ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : आसमान से गिरी आफत, खेत में काम कर रहे चार लोगों की मौत… कोरबा में तीन मवेशियों की गई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG News : आसमान से गिरी आफत, खेत में काम कर रहे चार लोगों की मौत… कोरबा में तीन मवेशियों की गई जान

By Mohan Rao
Published: September 14, 2023
Share
SHARE

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली आफत बनकर टूटी। आकाशीय बिजली गिरने से बलरामपुर जिले में खेत में काम कर रहे चार लोगों की मौत हो गई। वहीं इसकी चपेट में आकर 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर कोरबा जिले में भी आसमानी आफत टूटी। यहां आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलसर में दो स्थानों पर बिजली गिरने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। बेलसर में खेत में कम कर रहे छह लोगों पर बिजली गिरी। इनमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं, एक दूसरी घटना में खेत में कम कर रहे पांच ग्रामीणों पर भी बिजली गिरी और वे सभी गंभीर रूप से झुलस गए।

बिजली गिरने से चार ग्रामीणों की मौत और सात अन्य ग्रामीणों के गंभीर रूप से झुलस जाने की घटना से हड़कंप मच गया। सभी को शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चार ग्रामीणों को मृत घोषित कर दिया वहीं अन्य झूम से ग्रामीणों का उपचार शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। बिजली गिरने से जिनकी मौत हुई उनमें मनशु (33), कुंती, प्रितम निवासी ग्राम पहरी तथा विपिन कुजूर (35) निवासी ग्राम बेलसर शामिल हैं। वहीं बिजली गिरने से झुलसे ग्रामीणों में मुनिया (35), निवासी बेलसर, प्रतिमा (30), निवासी बेलसर, प्रियंका (24), सम्मी (42) पत्नी, मल्ली (36), अंजना (3), संदीप (10) निवासी बांसडीह आदि शामिल हैं।

कोरबा में तीन मवेशियों की मौत
इधर कोरबा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र पसान के आश्रित मुहल्ला बोकरामुड़ी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया। बताया जा रहा है कि किसान के घर के आंगन में मवेशी बंधे हुए थे। इसी दौरान अचानक बादल गरजने के साथ बारिश होने लगी और आसमान से वज्रपात हुआ और बिजली मवेशियों की उपर गिर गई। जिससे मौके पर ही तीनों मवेशियों की मौत हो गई।

जीतन राम मांझी 17वीं विधानसभा के पहले सत्र के लिए बने प्रोटेम स्पीकर, राजभवन में ली शपथ
अगला अध्यक्ष कौन: कांग्रेस संगठन के चुनाव में विधायक ने किया मतदान
नारायणपुर को विकास की बड़ी सौगात : 361 करोड़ से ज्यादा के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, बस सेवा से गांव तक पहुंचेंगे
डीसीपी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ भाषण दिया, एक घंटे बाद ही घूस लेते गिरफ्तार
स्वामी आत्मानंद स्कूल लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में 3 करोड़ की लागत से हुए उन्नयन कार्य का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित हुए लोग, 150 ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का हाथ छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित हुए लोग, 150 ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का हाथ
Next Article रेलवे का कारनामा : रद्द ट्रेन को ऐन मौके पर कर दिया बहाल, स्टेशन पहुंचे यात्री लौट चुके थे घर… जानिए क्या है पूरा माजरा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?