ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नरवा योजना से वर्षा जल संचयन, सिंचाई और आजीविका के साधनों का होगा विकास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

नरवा योजना से वर्षा जल संचयन, सिंचाई और आजीविका के साधनों का होगा विकास

By @dmin
Published: November 23, 2020
Share
SHARE

जगदलपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी योजना के प्रमुख घटकों में नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी योजना में नरवा परियोजना विशुद्ध रूप से वर्षा जल संचयन, सिंचाई और आजीविका के लिए मनरेगा की गाइड लाइनों के तहत वाटरशेड अवधारणा पर आधारित है। इस परियोजना के तहत जिला पंचायत बस्तर द्वारा वर्षा जल संचयन के लिए रीड्ज टू वेली कंसेप्ट के अनुसार डीपीआर तैयार किया। योजना के तहत् ऐसी संरचनाएँ बनाई जाएगी जो सतही भंडारण या भूजल के माध्यम से आगे के उपयोग के लिए वर्षा जल की कुछ मात्रा को धारण करने और पुनर्भरण करने में सक्षम हो। कम वर्षा और कम सिंचाई क्षमता के कारण जलवायु परिवर्तन और सिंचाई क्षमता की कमी के कारण आजीविका प्रभावित हुई है। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षित आजीविका बनाना है क्योंकि वे अधिकतर सिंचाई और कृषि से संबंधित कार्यों के लिए बारिश के पानी पर निर्भर रहते हैं।

बस्तर जिले के सभी सात ब्लॉक एमडब्ल्यूसी (मिशन वॉटर कंजरवेशन) के तहत शुष्क और सिंचाई से वंचित के रूप में आते हैं। हाल के वर्षों में जिले में वर्षा का स्वरूप में काफी परिवर्तन आया है और सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता में कमी और भूजल स्तर में कमी आई है और इन कारणों से जिले के लिए महत्वपूर्ण परियोजना बन गई है। नरवा अंतर्गत जिले में कुल 65 नालों का चयन कर उपचार हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है। कार्य योजना तैयार करने के लिये नालो का भौतिक रूप से सर्वे तथा जीआईएस सैटेलाइट का उपयोग किया गया है। सर्वे में इन नालो पर छोटे बड़े कुल 5125 कार्यों को शामिल किया गया है। जिनकी जलग्रहण क्षमता 104483 हेक्टेयर है और नाला की कुल लंबाई 624.65 किलोमीटर है। इन 65 नालो पर कुल ग्राम पंचायत 158 को कवर किया जा रहा है जिसमें आवश्यकता के अनुसार कार्य किए गए हैं, एससीटी, सीसीटी, वृक्षारोपण, ब्रशवुड, गली प्लग, एलबीसी, गेबियन, स्टॉप डैम, चेक डैम, सिंचाई नहर, खेत तालाब, कुआ, नवीन तालब आदि हैं। नाला के उपचार वाटरशेड अवधारणा में आवश्यक है। योजना की तैयारी के लिए हम ग्राम पंचायत स्तर पर पानी की आवश्यकताओं के मुद्दो को हल करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर जीआईएस विधि और जमीनी स्तर के सर्वेक्षण का उपयोग किये है। जीआईएस आधारित सॉफ्टवेयर जैसे कि गुगल अर्थ आदि का उपयोग किया हैं। कार्य के बेहतर क्रियान्वयन के लिए हम नाला की बेहतर समझ के लिए भुवन पोर्टल की विभिन्न परतों का उपयोग करते हैं और उपचार के अनुसार इसकी योजना बनाते है। योजना की बेहतर दक्षता के लिए ग्राम पंचायत के साथ आजीविका को मजबूत करने के लिए पानी का उपलब्धता और सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए योजना से अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने की कार्य योजना तैयार की जा रही है।

अच्छी पहल: मुख्य न्यायाधीश ने किया छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में देश के पहले ई-लोक अदालत का उद्घाटन
खेल खेल में पकड़ लिया सीएम बघेल का कॉलर….
कोरोना ‘वरदान’: देश के 10 रईसों के पास इतना पैसा कि सभी बच्चों को 25 साल तक शिक्षा दिला सकें
आदिवासी नृत्य महोत्सव के समापन पर बोले सीएम, सदियों से हो रहा था इनका शोषण, 22 साल से मना रहे राज्योत्सव
18 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद आज होगी शुभांशु की वापसी, कैलिफोर्निया में लैंड करेगी टीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मनरेगा और वन विभाग के अभिसरण से मसनिया पहाड़ पर लगाए गए हैं 25 हजार पौधे…
Next Article केन्द्र सरकार प्रॉपर्टी डीलर की भूमिका में - धनंजय केन्द्र सरकार प्रॉपर्टी डीलर की भूमिका में – धनंजय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?