ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Digital Arrest : फर्जी सीबीआई अफसर बनकर दुर्ग की युवती से 41 लाख की ठगी, गुजरात से पकड़ाए दो शातिर बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Digital Arrest : फर्जी सीबीआई अफसर बनकर दुर्ग की युवती से 41 लाख की ठगी, गुजरात से पकड़ाए दो शातिर बदमाश

By Mohan Rao
Published: April 4, 2025
Share
ठगी के आरोपी पकड़ाए
SHARE

भिलाई। शहर में डिजीटल अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामले में दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने गुजरात से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर दुर्ग की एक युवती को डिजीटल अरेष्ट के जरिए ठग लिया। महिला को सीबीआई का अफसर बताया और मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग केस आदि का डर दिखाया। युवती झांसे में आ गई और अलग अलग चरणों में 41 लाख ठगों को ट्रांसफर कर दिए। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू की और आखिर कार सफलता मिली। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से रुपए गिनने की मशीन व 45 लाख का इन्डेवर फोर्ड वाहन जब्त किया है।

इस संबंध में सीएसपी दुर्ग चिराग जैन ने पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में मीडिया को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फरिहा अमीन कुरैशी निवासी एलआईजी 512 हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी बघेरा दुर्ग ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि 21 जनवरी 2025 को उसके मोबाइल पर दिल्ली पुलिस डिपार्टमेंट का एक विडियो कॉल आया। कॉलर ने बताया कि सीबीआई द्वारा संदीप कुमार के विरूद्ध मनीलॉन्ड्रींग कैस, ड्रग ट्रेफेकिंग, आईडेन्टिटी थेफ्ट कैश में जांच की जा रही।  जिसमें उन्हें संदीप कुमार के कब्जे से 180 बैंक खाते मिले हैं। इनमें से एक खाता युवती के नाम का एचडीएफसी बैंक दिल्ली का होना बताया। यह बताया गया कि उक्त खाते में 8.7 करोड़ रुपए जमा है। इस पर युवती ने उक्त खाता अपना नहीं होना बताया लेकिन फर्जी अफसरों ने गिरफ्तारी का डर दिखाया और ऑनलाइन बयान देने और इंवेस्टिगेशन की बात की।

दिल्ली का आईपीएस बताकर कराया परिचय
इसके बाद एक पुलिस अधिकारी से ऑनलाईन सुनील कुमार गौतम आईपीएस दिल्ली पुलिस कहकर परिचय कराया गया। फर्जी अफसर ने पूछताछ कर बयान लिया और प्रार्थिया के नाम से जमा और अर्जित चल अचल संपत्ति का विवरण मांगा गया। पुलिस अधिकारी आईपीएस गौतम ने प्रार्थिया से यह भी कहा की आरोपी संदीप कुमार बहुत ही बड़ा अपराधी है, यह प्रकरण बहुत बड़ा कॉन्फिडेनशियल केस है। इसलिये इसकी गोपनीयता बनाये रखना जरूरी है। इसके बाद प्रार्थिया अपने भारतीय स्टेट बैंक गंजपारा दुर्ग से अलग-अलग चरणो में आरटीजीएस के माध्यम से 41 लाख रुपए आरबीआई इण्डिया में जमा कराया गया। इसके बाद युवती का उन अफसरों से संपर्क नहीं हुआ। युवती को तब जाकर अहसास हुआ कि उससे ठगी हुई है। इसके बाद दुर्ग कोतवाली ने धारा 318 (4), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है।

खाते की जांच से पुलिस आरोपियों तक पहुंची
विवेचना के दौरान पुलिस ने पाया कि प्रार्थिया द्वारा 9,50,000 रुपए 29 जनवरी 2025 को राजकोट नागरिक सहकारी बैंक ब्रांच मोरबी गुजरात में आस्था लॉजिस्थ संस्था के नाम से संचालित खाते में जमा कराया। उक्त खाता का संचालक आरोपी प्रोपाईटर मनीष दोसी राजकोट गुजरात का होना पाया गया है। आरोपी का विडियो फुटेज भी पैसा निकालते समय संबंधित बैंक का सायबर सेल भिलाई को प्राप्त हुआ। इसके बाद आरोपी मनीष दोसी निवासी सनाडा रोड़ मोरबी थाना मेरबी सिटी ए डिविजन जिला मोरबी, गुजरात को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी मनीष दोसी से पूछताछ करने पर अन्य आरोपी असरफ खान निवासी सुरेन्द्रनगर गुजरात के द्वारा कहने पर उक्त रकम को अपने खाता में डलवाना बताया। इसके बाद आरोपी असरफ खान के मोबाइल को चेक करने पर किप्टो करेंसी से संबधित एप दिखा। कड़ाई से पूछताछ करने पर सायबर ठगी से प्राप्त पैसो को क्रिप्टो करेंसी में लगाकर दुबई भेजना एवं स्थायीय अगड़िया के माध्यम से पैसो को हवाला में उपयोग करना बताया। आरोपियों के कब्जे से पैसे गिन्ने की मशीन एवं 1 इन्डेवर फोर्ड वाहन कंमाक GJ 13 AR 2422 जब्त किया गया। प्रकरण में धारा 317(2), 317(4), 61(2) (ए) बीएनएस, 66 (डी) आई.टी एक्ट जोड़ी गई है। आरोपीगण के खिलाफ अपराध सबुत पाए जाने से  29/03/2025 को एवं 30/03/2025 को गिरफ्तार कर संबंधित  न्यायालय मोरबी एवं माननीय न्यायालय सुरेन्द्रनगर गुजरात से ट्रांजिस्ट रिमांड लेकर न्यायालय दुर्ग के समक्ष पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, सउनि पूरनदास, आरक्षक सुरेश जायसवाल, एसीसीयू टीम राज कुमार चंद्रा, चित्रसेन साहू की सराहनीय भूमिका रही।

काबुल से 35 यात्रियों को लेकर एक और विमान हिंडन वायु सेना एयरपोर्ट पहुंचा प्लेन, लगे वंदे मातरम के नारे
चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्रवाई का सिलसिला जारी
मानसून विदा होते-होते कर रहा तरबतर: छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार
मुख्यमंत्री बघेल आज बालोद और बलौदाबाजार-भाटापारा के दौरे पर रहेंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
ओमिक्रॉन: दहशत के बीच अफ्रीकी देशों से मुंबई पहुंचे 1,000 यात्री, सिर्फ 100 की हुई टेस्टिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में बीएसपी के रिटायर्ड कर्मी से 51 लाख की ठगी, लैप्स पॉलिसी के पैसे दिलाने का झांसा देकर की धोखाधड़ी… केस दर्ज
Next Article CG Breaking : सनसनीखेज हत्या का मामला, भाभी से अवैध संबंध के शक में मारकर शव को लगाया ठिकाने… पांच आरोपी गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?