ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़कों के विकास ने किया पर्यटन केंद्रों की दूरी कम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सड़कों के विकास ने किया पर्यटन केंद्रों की दूरी कम

By @dmin
Published: December 30, 2020
Share
सड़कों के विकास ने किया पर्यटन केंद्रों की दूरी कम
सड़कों के विकास ने किया पर्यटन केंद्रों की दूरी कम
SHARE

जगदलपुर। अधोसंरचना किसी भी आधुनिक विकास की आधारशिला होती है। प्रदेश या क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की उचित वृद्धि या विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं में उपयुक्त सड़कें और पुल की आवश्यकता होती है। विगत दो वर्षों में बस्तर जिले के लोक निर्माण विभाग उत्तर बस्तर संभाग क्रमांक-02 जगदलपुर के द्वारा जिले में महत्वपूर्ण सड़कों का विकास किया गया है। जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में स्थित भानपुरी से मुंडागांव-नारायणपाल होते हुए चित्रकोट तक सड़क का उन्नतिकरण कार्य पुल-पुलिया सहित 27.80 किलोमीटर की दूरी 39 करोड़ 99 लाख रूपए से अधिक राशि से निर्मित किया गया। इस मार्ग के निर्माण से राजधानी रायपुर की ओर से आने वाले पर्यटको को भानपुरी से सीधे चित्रकोट कम समय में पहुंच सकते हैं। पर्यटको को जगदलपुर शहर, लोहण्डीगुड़ा होकर चित्रकोट जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे लगभग 48 किलोमीटर दूरी की बचत हो रही है।
इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग द्वारा एनएच-30 बस्तर से भाटपाल के मध्य 02 करोड़ 42 लाख की लागत से सड़क का निर्माण किया गया है। बस्तर से भाटपाल मार्ग बस्तर विकासखंड का बहुत ही महत्वपूर्ण मार्ग है जो 15 गांवों को बस्तर विकासखंड मुख्यालय और एनएच-30 से सीधे जोड़ता है। इस मार्ग के बनने के बाद ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा बढ़ी है। जिससे व्यावसायिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हुई है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा 29 किलोमीटर की दरभा से कटेकल्याण मार्ग का निर्माण किया गया है। इस सड़क के निर्माण में 21 करोड़ 66 लाख से अधिक राशि का उपयोग किया गया है। दरभा-कटेकल्याण मार्ग की कुल लंबाई 32 किलोमीटर है, जिससे 1 से 29 किलोमीटर लोक निर्माण विभाग, उत्तर बस्तर संभाग क्रमांक-02 जगदलपुर के अंतर्गत आता है। इस मार्ग के पांच किलोमीटर में विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल तीरथगढ़ है, मार्ग पर पर्यटन स्थल होने के कारण एवं दो ब्लॉक मुख्यालय दरभा (जिला-बस्तर) एवं कटेकल्याण (जिला-दंतेवाड़ा) को जोडऩे वाला महत्वपूर्ण मार्ग है।
लोहण्डीगुड़ा, तारागांव, गरदा, कोड़ेनार मार्ग मुख्य जिला मार्ग है जो कि जगदलपुर तथा दंतेवाड़ा को जोड़ता है। इस सड़क के विकास हेतु 21 करोड़ 16 लाख से अधिक राशि खर्च की गई है। इस मार्ग के निर्माण से व्यवसायिक गतिविधियां पहले से बेहतर हुई है और दंतेवाड़ा की ओर से चित्रकोट वाटरफॉल आने वाले टूरिस्टो को भी इसका लाभ मिल रहा है।

विदेशी प्रतिभागी आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने को लेकर बेहद उत्साहित, कहा छत्तीसगढ भ्रमण के लिए बढिय़ा जगह
कोरोना से शिक्षक की मौत, पत्नी को मिली अनुकम्पा नियुक्ति
सीजी चेम्बर के साथ बैठक में एफएसएसएआई के क्षेत्रीय निर्देशक कर्नल प्रमोद दहीतुले ने कहा… फुड लायसेंस बनाने की प्रथा शीघ्र होगी समाप्त
नाबालिग से दुष्कर्म : प्रैग्नेंट हुई तो मां के साथ मिलकर करवाया गर्भपात… मां-बेटा गिरफ्तार
17वीं मंजिल से तीन साल के बेटे को गोद में लेकर कूदी महिला, दोनों की मौत, ये है वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गणतंत्र दिवस समारोह में हुए बदलाव, सिर्फ 25 हजार लोग होंगे शामिल, परेड नैशनल स्टेडियम पर ही होगी खत्म गणतंत्र दिवस समारोह में हुए बदलाव, सिर्फ 25 हजार लोग होंगे शामिल, परेड नैशनल स्टेडियम पर ही होगी खत्म
Next Article श्रीकंचनपथ 78 # 30 december 2020

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?