताया।

वनमंत्री अकबर ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि लोगों में रोग-प्रतिरक्षा के विकास में यह आयुष काढ़ा चूर्ण बहुत मददगार साबित होगा। इसके सेवन से हम सभी कोरोना जैसे गंभीर बीमारी के संक्रमण से स्वयं को बचाव कर सकते हैं। उन्होंने कोरोना संकट के इस विषम घड़ी में फिजिकल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 के लिए जारी की गई गाईड लाईन का पालन करने की अपील की है।

वनमंत्री अकबर ने बताया कि इस आयुष काढ़ा चूर्ण को चार औषधीय जड़ी बूटी तुलसी,दालचीनी,सोंठ और कालीमिर्च सेे तैयार किया गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इस आयुष काढ़ा चूर्ण से हम सभी को काफी सहुलियत होगी। यह हमारी रोग-प्रतिरक्षा के विकास में भी सहायता करेगा। वनमंत्री अकबर ने यह भी बताया कि कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के हर घर परिवार में इस आयुष काढ़ा चूर्ण को वितरण करने की योजना है।

उल्लेखनीय है कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अनुमोदित तथा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा जारी लायसेंस के अंतर्गत राज्य के परंपरागत प्रशिक्षित वैद्यों द्वारा इस आयुष काढ़ा चूर्ण को निर्धारित अनुपात में तैयार किया गया है। इसका सेवन विधि के बारे में बताया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति को तीन ग्राम चूर्ण 150 मिलीलीटर पानी में उबालना है। इसमें स्वाद के लिए गुड़ अथवा द्राक्षा (किशमिश) डालकर व नीबू के रस की दो-चार बूंद भी डालकर गर्म-गर्म पीना लाभकारी है। काढ़ा का सेवन नाश्ते के पहले सुबह अथवा भोजन के पहले शाम को लेना अच्छा है।

बार-बार की बहस से नाराज युवक ने अपने पिता की टंगिया मारकर की हत्या….
Collector-SP Conference : सीएम साय ने की समीक्षा… कहा- अपराधियों के मन में हो कानून का भय, पीड़ितों को मिले न्याय
रायपुर में ‘लखपति महिला पहल‘ पर राष्ट्रीय क्षेत्रीय वर्कशॉप, ग्रामीण महिलाओं की भूमिका को मिलेगा नया आयाम
देश में पहली बार किसी महिला को दी जाएगी फांसी, सलीम भी चढ़ेगा सूली, अपराध सुन कांप उठेगी रूह
जारी है हाथियों का आतंक: हमले में एक लड़की और महिला ने गंवाई जान, पिछले तीन दिनों में पांच की हो चुकी है मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 160 kg and 8 feet tall goat came to sacrifice in Bhilai बकरीद की तैयारी: भिलाई में कुर्बानी के लिए आया 160 किलो वजनी और 8 फीट लंबा बकरा, कीमत इतनी की जानकर रह जाएंगे हैरान
Next Article Big braking: Train service for passengers will be available up to Antagarh रावघाट रेल लाइन पर बड़ी खबर: केवटी से अंतागढ़ के मध्य पहली बार इंजन रोलिंग की सफल जांच

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?