ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बच्चों को जबरदस्ती खाना खिलाने के नुकसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

बच्चों को जबरदस्ती खाना खिलाने के नुकसान

By @dmin
Published: August 4, 2020
Share
SHARE

अक्सर बच्चे खाना खाने में आनाकानी करते हैं और बच्चों को पूरा पोषण देने के लिए मां-बाप उसे जबरदस्ती खाना खिलाते हैं। माता-पिता खुद ही ये निर्णय ले लेते हैं कि उनके बच्चे को क्या और कितनी मात्रा में खाना है और अगर वो ऐसा नहीं करता है तो इस स्थिति में पैरेंट्स बच्चों को जबरदस्ती खाना खिलाने लगते हैं।
अगर आप भी अपने बच्चे को जबरदस्ती खाना खिलाते हैं तो इसके नुकसान के बारे में जान लेना आपके लिए बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि बच्चों को उनकी मर्जी के बिना या जबरदस्ती खाना खिलाने के क्या नुकसान होते हैं।

Contents
  • बच्चों को जबरन खाना खिलाने से क्या होता है
  • अन्य हानिकारक प्रभाव
  • बच्चों को खाना कैसे खिलाएं
  • बच्चों की आदत कैसे सुधारें
  • जबरदस्ती खाना खिलाने का कोई फायदा नहीं

बच्चों को जबरन खाना खिलाने से क्या होता है

अगर आप भी अपने बच्चों के साथ ऐसा कुछ करते हैं तो इसकी वजह से आपके बच्चे को निम्न नुकसान हो सकते हैं:-
अपनी मर्जी के बिना खाने पर बच्चे खाना मुंह से बाहर निकाल देते हैं या उल्टी कर देते हैं। हो सकता है कि आप जो खिला रहे हैं, वो बच्चे को पसंद न हो। नापसंद चीजों को भी खाने से बच्चे मना कर देते हैं।
कई बार हम भूख न लगने पर भी बच्चों को खिलाते रहते हैं, इससे उनकी भूख मर जाती है। जबरदस्ती खिलाने से बच्चों की खाने के प्रति नकारात्मक भावनाएं विकसित हो सकती हैं।
हेल्दी फूड खाने से आनाकानी करने पर बच्चे में खानपान से जुड़ी गलत आदतें पैदा हो सकती हैं।

अन्य हानिकारक प्रभाव

जब आप अपने बच्चे को जबरन खाना खिलाते हैं तो इसकी वजह से बच्चे अपनी खानपान की आदतों पर से नियंत्रण खो सकते हैं। जबरदस्ती खाना खिलाने की वजह से बड़ा होने पर बच्चा ज्यादा खाने की बजाय कम खाने लग सकता है। वहीं बड़ा होने पर बच्चे में किसी खास फूड के प्रति नापसंद पैदा हो सकती है।

बच्चों को खाना कैसे खिलाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा ठीक तरह से खाना खाए तो आप भी उसके साथ ही खाना खाने बैठें। बच्चे को कोई नई चीज खिलाते समय धैर्य रखें। यदि खाने से बच्चे का ध्यान हटता है तो उसका ध्यान वापस खाने पर लाने की कोशिश करें। बच्चों को खाना खिलाने का काम बहुत धैर्य का होता है इसलिए आपको अपने बच्चे के सही विकास और पोषण के लिए धैर्य से ही काम लेना है।

बच्चों की आदत कैसे सुधारें

आपको अपने बच्चे के लिए रोल मॉडल बनना पड़ेगा। इसके साथ ही खाने का समय और फूड उसे खुद चुनने दें। इससे बच्चे में अच्छी ईटिंग हैबिट आएंगीं। बच्चे को पौष्टिक आहार खिलाना बहुत जरूरी है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप उसे जबरदस्ती खाना खिलाएं।

जबरदस्ती खाना खिलाने का कोई फायदा नहीं

माना कि आप अपने बच्चे को संपूर्ण पोषण देकर स्वस्थ बनाना चाहते हैं कि लेकिन उसे जबरदस्ती खाना खिलाने का कोई फायदा नहीं है। ऐसा करने के सिर्फ नुकसान ही होते हैं और बच्चे में भी कई तरह की गलत आदतें पनप सकती हैं। आपको अपने बच्चे को जबरदस्ती खाना न खिलाना पड़े, इसके लिए कोशिश करें कि उसकी पसंद की ऐसी चीजें बनाएं जो हेल्दी भी हों। इस तरह बच्चा खाने में आनाकानी भी नहीं करेगा और उसे संपूर्ण पोषण भी मिल जाएगा।

छत्तीसगढ़ में पॉजिटिविटी इधर 0.2 फीसदी, सामने आए 98 नए कोरोना केस… 4 जिलों में एक भी कोरोना का मरीज नहीं
मॉर्निंग वॉक के बाद इन व्यंजनों का करें सेवन, आसान हैं इनकी रेसिपी
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने PHC जेवरा का किया निरीक्षण, दवाइयों की जांच कर सुविधाओं के संबंध में ली जानकारी
हेयर स्ट्रेटनिंग के बाद बालों का ऐसे रखें ख्याल
नाखून चबाने की आदत कर सकती है बीमार, ऐसे पाएं इससे छुटकारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बात-बात पर जिद करता है आपका बच्चा तो ये टिप्स आएंगे आपके काम
Next Article ड्रेसिंग टेबल पर नहीं, फ्रिज में रखने पर ये ब्यूटी प्रोडक्ट कभी नहीं होंगे खराब

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?