ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली में 8.36 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल, केजरीवाल सरकार ने किया वैट घटाने का ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिल्ली में 8.36 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल, केजरीवाल सरकार ने किया वैट घटाने का ऐलान

By @dmin
Published: July 30, 2020
Share
दिल्ली में 8 रुपये प्रतिलीटर सस्ता हुआ डीजल, 'आप' की सरकार ने किया वैट घटाने का ऐलान
दिल्ली में 8 रुपये प्रतिलीटर सस्ता हुआ डीजल, 'आप' की सरकार ने किया वैट घटाने का ऐलान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)।

कोरोना संकट के समय में राजधानी दिल्ली के लोगों को एक बड़ी राहत देने के लिए दिल्ली सरकार ने डीजल की कीमतें कम करने का अहम फैसला लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली कैबिनेट की गुरुवार को हुई बैठक में डीजल पर वैट को 30% से घटाकर 16.75% करने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट के इस फैसले से दिल्ली में डीजल की कीमत 82 रुपये से घटकर 73.64 रुपये होगी यानी कीमत अब 8.36 रुपये प्रतिलीटर कम हो जाएगी।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था को उबारने में अभी कई चुनौतियां सामने हैं। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम लोगों के सहयोग से इन चुनौतियों से पार पा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस कटौती के बाद दिल्ली में अब डीजल का दाम 82 रुपये प्रति लीटर से घटकर 73.64 रुपये प्रति लीटर रह जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के व्यापारी और उद्योगपति डीजल पर वैट में कटौती की मांग कर रहे थे।
इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के ‘रोजगार बाजार’ जॉब पोर्टल पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स आया है। अभी तक लगभग 7,775 कंपनियों ने इसमें रजिस्टर किया है और 2,04,785 नौकरियां इसमें आई हैं। वहीं, लगभग 3 लाख 62 हजार लोगों ने नौकरी के लिए रजिस्टर किया है।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि मैं आने वाले दिनों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये व्यापारियों से मिलूंगा और अगर उनकी और भी कोई समस्या होगी तो उसको ठीक करने की कोशिश करेंगे।
ज्ञात हो कि लॉकडाउन 3.0 के दौरान केजरीवाल सरकार ने बीते 5 मई को ही पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया था। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट 27 फीसदी से बढ़ाकर अब 30 फीसदी कर दिया था, जबकि डीजल के मामले में वैट 16.75 प्रतिशत से लगभग दोगुना होकर 30 प्रतिशत कर दिया गया था। जो 250 रुपये प्रति किलोलीटर एयर एंबिएंस शुल्क के अतिरिक्त होता है। राजस्थान में डीजल पर वैट 22% से बढ़ाकर 28% कर दिया गया।
हरियाणा में डीजल पर राज्य-स्तरीय कर 16.4% या 9.20 रुपये प्रति लीटर है, जो भी अधिक हो इसके अलावा वैट पर 5% अतिरिक्त कर। पंजाब में 15.15% वैट प्लस वैट पर 10% अतिरिक्त कर, 1,050 रुपये प्रति किलोलीटर सेस और 10 पैसे प्रति लीटर शहरी परिवहन शुल्क है। उत्तर प्रदेश (यूपी) में डीजल पर वैट की दर 17.48% या 10.41 रुपये प्रति लीटर है।
दुनिया के सभी देशों में डीजल की कीमतों का औसत 72.20 रुपये प्रति लीटर है। हालांकि, भारत में इसकी कीमत 82 रुपये के करीब है। दुनिया में डीजल के औसत दाम 65.20 रुपये प्रति लीटर हैं, जबकि दिल्ली में यह 82 रुपये के करीब है। अब वैट घटने बाद काफी नीचे आ जाएगा।

Delhi Cabinet has decided to reduce VAT on diesel from 30% to 16.75%. This will reduce price if diesel in Delhi from Rs 82 to Rs 73.64 i.e. by Rs 8.36 per litre | LIVE https://t.co/8B0152QlPS

— AAP (@AamAadmiParty) July 30, 2020

चिकित्सक दिवस पर वेदांता ने चिकित्सा नायकों को किया नमन , पाँच लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य सेवा कर चुके हैं वेदांता के चिकित्सा कर्मी
अवैध संबंध: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कर दी हत्या, शिवनाथ नदी में फेंक दिया शव
रीपा केन्द्रों से ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार, गौठानों को मिलेगा गौधाम का स्वरूप, नगरीय निकायों में जनहित कार्यों को प्राथमिकता दें: मंत्री गजेन्द्र यादव
भूपेंद्र सवन्नी ने संभाला क्रेडा अध्यक्ष का पद, सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ के विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण
पहले हमने कभी इतनी राशि नहीं देखी आज 12 से 15 लाख रुपये तक की कर रही खरीदी: सुमनी बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 5 अगस्त को हुआ था आर्टिकल 370 खत्म, अब होगा अयोध्या में भूमि पूजन, इसी दिन बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में आतंकी 5 अगस्त को हुआ था आर्टिकल 370 खत्म, अब होगा अयोध्या में भूमि पूजन, इसी दिन बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में आतंकी
Next Article असम राइफल्स के जवानों पर आतंकवादी हमला, 3 सैनिक शहीद, 4 घायल असम राइफल्स के जवानों पर आतंकवादी हमला, 3 सैनिक शहीद, 4 घायल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?