ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धोनी की वापसी कठिन : कपिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

धोनी की वापसी कठिन : कपिल

By @dmin
Published: February 10, 2020
Share
SHARE

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि अनुभवी खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल लग रही है। धोनी विश्व कप के बाद से ही टीम से बाहर हैं। उसे बाद से ही उनके संन्यास की अटकलें लगायी जा रही हैं हालांकि धोनी ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।
धोनी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का केन्द्रीय अनुबंध भी नहीं मिला है।
कपिल ने कहा कि धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर है, ऐसे में उनका वापसी करना कठिन लगता है। इसके साथ ही चयनकर्ताओं के लिए भी उन्हें टीम में शामिल करना आसान नहीं होगा।
कपिल ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेलता हैं तो उन्हें नहीं लगता कि वह कहीं से वापसी कर सकते हैं हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी आईपीएल (आईपीएल) शुरू होने वाले हैं और इसमें धोनी की फॉर्म अहम रहेगी। ऐसे में चयनकर्ता देखेंगे कि देश के लिए क्या चीज बेहतर है। यह सही है कि धोनी ने देश के लिए काफी कुछ किया है, मगर जब आप 6-7 महीने नहीं खेलते हैं तो हर किसी के दिमाग में एक संदेह पैदा होते ही हैं। इस बार के आईपीएल (आईपीएल) सत्र पर हर किसी की नजरें होगी, क्योंकि टी20 विश्व कप के लिए टीम का चयन इस टूर्नामेंट पर काफी हद तक आधारित रहेगा। आईपीएल का यह सत्र कई भारतीय खिलाड़ियों के भविष्य को तय करेगा। इसी से टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप के लिए टीम का चुनाव होना है। यह आईपीएल धोनी के भविष्य का भी फैसला करेगा। इससे पहले भारतीय कोच रवि शास्‍त्री ने भी कहा था कि आईपीएल का प्रदर्शन उनकी वापसी तय करेगा।
वहीं दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का भी मानना है कि अब धोनी कितना भी बेहतर प्रदर्शन आईपीएल में करें उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी संभव नजर नहीं आती। इसका कारण कई युवा खिलाड़ियों में मैदान में शानदार प्रदर्शन है। हाल के दिनों में लोकेश राहुल ने भी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में अपनी दावेदारी पक्की की है।

परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ अंतिम रिहर्सल
अणुओं का मानवोचित व्यवहार ही रमन इफेक्ट है : डॉ. मोहबे
कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होते ही बल्ला लेकर उतरे धोनी, भज्जी ने किया बड़ा दावा
राशन कार्डो में आधार लिंकिंग 31 मार्च तक
बजाज पल्सर आरएस 200 का बीएस 6 रेडी वर्जन लॉन्च
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पृथ्वी और मयंक ने हासिल की अहम उपलब्धि
Next Article U19: जीत से बौखलाए बांग्लादेशी खिलाड़ी, मैच खत्म होने पर भारतीय खिलाड़ियों से की बदसलूकी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?