ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मॉर्निंग वॉक के बाद इन व्यंजनों का करें सेवन, आसान हैं इनकी रेसिपी
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

मॉर्निंग वॉक के बाद इन व्यंजनों का करें सेवन, आसान हैं इनकी रेसिपी

By Sonu Sahu Published October 1, 2022
Share
SHARE

मॉर्निंग वॉक पर जाने से आप फिट और स्वस्थ रहते हैं, लेकिन दौडऩे के ठीक बाद शरीर को प्रोटीन और कार्ब्स के संतुलित मिश्रण के साथ फिर से भरना महत्वपूर्ण है। ये पोषक तत्व मांसपेशियों को नुकसान से बचाने और आपको ऊर्जावान बनाए रखने में काफी मदद कर सकते हैं। आइये हम आपको पांच ऐसे व्यंजनों की रेसिपी बताते हैं, जिनका सेवन मॉर्निंग वॉक के बाद करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

Contents
फ्रूट योगर्टउबले अंडे, एवोकाडो और शकरकंद का मिश्रणनट बटर और बेरीज वाला ओपन सैंडविचबादाम के मक्खन वाले बनाना पैनकेकस्प्राउट्स सलाद

फ्रूट योगर्ट

सामग्री:- आधा कप ब्लूबेरी, आधा कप रसभरी, आध कप ग्रीक योगर्ट और एक चम्मच शहद।
रेसिपी:- सबसे पहले एक कटोरे में ग्रीक योगर्ट और शहद को डालकर अच्छे से मिलाएं और फिर इसमें सारी बेरीज मिलाएं। अब एक कटोरी फ्रूट योगर्ट का सेवन करें और बाकि मिश्रण को अन्य लोगों को परोस दें। ध्यान रखें कि इस फ्रूट योगर्ट को बनाते समय फ्रोजन बेरीज का इस्तेमाल नहीं करना है। इसके लिए हमेशा ताजी बेरीज समेत शुद्ध शहद ही लें।

उबले अंडे, एवोकाडो और शकरकंद का मिश्रण

सामग्री:- एक शकरकंद, एक एवोकाडो, दो अंडे, नमक और मिर्च।
रेसिपी:- मध्यम आंच पर अंडे उबालें, फिर इन्हें छिलकर इन्हें बीच में से काटें। इसके बाद एवोकाडो और उबली शकरकंद को छीलकर काटें।
कितना सेवन करें:- मॉर्निंग वॉक के बाद रोजाना आधा शकरकंद, एक या दो अंडे और एक चौथाई एवोकाडो के मिश्रण पर नमक और मिर्च छिड़ककर इसका सेवन करें।

नट बटर और बेरीज वाला ओपन सैंडविच

सामग्री:- व्हीट ब्रेड, आधा कप बेरीज जैसे ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी, अखरोट का मक्खन।
रेसिपी:- सबसे पहले एक ब्रेड की स्लाइस पर एक बड़ी चम्मच अखरोट का मक्खन फैलाकर लगाएं और फिर इसके ऊपर अपनी पसंदीदा बेरीज के टुकड़े रखें। बस फिर यह तैयार है।
कितना सेवन करें:- ब्रेड के ज्यादा से ज्यादा दो स्लाइस, दो बड़ी चम्मच अखरोट का मक्खन और एक छोटी मु_ी बेरीज का सेवन करें।

बादाम के मक्खन वाले बनाना पैनकेक

सामग्री:- आधा पका हुआ केला, एक अंडा, आधा कप गेहूं का आटा, एक छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर, एक चौथाई कप दूध, एक चुटकी नमक और डेढ़ बड़ी चम्मच बादाम का मक्खन।
रेसिपी:- सबसे पहले एक कटोरे में सभी सामग्रियों को मिलाएं। इसके बाद एक फ्राइंग पैन को कुकिंग स्प्रे से चिकना करके इस पर मिश्रण की एक-दो करछी डालें, फिर इसे गोल्डन ब्राउन होने तक सेंके। इसी तरह पूरे मिश्रण से पैनकेक बनाकर इन पर मेपल सिरप डालें और खाएं।

स्प्राउट्स सलाद

सामग्री:- आधा कप मूंग स्प्राउट्स, आधा कप उबले चने, आधा खीरा (कटा हुआ), थोड़े पालक के पत्ते, आधे नींबू का रस, नमक (स्वादानुसार), आधी छोटी चम्मच जीरा पाउडर, एक चौथाई छोटी चम्मच काली मिर्च का पाउडर।
रेसिपी:- सबसे पहले अंकुरित साबुत मूंग को स्टीम करके एक कटोरे में डालें, फिर इसमें चने, खीरा, पालक, जीरा पाउडर, काली मिर्च का पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। अंत में स्प्राउट्स सलाद में भुनी हुई मूंगफली डालकर इसे खाएं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Sonu Sahu October 1, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय पोषण माह: स्वास्थ्य जागरूकता के लिए महिलाओं ने राजधानी में निकाली स्कूटर रैली….
Next Article छत्तीसगढ़ के गांवों में फिर हावी हुआ बच्चा चोरी का डर, शक में पति-पत्नी की जमकर पिटाई, ग्रामीणों ने पांच साधुओं को घेरा छत्तीसगढ़ के गांवों में फिर हावी हुआ बच्चा चोरी का डर, शक में पति-पत्नी की जमकर पिटाई, ग्रामीणों ने पांच साधुओं को घेरा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?